उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा हुआ है। प्रदेशभर में बारिश ने परेशानी खड़ी कर दी है। भूस्खलन और मलबा आने से गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बंद हो गए हैं। यमुनोत्री हाईवे पर राना चट्टी से आगे झर्झरगाड़ के पास 100 से अधिक भू-धंसाव हो गया है। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ में भी बंद है। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई है। उधर, केदारनाथ हाइवे पर भी जगह जगह पत्थर गिर रहे हैं। हाईवे को खोलने का काम जारी है लेकिन बार-बार बारिश होने से मलबा हटाने में दिक्कतें आ रही हैं। वाहनों को सुरक्षा…
Read MoreMonth: July 2023
हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री, वीआईपी घाट पर लगाई गंगा में डुबकी
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने वीआईपी घाट पर गंगा में डुबकी लगाई। इसके बाद कांवड़ उठाते हुए मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि उन्होंने समान नागरिक संहिता लागू होने की कामना के लिए कांवड़ उठाई है।
Read Moreदेश में बारिश का कहर जारी,हिमाचल में 63 मौतें, यूपी से पंजाब तक मौसम का रौद्र रूप और दिल्ली भी हुई जलमग्न
देश में बारिश का कहर जारी है। हिमाचल प्रदेश में हालात भयावह हो चुके हैं। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां अब तक 20 लोगों के मारे जाने की खबर है। बड़ी संख्या में लोग बेघर हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर 40 जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं। ब्यास नदी उफान पर है। इसके किनारे बनीं कई इमारतें ढह गईं। पुल भी ढह गए। यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश में भी हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 72…
Read Moreहरिद्वार शहर हुआ जलमग्न, खतरे के निशान तक पहुंची गंगा
हरिद्वार में लगातार हो रही बारिश से अब गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। गंगा चेतावनी रेखा से महज 20 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। डीएम ने गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंगा के आस-पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए हैं। वहीं, बारिश के चलते शहर से देहात तक पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। उधर, ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सुबह पहाड़ से मलबा सड़क पर आ गिरा। जिसके चलते लोगों में हड़कंप मच गया। गंगा नदी में आया बाढ़ का…
Read Moreकेदारनाथ की यात्रा करने के लिए तीन दोस्तों की मौत,
ऋषिकेश में सवारियों से भरा मैक्स वाहन गंगा में समा गया। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से पत्थर गिर रहे थे, जिसके चलते चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया।हादसे में 3 लोगों की जान चली गई, जबकि चालक समेत तीन लोग अब भी लापता हैं। हादसे में जिन लोगों ने जान गंवाई, उनमें तीन दोस्त भी शामिल हैं। एक्सीडेंट में 5 लोग घायल हुए हैं, जिन्होंने उस काली रात की खौफनाक कहानी बयां की। घायल रोशन कुमार ने बताया कि घटना के वक्त…
Read Moreप्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से फोन पर उत्तराखंड में भारी बारिश के दृष्टिगत प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर उत्तराखंड में भारी बारिश के दृष्टिगत प्रदेश की स्थिति के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने जान-माल की क्षति, सड़कों की स्थिति सहित चारधाम यात्रा, कृषि, किसान और फसलों की स्थिति व कांवड़ यात्रा के संचालन के बारे में बात की। सीएम धामी ने कहा कि शासन, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर काम कर रहे हैं। जगह-जगह जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं, जिससे बाधित सड़कों को तुरंत खोला जा सके। उच्च स्तर से…
Read Moreदेहरादून विकासनगर में यमुना का जलस्तर बढ़ने से फंसे 12 लोग
यमुना का जलस्तर बढ़ने से विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत डॉक्टरगंज में यमुना नदी के बीच बने टापू पर 12 लोग फंस गए। सूचना मिलने पर कोतवाली विकासनगर और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सकुशल बाहर निकाला। दूसरी ओर उत्तरकाशी में देर रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण हर्षिल और बगोरी गांव के बीच में बहने वाली जालंधरी नदी उफान पर आ गई। जिससे हर्षिल-क्यारकुटी ट्रैक को जोड़ने वाला पुल बह गया। वहीं यमुना नदी का रुख यमुना मंदिर परिसर की ओर बढ़ने से पुरोहित समाज चिंतित हैं उत्तराखंड में मौसम…
Read Moreउत्तरकाशी बारिश के बाद उफान पर नदिया
उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार को बारिश के कारण उत्तरकाशी में नदियां ऊफान आ गईं। उधर, पोखू देवता मंदिर के पास गंगोत्री हाईवे का 10 मीटर हिस्सा भू-धंसाव की जद में आया। जिसके कारण बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट के पास भारी भूस्खलन हो गया। जिसके चलते हाईवे बोल्डर और मलबा आने के कारण बंद हो गया। पुलिस प्रशासन ने यात्री वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है। जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने गंगोत्री-यमुनोत्री…
Read Moreउत्तराखंड कई घंटे से हो रही लगातार बारिश,सीएम धामी ने अफसरों को किया अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद कई घंटे से लगातार बारिश हो रही है। कई जगहों पर नदी नाले उफान पर हैं। इसके चलते सीएम धामी ने भी अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘ कुछ दिनों से प्रदेश में हो रही अत्यधिक बारिश के मद्देनज़र मेरा सभी से निवेदन है कि ऐसे समय में आप पूर्ण सतर्कता बनाए रखें व अनावश्यक यातायात से बचें। नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए किसी भी प्रकार की परिस्थिति से…
Read Moreहरिद्वार ,प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने खूब बांधा समा
हरिद्वार के ओम पुल घाट पर आयोजित दिव्य भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने खूब समा बांधा। कांवड़ यात्रियों के साथ ही हरिद्वारवासी और पुलिस और प्रशासनिक अमले ने भजन संध्या में खूब आनंद उठाया। एक बाद एक प्रसिद्ध भजनों पर सभी के पांव थिरकते रहे देर शाम भजन संध्या का उद्घाटन मुख्यमंत्री धामी के साथ योग गुरु स्वामी रामदेव, दक्षेश्वर मंदिर के पीठाधीश्वर रविंद्रपुरी महाराज, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक आदेश चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद व अन्य ने फीता काटकर किया। इसमें पहुंचे मुख्यमंत्री…
Read More