प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा- कभी भी हो सकती है दायित्वों की घोषणा

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार में दायित्वों की घोषणा कभी भी हो सकती है। प्रदेश सरकार में मंत्री बदलेंगे या विस्तार होगा के सवाल पर गौतम ने कहा कि जो जरूरी होगा वो करेंगे। मीडियाकर्मियों से बातचीत में दायित्व आवंटन में हो रही देरी से जुड़े प्रश्न उन्होंने कहा कि हमारे यहां एक संगठनात्मक प्रक्रिया है। यहां परिवारवाद तो है नहीं कि एक परिवार ने आदेश दिया और काम हो गया। हम लोकतांत्रिक तरीके से चलते हैं। सभी का मार्गदर्शन…

Read More

उत्तराखंड लगातार बारिश से कोटद्वार में टूटा 12 करोड़ से बना मालन पुल

लाखों की आबादी के बीच रास्ता बनाने वाला मालन पुल अवैध खनन की भेंट चढ़ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के उत्तर व दक्षिण दिशा में लगातार अवैध खनने से बड़े गड्ढ़े बन गए थे, जिससे मालन पुल के पिलर नंबर नौ और 10 लगातार कटाव झेल रहे थे। मिट्टी खिसकने से पिलर की जड़ें कमजोर हो गई थीं। विभागीय अधिकारी भले ही मालन पुल टूटने का कारण बाढ़ और कटाव बता रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि लोक निर्माण विभाग अपने पुल को बाढ़…

Read More

उत्तराखंड तीन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट कई जगह खिली धूप

उत्तराखंड में लगातार कई दिन बारिश के बाद आज राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में धूप खिली है। वहीं, अगले चार दिन तक प्रदेश में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग ने चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में अत्याधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। तीनों जिलों के जिलाधिकारियों को 14, 16 और 17 जुलाई को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इन तीन दिनों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश और बिजली चमकने की आशंका है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जारी निर्देशों में कहा…

Read More

देहरादून अशारोड़ी चौकी के पासयूपी के कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

देहरादून में देर रात अशारोड़ी चौकी के पास कांवड़ियों का एक कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में 20 से ज्यादा कांवड़िये घायल हो गए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आशारोड़ी और थानाध्यक्ष क्लेमेंट मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत घायलों को अस्पताल में भर्ती करावायाहादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल थे, जिसमें से तीन गंभीर  व्यक्तियों को तत्काल मौके पर ही देहरादून की तरफ आ रही एक प्राइवेट एंबुलेंस से दून चिकित्सालय भिजवाया गया। बाकी आठ घायलों को थाने के सरकारी वाहन एवं प्राइवेट वाहन से नजदीकी अस्पताल पावर…

Read More

उत्तराखंड राजधानी में आज होगा स्वस्थ मंत्रियों का चिंतन शिविर

राजधानी में आज से सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों का चिंतन शिविर शुरू होगा। दो दिन तक चलने वाले इस शिविर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के साथ कई राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री शामिल होंगे। स्वास्थ्य के क्षेत्र की चुनौतियों का समाधान के लिए सभी मिलकर एक रोडमैप तैयार करेंगे। चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए कई राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री देहरादून पहुंच चुके हैं।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मुताबिक, चिंतन शिविर के दौरान सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ ही दो राज्यों के मुख्यमंत्री…

Read More

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे देहरादूनकहा-आईसीएमआर की लैब में युवा वैज्ञानिक व उद्यमी भी कर सकेंगे शोध

केंद्रीय स्वास्थ्य मंंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की देशभर की सभी लैब में अब निजी क्षेत्र के युवा वैज्ञानिकों व उद्यमियों को भी शोध करने की सुविधा मिलेगी। मंत्रालय ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। शोध व नवाचार से स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से बदलाव आ रहा है। ड्रोन और टेलीमेडिसिन तकनीक आने वाले समय में स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति लाएगी।दून मेडिकल कॉलेज में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश की पहली कैथ लैब के साथ ही आईसीयू, मैमोग्राफी एवं डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन…

Read More

उत्तराखंड ,बाढ़ प्रभावित खानपुर में निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी

कई दिनों से हो रही बारिश के चलते रुड़की के खानपुर क्षेत्र में बुधवार को दो जगह तटबंध टूटने से बाढ़ आ गई। गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खानपुर और लक्सर समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान हर तरफ भरे पानी के बीच सीएम धामी ट्रैक्टर और राफ्ट में बैठकर गांवों में पहुंचे। उन्होंने कहा कि यहां जलभराव काफी ज्यादा हो गया है। लोगों के घरों में पानी चला गया है। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो उसका ध्यान रखा जा रहा है। पानी निकलने के…

Read More

उत्तराखंड के रुड़की में लगातार बारिश ने मचाई तबाही

रुड़की में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश से शहर से लेकर देहात तक मुसीबत खड़ी हो गई है। जहां-तहां सड़कों से लेकर गलियों और लोगों के घरों में पानी भर गया है। कस्बों और देहात में कई जगह ज्यादा पानी आने से रास्ते बंद हो गए हैं उधर, खानपुर के शाहपुर गांव में बाणगंगा ने तबाही मचा दी। नदी के उफान पर आने से गांव में बाढ़ आ गई। जिसके चलते जंगल में अपनी जमीन पर रखवाली कर रहा हरियाणा गांव का परिवार बाढ़ में फंस गया। जिसकी…

Read More

उत्तराखंड भारी बारिश के चलते सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों एवं हिमाचल प्रदेश में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की सहायता के लिए सरकार ने आपदा राहत नंबर जारी किए हैं। किसी भी मदद के लिए लोग इन नंबरों 9411112985, 01352717380, 01352712685 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही 9411112780 नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज कर सकते हैं। सीएम धामी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।  

Read More

उत्तराखंड ,आठ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट,

उत्तराखंड के आठ जिलों में बुधवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग ने चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट और उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, सभी जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जना के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है। प्रदेश में भारी बारिश…

Read More