उत्तराखंड लगातार बारिश से कोटद्वार में टूटा 12 करोड़ से बना मालन पुल

लाखों की आबादी के बीच रास्ता बनाने वाला मालन पुल अवैध खनन की भेंट चढ़ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के उत्तर व दक्षिण दिशा में लगातार अवैध खनने से बड़े गड्ढ़े बन गए थे, जिससे मालन पुल के पिलर नंबर नौ और 10 लगातार कटाव झेल रहे थे। मिट्टी खिसकने से पिलर की जड़ें कमजोर हो गई थीं। विभागीय अधिकारी भले ही मालन पुल टूटने का कारण बाढ़ और कटाव बता रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि लोक निर्माण विभाग अपने पुल को बाढ़…

Read More

उत्तराखंड तीन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट कई जगह खिली धूप

उत्तराखंड में लगातार कई दिन बारिश के बाद आज राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में धूप खिली है। वहीं, अगले चार दिन तक प्रदेश में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग ने चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में अत्याधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। तीनों जिलों के जिलाधिकारियों को 14, 16 और 17 जुलाई को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इन तीन दिनों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश और बिजली चमकने की आशंका है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जारी निर्देशों में कहा…

Read More

देहरादून अशारोड़ी चौकी के पासयूपी के कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

देहरादून में देर रात अशारोड़ी चौकी के पास कांवड़ियों का एक कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में 20 से ज्यादा कांवड़िये घायल हो गए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आशारोड़ी और थानाध्यक्ष क्लेमेंट मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत घायलों को अस्पताल में भर्ती करावायाहादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल थे, जिसमें से तीन गंभीर  व्यक्तियों को तत्काल मौके पर ही देहरादून की तरफ आ रही एक प्राइवेट एंबुलेंस से दून चिकित्सालय भिजवाया गया। बाकी आठ घायलों को थाने के सरकारी वाहन एवं प्राइवेट वाहन से नजदीकी अस्पताल पावर…

Read More

उत्तराखंड राजधानी में आज होगा स्वस्थ मंत्रियों का चिंतन शिविर

राजधानी में आज से सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों का चिंतन शिविर शुरू होगा। दो दिन तक चलने वाले इस शिविर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के साथ कई राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री शामिल होंगे। स्वास्थ्य के क्षेत्र की चुनौतियों का समाधान के लिए सभी मिलकर एक रोडमैप तैयार करेंगे। चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए कई राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री देहरादून पहुंच चुके हैं।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मुताबिक, चिंतन शिविर के दौरान सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ ही दो राज्यों के मुख्यमंत्री…

Read More

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे देहरादूनकहा-आईसीएमआर की लैब में युवा वैज्ञानिक व उद्यमी भी कर सकेंगे शोध

केंद्रीय स्वास्थ्य मंंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की देशभर की सभी लैब में अब निजी क्षेत्र के युवा वैज्ञानिकों व उद्यमियों को भी शोध करने की सुविधा मिलेगी। मंत्रालय ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। शोध व नवाचार से स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से बदलाव आ रहा है। ड्रोन और टेलीमेडिसिन तकनीक आने वाले समय में स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति लाएगी।दून मेडिकल कॉलेज में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश की पहली कैथ लैब के साथ ही आईसीयू, मैमोग्राफी एवं डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन…

Read More