देहरादून -रजिस्ट्री कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी

देहरादून स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में हुई गड़बड़ियों एवं रजिस्ट्रियों में की जाने वाली छेड़छाड़ का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज कलक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्री कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उनके यहां पहुंचते ही विभाग में हड़कंप मच गया। शनिवार दोपहर बाद सीएम धामी रजिस्ट्री कार्यालय के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। यहां उन्होंने रजिस्ट्री कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी देहरादून सोनिका भी मौजूद रहीं।  

Read More

उत्तराखंड में मौसम विभाग की ओर से 15 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

प्रदेश भर के ज्यादातर इलाकों में आज (शनिवार) को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से 15 जुलाई को उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सभी जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बौछार की बारिश होने की आशंका जताई है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 18 जुलाई तक प्रदेश भर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिदायत देते हुए कहा, आवश्यक न हो तो इस दौरान…

Read More

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा- कभी भी हो सकती है दायित्वों की घोषणा

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार में दायित्वों की घोषणा कभी भी हो सकती है। प्रदेश सरकार में मंत्री बदलेंगे या विस्तार होगा के सवाल पर गौतम ने कहा कि जो जरूरी होगा वो करेंगे। मीडियाकर्मियों से बातचीत में दायित्व आवंटन में हो रही देरी से जुड़े प्रश्न उन्होंने कहा कि हमारे यहां एक संगठनात्मक प्रक्रिया है। यहां परिवारवाद तो है नहीं कि एक परिवार ने आदेश दिया और काम हो गया। हम लोकतांत्रिक तरीके से चलते हैं। सभी का मार्गदर्शन…

Read More