उत्तराखंड -दोपहर बाद मौसम ने बदली करवट,देहरादून-मसूरी में हुई बारिश

उत्तराखंड में आज भी दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। देहरादून और मसूरी में झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं, प्रदेश के कई जिलों में 26 जुलाई को भी भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश भर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया। जबकि बुधवार को कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार 26 जुलाई को चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले के कई इलाकों में बिजली चमकने के…

Read More

सरकार ने समाप्त करा राज्य योजना आयोगअब SETU के हवाले उत्तराखंड

उत्तराखंड में सरकार ने राज्य योजना आयोग को समाप्त कर दिया है। अब सशक्त उत्तराखंड @2025 के लक्ष्य को साधने के लिए प्रदेश में नीति आयोग की तर्ज पर स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर इंपावरिंग एंड ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड (सेतु) के गठन को राज्यपाल ने भी मंजूरी दे दी है। हाल ही में कैबिनेट ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। जिसके बाद आज  मंगलवार को सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। सेतु प्रदेश सरकार की नीति व नियोजन में थिंक टैंक की तरह काम करेगा। इसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे।…

Read More

विपक्ष के इंडिया गठबंधन पर मोदी का करारा जवाब

संसद में जारी गतिरोध के बीच मंगलवार को भाजपा के संसदीय दल की बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने विपक्ष के नए नाम INDIA पर तंज कसा और कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी में भी इंडिया था और इंडियन मुजाहिदीन में भी इंडियन है लेकिन सिर्फ इंडिया नाम रखने से इंडिया नहीं हो जाता। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से दिशाहीन है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष हताश…

Read More

रुड़की मशरूम प्लांट की छत गिरने से दबी मलबे में6 महिलाएं

रुड़की में कोटवाल आलमपुर गांव के पास स्थित मशरूम प्लांट की छत गिरने से प्लांट में काम कर रही छह महिलाएं मलबे में दब गईं। आसपास के लोगों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। दो की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दो महिलाओं का झबरेड़ा में ही इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल गांव के पास मशरूमका प्लांट लगा हुआ…

Read More