उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश के बाद रविवार शाम हरिद्वार में भीमगोड़ा बैराज का 10 नंबर गेट टूट गया। बताया जा रहा है कि इस समय गंगा चेतावनी रेखा के करीब चल रही है। वहीं, अब गेट टूटने के चलते शहर के तटीय इलाकों में पानी भरने का खतरा पैदा हो गया है। पुलिस ने घटना के बाद शहर में मुनादी शुरू कर दी है। तटीय क्षेत्र में रहने वालों को वहां से शिफ्ट होने के लिए कहा जा रहा है।
Read MoreDay: July 16, 2023
उत्तराखंड अग्निवीर योजना पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने
सैन्य बहुल उत्तराखंड में सेना की अग्निवीर योजना पर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस ने लोक सभा चुनाव से पहले अग्निवीर योजना के जरिये राज्य के युवाओं को अपने पक्ष में करने के लिए स्वाभिमान यात्रा निकालने का एलान किया है। जवाब में शनिवार को भाजपा ने भी योजना के समर्थन में जनजागरण अभियान छेड़ा पहले दिन उसने पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कर्नल अजय कोठियाल और इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक व पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शौर्य डोभाल को मैदान में…
Read Moreमालन नदी पर टूटे पुल की होगी विजिलेंस जांच,
कोटद्वार में मालन नदी पर बने पुल के ध्वस्त होने की सरकार विजिलेंस जांच कराएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार विधायक व विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण काे इसके लिए आश्वासन दिया है। इसके साथ ही कुंभी चौड़ स्थित बंद पड़े झूला पुल को ध्वस्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने वैकल्पिक मार्ग मावकोट-कण्वाश्रम के चौड़ीकरण और सुगम बनाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मालन नदी पर बने पुल के ढह जाने के संबंध में स्थानीय विधायक ऋतु खंडूड़ी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर…
Read Moreप्रदेश में हरेला पाल का शुभारंभ,मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी संग किया पौधरोपण
प्रदेश में हरेला पर्व का औपचारिक शुभारंभ आज रविवार 16 जून से हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में अपनी पत्नी के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने आम की पूषा श्रेष्ठ प्रजाति का पौधा लगाया इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का पर्व है। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में प्रदेश में सामाजिक संगठनों, संस्थाओं एवं विभागों के माध्यम से व्यापक स्तर से पौधरोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा जल संरक्षण एवं जल धाराओं के पुनर्जीवन की दिशा में…
Read Moreउत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड के चार जिलों में रविवार को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि, अन्य जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 17 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 18 जुलाई को प्रदेशभर में ऑरेंज अलर्ट है। जबकि, 19 जुलाई के…
Read More