सोमवती अमावस्या पर आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान-दान के लिए धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान गंगा घाटों में पानी कम होने से श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, सिल्ट आने के कारण गंगनहर बंद कर दी गई। हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं को केवल घुटनों तक ही पानी मिला। वहीं कल से पुरुषोत्तम मास की शुरुआत हो जाएगी। एक माह में कोई भी तीज या त्योहार नहीं पड़ेगा। पुरुषोत्तम मास जिसे अधिक मास भी कहते हैं, इसके चलते हिंदू पंचांग में 13 महीनों की गणना होती है। पुरुषोत्तम मास प्रत्येक…
Read MoreDay: July 17, 2023
जलस्रोतों को बचाने के लिए प्राधिकरण का होगा गठन- मुख्यमंत्री धामी ने कहा
उत्तराखंड में सूखते जलस्रोतों के संरक्षण की दिशा में सरकार शीघ्र ही एक प्राधिकरण का गठन करेगी। इसका प्रस्ताव मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जाएगा। हरेला पर्व की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद इसकी जानकारी दी।वन विभाग की आर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में धामी ने कहा कि हरेला पर्व सुख, समृद्धि, शांति, पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। यह पर्व सामाजिक सद्भाव का पर्व और ऋतु परिवर्तन का भी सूचक है। उत्तराखंड प्राकृतिक रूप से समृद्ध…
Read Moreहरिद्वार मेंचेतावनी रेखा से नीचे आ गया गंगा का जलस्तर
श्रीनगर डैम से अतिरिक्ति पानी छोड़ने के साथ ही रविवार को बढ़ा गंगा का जलस्तर सोमवार को चेतावनी रेखा से नीचे आ गया। जिससे पुलिस और प्रशासन ने रात की सांस ली। रविवार को श्रीनगर डैम से पानी छोड़ने के बाद भीमगोड़ा बैराज का एक गेट भी टूट गया था। इस वजह से गंगा जलस्तर भी चेतावनी रेखा के पार पहुंच गया था। जिससे प्रशासन के अधिकारियों हड़कंप मच गया। गंगा के तटीय इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क रखने की अपील कराई गई। रविवार को गंगा में श्रीनगर…
Read Moreउत्तर भारत में बाढ़ और बारिश से स्थिति हुई गंभीर, हिमाचल में फटा बादल
उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में बाढ़ और बारिश की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश में रोहड़ू जिले में रविवार तड़के बादल फटने से एक कार बह गई और कई घरों को भी नुकसान पहुंचा। उत्तराखंड के जोशीमठ में चीन की सीमा को जोड़ने वाली मलारी हाईवे पर एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे सेना और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की आवाजाही प्रभावित हुई है। पंजाब में अभी भी 100 से ज्यादा गांव बाढ़ के पानी में डूबे हैं। राजस्थान के 14 जिलों में असामान्य बारिश…
Read More