रुड़की में लगा भारी जाम वाहनों की लगी लंबी कतार, बीच में फंसी रही एंबुलेंस

रुड़की सिविल लाइंस बाजार में बृहस्पतिवार को जाम लग गया। जाम लगने से दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। सूचना पर कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा तो जाम में फंसे लोगों ने वाहनों को साइड कराकर एंबुलेंस निकाली।सिविल लाइंस बाजार में जाम की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन सुबह, दोपहर और शाम को यहां जाम लगता है। बाजार में जाम लगने के पीछे का कारण वाहनों के सड़क किनारे बेतरतीब खड़ा करना है। स्थानीय दुकानदार और…

Read More

उत्तराखंड प्रदेश में बढे आई फ्लू संक्रमण के मामले

प्रदेश में डेंगू के बाद आई फ्लू संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं, चार जिलों में 102 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। इसमें देहरादून जिले में सबसे अधिक 94 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में डेंगू के कुल 102 मामले मिले हैं। इसमें देहरादून में 94, नैनीताल में चार, पौड़ी में दो व हरिद्वार जिले में एक मामला सामने आया है। डेंगू रोकथाम के लिए…

Read More

उत्तराखंडप्रदेश में असुरक्षित पाए गए 75 पुलों की मरम्मत का काम शुरू

प्रदेश में असुरक्षित पाए गए 75 पुलों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। इस संबंध में लोनिवि की ओर से संबंधित रिपोर्ट शासन को सौंपी गई है। जिसमें जिलावार पुलों की स्थिति का ब्याेरा प्रस्तुत किया गया है। 75 में अभी तक 10 पुलों पर काम शुरू हो गया है, जबकि कुछ के एस्टिमेट शासन स्तर पर तो कुछ के विभाग स्तर पर लंबित हैं। सचिव लोनिवि पंकज पांडेय ने पुलों की मरम्मत से संबंधित सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी किए जाने के निर्देश दिए हैं। बीते वर्ष मानसून…

Read More

कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी ने की घोषणा, हरबर्टपुर और डीडीहाट में खुलेंगे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय

कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने देहरादून के हरबर्टपुर और पिथौरागढ़ के डीडीहाट में एक-एक अतिरिक्त जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोलने की घोषणा की मुख्यमंत्री ने कहा, कारगिल की लड़ाई में हमारे जवानों ने अदम्य साहस, वीरता और पराक्रम का परिचय देते हुए मां भारती की रक्षा की। भारत के रणबांकुरों का दुश्मन के खिलाफ किया गया सिंहनाद आज तक उसी वेग से…

Read More

यूसीसी का ड्राफ्ट मिलते ही सरकार उठाएगी अगला कदम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य योजना आयोग की जगह गठित स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर इम्पावरिंग एंड ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड (सेतु) प्रदेश में निवेश, अवस्थापना, विकास एवं नीति नियोजन का काम करेगा। विकास का जो लक्ष्य राज्य सरकार ने तय किया है, सेतु बनने से तेजी से आगे बढ़ेगा।कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम ने कहा कि सीमा पर अपने प्राणों का बलिदान देने वाले पराक्रमी सैनिकों के परिवारों को मिलने वाली राशि बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। सरकार ने शौर्य पुरस्कारों की राशि में पहले ही…

Read More

एरो सिटी का कोई प्रस्ताव केंद्र सरकार को नहीं भेजा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एरो सिटी का कोई प्रस्ताव केंद्र सरकार को नहीं भेजा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अनावश्यक रूप से राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों की सहमति के बिना प्रदेश सरकार कोई प्रस्ताव आगे नहीं भेजेगी। हितधारकों की सहमति के बाद ही कोई प्रस्ताव तैयार होगा। कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम ने ये बातें कहीं। डोईवाला में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड टाउनशिप प्रोजेक्ट से जुड़े प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से…

Read More