बरसाती सीजन में सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने रात आठ से सुबह पांच बजे तक ऋषिकेश-बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड, कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे और गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही पर रोक लगा दी है। मात्र आपातकालीन और सैन्य वाहनों की आवाजाही हो सकेंगी। बरसात के चलते हाईवे व संपर्क मार्गां पर गिरते पत्थर, भूस्खलन व भू-धंसाव जोन के सक्रिय होने से के चलते हाईवे व संपर्क मोटर मार्ग पर अब सुबह पांच से रात आठ बजे तक ही वाहनों का संचालन होगा। रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि बीते शनिवार…
Read MoreMonth: July 2023
कावड़िए नहीं लगाई गंग नहर में छलांग, तलाश में जुटी पुलिस
शनिवार सुबह दो कांवड़िए नहर में डूब गए। स्थानीय पुलिस और जल पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया, मगर दोनों कांवड़ियों का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस के अनुसार शनिवार की तड़के सुबह करीब छह बजे धनौरी में एक कांवड़िए ने गंगनहर में छलांग लगा दी उसे बचाने के चक्कर में पीछे से दूसरा कांवड़िया भी कूद गया, लेकिन नहर में पानी के तेज बहाव में दोनों ही बहकर लापता हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नहर में सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन…
Read Moreउत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन ,चार साल में 70 हजार करोड़ का निवेश, ढाई लाख को नौकरी का लक्ष्य
वैश्विक निवेशक सम्मेलन के जरिये प्रदेश सरकार ने आगामी चार साल में 70 हजार करोड़ का निवेश धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा है। जिसमें ढाई लाख लोगों को प्रत्यक्ष रूप से नौकरी मिलेगी। आयोजन पर लगभग 67.40 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। अगस्त से देश-विदेश में नौ शहरों में रोड शो शुरू किए जाएंगे।राज्य में औद्योगिक निवेश और युवाओं के लिए रोजगार के लिए नए अवसर सृजित करने के लिए प्रदेश सरकार दिसंबर में वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। कैबिनेट से भी इस आयोजन को…
Read Moreउत्तराखंड पीएम मोदी ने दिया51 वाइब्रेंट विलेज के 34 प्रधानों को न्योता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51 वाइब्रेंट विलेज की 34 ग्राम पंचायतों के प्रधान व उनकी पत्नी को स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले के लिए बुलावा भेजा है। राज्य सरकार आईटीबीपी की मदद से इन सभी विशेष आमंत्रित अतिथियों को 15 अगस्त को दिल्ली भेजने की तैयारी में जुट गई है। दिल्ली में पीएम मोदी की इनसे विशेष बातचीत के साथ ही इन्हें सेंट्रल विस्टा का भ्रमण भी कराया जाएगा। वाइब्रेंट विलेज की नोडल अधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि प्रदेश के 51 सीमावर्ती गांवों को वाइब्रेंट विलेज के तौर पर चुना…
Read Moreकावड़ के चलते10 से 17 जुलाई तक हरिद्वार में बंद रहेंगे सभी स्कूल
कांवड़ मेले के मद्देनजर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के समस्त स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 10 से 17 जुलाई तक बंद करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी की ओर से शुक्रवार को जारी आदेशों में कहा गया है कि कांवड़ मेले में आने वाले दिनों में भीड़ में भारी इजाफा होने वाला है। जिसके लिए यातायात को संचालित करने के लिए रूट डायवर्ट किए जाएंगे। हाईवे और संपर्क मार्गाें पर भी आवागमन बाधित रहेगा। जिसके कारण स्कूली बसों और बच्चों को जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।…
Read Moreयूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर सीएम धामी ने कहाजरूरत पड़ेगी तो विस का विशेष सत्र भी बुलाएंगे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता के लिए आवश्यकता पड़ेगी तो विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट मिलते ही सरकार इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में यूसीसी को लेकर सरकार के रुख को साफ किया। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ समिति ने ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। कमेटी अब उसकी रिपोर्ट का संकलन कर रही है। आशा है कि सरकार को जल्द ड्राफ्ट रिपोर्ट मिल जाएगी। समिति ने पिछले एक साल से…
Read Moreबिपरजॉय के चलते जून में दूसरे साल सामान्य से बारिश कम
बीते महीने जून में देश के कई हिस्सों में आए चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर भले ही उत्तराखंड में देखने को न मिला हो, लेकिन इसके चलते बारिश जरूर कम हुई है। उत्तराखंड में लगातार दूसरे साल जून में बारिश का आंकड़ा सामान्य से नीचे रहा। इस साल जून में 152.4 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 24.4 एमएम कम है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अरब सागर के ऊपर आए भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के चलते झोंकेदार हवाएं चलीं और प्री-मानसून में अच्छी बारिश हुई, लेकिन 25 जून के बाद…
Read Moreप्रदेश मेंआफत बनकर बरस रहीबारिश,कई जगह सड़कें हुई ध्वस्त
नालों का दिखा रौद्र रूप, तस्वीरें संवाद न्यूज एजेंसी, गरमपानी(नैनीताल)/हरिद्वारPublished by: रेनू सकलानी Updated Thu, 06 Jul 2023 01:38 PM IST 1 of 5 नैनीताल में भूस्खलन – फोटो : amar ujala प्रदेश में बारिश आफत बनकर बरस रही है। नदी-नालों का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है, वहीं कई जगह सड़कें ध्वस्त हो गई हैं। भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के भौर्या मोड़ के पास थुवा की पहाड़ी से भूस्खलन होने से सड़क पर पत्थर और बोल्डर आने यातायात ठप हो गया। इधर भारी बारिश के कारण शिप्रा नदी उफान पर आने से पानी आबादी क्षेत्र में घुस…
Read Moreचंपावत में बस दुर्घटना,28 सवारियों को लेकर जा रही बस के ब्रेक हुए फेल
चंपावत में एक बस दुर्घटनागग्रस्त हो गई। 28 सवारियों को लेकर जा रही बस के ब्रेक फेल होने से हादसा हो गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए घटना स्थल पहुंच गई गुरुवार सुबह देहरादून से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज बस का मरोडाखान के पास ब्रेक फेल हो गए। हालांकि चालक की सूझ बूझ से बड़ा हादसा टल गया। चालक ने पहाड़ी में बस टकराकर रोक दी। सवार छह यात्री हादसे में घायल हो गए। घायलों का उपजिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
Read Moreउत्तराखंड के प्रसिद्ध फल काफल भाएप्रधानमंत्री मोदी को,सीएम धामी का जताया आभार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड के प्रसिद्ध फल काफल भेंट किए गए थे। जो कि पीएम मोदी को बेहद पसंद आए। प्रधानमंत्री ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से भेजे गए रसीले और दिव्य मौसमी फल ‘काफल’ मिले हैं। हमारी प्रकृति ने हमें एक से बढ़कर एक उपहार दिए हैं और उत्तराखण्ड तो इस मामले में बहुत धनी है, जहां औषधीय गुणों से युक्त कंद-मूल और फल-फूल प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैँ। पीएम मोदी ने कहा…
Read More