उत्तराखंड यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार,विशेषज्ञ समिति जल्द सौंपेगी को रिपोर्ट

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए तैयार हो रही ड्राफ्ट रिपोर्ट प्रदेश सरकार को शुक्रवार को नहीं सौंपी जा सकी। ड्राफ्ट कमेटी की सदस्य जस्टिस(रिटायर्ड) रंजना प्रसाद देसाई ने आज दिल्ली में इस संबंध में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि मुझे आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि उत्तराखंड के प्रस्तावित समान नागरिक संहिता का मसौदा अब पूरा हो गया है। ड्राफ्ट के साथ विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट जल्द ही मुद्रित की जाएगी और उत्तराखंड सरकार को सौंपी जाएगी। माना जा रहा है कि एक पखवाड़े के…

Read More

देवप्रयाग में बहे हरियाणा के कृषि विभाग में संयुक्त निदेशक, तलाश जारी

उत्तराखंड के देवप्रयाग संगम पर गुरुवार को पैर फिसलने से बहे हरियाणा के कृषि विभाग में संयुक्त निदेशक की तलाश जारी है। एनडीआरएफ की टीम सुबह से ही गंगा में उनकी तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। हरियाणा के कृषि विभाग में सेवारत और चंडीगढ़ निवासी संयुक्त निदेशक जगराज डांडी (54) अपनी पत्नी नीता व बेटी के साथ बीते बुधवार को ऋषिकेश घूमने आए थे। यहां से बृहस्पतिवार को जगराज परिवार के साथ देवप्रयाग पहुंचे। अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर स्नान…

Read More

ऋषिकेश कल से पर्यटकों के लिए रिवर राफ्टिंग बंद

30 जून को गंगा में रिवर राफ्टिंग का अंतिम दिन होगा। इसके बाद राफ्टिंग के शौकीनों को इसके लिए दो महीने का इंतजार करना होगा। क्योंकि अब एक सितंबर से ही राफ्टिंग का संचालन शुरू होगा। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं हर साल एक जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक राफ्टिंग पर रोक रहती है, क्योंकि इस दौरान गंगा में राफ्टिंग करना खतरे भरा हो जाता है। ऐसे में अब पर्यटकों के पास राफ्टिंग का लुत्फ उठाने के लिए महज…

Read More

जुलाई तक प्रदेश के जनपदों में भारी बारिश के आसार

राजधानी देहरादून सहित नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, चमोली और बागेश्वर में अगले चार दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इन जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली चमक सकती है।मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, तीन जुलाई तक प्रदेश के इन जनपदों में भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और हवा के साथ तीव्र से अति तीव्र बौछार पड़ सकती है। आज…

Read More

उत्तराखंड भारी बारिश से तबाही बदरीनाथ हाईवे बंद

प्रदेश में बारिश से जारी तबाही के बीच चमोली से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है।यहां बदरीनाथ हाईवे 07 पर पहाड़ टूटकर आ गिरा। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही रुक गई है। जो लोग बदरीनाथ धाम और हेमकुंड की ओर जा रहे थे, वो भी रास्ते में फंसे हुए हैं। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। जब तक रास्ता नहीं खुलता, तब तक यात्रियों को कर्णप्रयाग, गौचर और पीपलकोटी…

Read More

देहरादून सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

आज देहरादून सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन दो जुलाई तक लगातार भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया।प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है। बारिश का यह क्रम अगले दो जुलाई तक भी जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को देहरादून सहित नैनीताल, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भारी से भारी बारिश हो सकती है। बारिश के साथ ही तेज हवाएं…

Read More

टमाटर के दाम छूने लगे आसमान दालों में भी उछाल

मानसून की बरसात शुरू होते ही टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं। बाहर से कम आवक होने से थोक बाजार में टमाटर के दाम एक हजार से 1800 प्रति क्रेट यानि 70 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। जो फुटकर बाजार में 100 से 120 रुपये किलो लोगों में मिल रहा है। टमाटर के साथ ही अन्य कई सब्जियों, मसालों और दालों की कीमतों में भी उछाल आ गया है। जीरा के दाम में ढ़ाई सौ प्रति किलो और अरहर की दाल में 20 रुपये की तेजी आई है।…

Read More

अगले महीने से मिलेगी जेईई और नीट की मुफ्त कोचिंग, पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरूआत

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अगले महीने से जेईई और नीट की मुफ्त कोचिंग मिलेगी। शुरूआत में पांच जिलों के 40 छात्र-छात्राओं को यह कोचिंग दी जाएगी। मंगलवार को इसे लेकर अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन और शिक्षा विभाग के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए। शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में बताया गया कि अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन रुरल इंडिया सपोटिंग ट्रस्ट के सहयोग से इस कार्यक्रम को चलाएगा। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक शुरूआत में राज्य के पांच जिलों देहरादून, चंपावत, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा जिले में…

Read More

यूसीसी पर पीएम मोदी ने सत्य कहा,बोलेसीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कहा कि उन्होंने सत्य कहा है कि कुछ देश विरोध लोग जनता को भड़काने का काम कर रहे हैं। लेकिन ये लोग कामयाब नहीं हो पाएंगे।मुख्यमंत्री ने इस संबंध में एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, जरा सोचिए एक परिवार के सदस्यों के घर में अलग-अलग कानून कैसे हो सकता है। सीएम ने आगे लिखा, फाइनल ड्राफ्ट आते ही हम उत्तराखंड में शीघ्र समान नागरिक संहिता लागू करने जा रहे हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मेरा…

Read More

उत्तराखंड नदी में डूबने से भाई बहन की मौत

अल्मोड़ा में एक हादसा सामने आया है।यहां नदी में डूबने से एक भाई-बहन की मौत हो गई। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुखद बात ये भी है कि कुछ साल पहले ही इनके पिता की भी मृत्यु हो चुकी थी। भाई बहन आदित्य नेगी और भावना नेगी सोमवार को ऑनलाइन से आए सामान को लेने के लिए घर से सड़क तक आए थे। सामान लेने के बाद वह घर न जाकर घर के पास ही स्थित विश्वनाथ सुयाल नदी में…

Read More