कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने देहरादून के हरबर्टपुर और पिथौरागढ़ के डीडीहाट में एक-एक अतिरिक्त जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोलने की घोषणा की मुख्यमंत्री ने कहा, कारगिल की लड़ाई में हमारे जवानों ने अदम्य साहस, वीरता और पराक्रम का परिचय देते हुए मां भारती की रक्षा की। भारत के रणबांकुरों का दुश्मन के खिलाफ किया गया सिंहनाद आज तक उसी वेग से…
Read MoreMonth: July 2023
यूसीसी का ड्राफ्ट मिलते ही सरकार उठाएगी अगला कदम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य योजना आयोग की जगह गठित स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर इम्पावरिंग एंड ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड (सेतु) प्रदेश में निवेश, अवस्थापना, विकास एवं नीति नियोजन का काम करेगा। विकास का जो लक्ष्य राज्य सरकार ने तय किया है, सेतु बनने से तेजी से आगे बढ़ेगा।कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम ने कहा कि सीमा पर अपने प्राणों का बलिदान देने वाले पराक्रमी सैनिकों के परिवारों को मिलने वाली राशि बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। सरकार ने शौर्य पुरस्कारों की राशि में पहले ही…
Read Moreएरो सिटी का कोई प्रस्ताव केंद्र सरकार को नहीं भेजा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एरो सिटी का कोई प्रस्ताव केंद्र सरकार को नहीं भेजा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अनावश्यक रूप से राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों की सहमति के बिना प्रदेश सरकार कोई प्रस्ताव आगे नहीं भेजेगी। हितधारकों की सहमति के बाद ही कोई प्रस्ताव तैयार होगा। कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम ने ये बातें कहीं। डोईवाला में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड टाउनशिप प्रोजेक्ट से जुड़े प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से…
Read Moreकारगिल विजय दिवस मुख्यमंत्री धामी ने दी वीर सपूतों को श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन किया। उन्होंने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक स्थल पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पराक्रम की नई परिभाषा लिखी। अपने अदम्य साहस के दम पर वह कर दिखाया जो कोई सेना नहीं कर पाई। यह दिखाया कि कोई दुश्मन हमारी तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता। इस दौरान उन्होंने…
Read Moreउत्तराखंड इंटीग्रेटेड टाउनशिप के विरोध में देहरादून के डोईवाला में महापंचायत
इंटीग्रेटेड टाउनशिप के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज भूमि बचाओ, घर-गांव बचाओ आंदोलन महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल हुएइस दौरान टिकैत ने कहा कि डोईवाला में नया शहर बसाने की योजना है। जिसमें कृषि भूमि का अधिग्रहण होगा। सरकार किसानों की उपजाऊ भूमि को उजाड़ने का प्रयास कर रही है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। महापंचायत के जरिए उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि सरकार किसान विरोधी निर्णय न ले। वरना बड़े…
Read Moreदून में होगीअखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शिरकत
अक्तूबर में होने वाली अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस की मेजबानी इस बार उत्तराखंड को मिली है। हालांकि फिलहाल इसकी तिथि की घोषणा नहीं हुई है। गृह मंत्रालय से इसके लिए पुलिस विभाग को पत्र मिल चुका है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे। उत्तराखंड को 13 साल पहले 2010 में कांग्रेस की जिम्मेदारी मिली थी।पुलिस को आधुनिक अपराधों से लड़ने के लिए किस तरह से सक्षम बनाया जाए इस पर मंथन के लिए देश में हर साल विज्ञान कांग्रेस आयोजित होती है।…
Read Moreदेहरादून शांति नगर स्थित नाले में पैर फिसलने से बहा
मां से मिलने आ रहा युवक शांति नगर के नाले के तेज बहाव में बह गया। पुलिया पर उसका पैर रपटने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश कर रही है। देर रात तक उसकी तलाश जारी थी। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि डीएस कॉलोनी का रहने वाला रोहित गोयल उर्फ बंटी पुत्र सुंदर लाल गोयल मोहब्बेवाला स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। वह मंगलवार शाम करीब साढ़े तीन बजे अपनी मां से मिलने के लिए डीएस कॉलोनी आ रहा…
Read Moreउत्तराखंड -दोपहर बाद मौसम ने बदली करवट,देहरादून-मसूरी में हुई बारिश
उत्तराखंड में आज भी दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। देहरादून और मसूरी में झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं, प्रदेश के कई जिलों में 26 जुलाई को भी भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश भर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया। जबकि बुधवार को कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार 26 जुलाई को चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले के कई इलाकों में बिजली चमकने के…
Read Moreसरकार ने समाप्त करा राज्य योजना आयोगअब SETU के हवाले उत्तराखंड
उत्तराखंड में सरकार ने राज्य योजना आयोग को समाप्त कर दिया है। अब सशक्त उत्तराखंड @2025 के लक्ष्य को साधने के लिए प्रदेश में नीति आयोग की तर्ज पर स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर इंपावरिंग एंड ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड (सेतु) के गठन को राज्यपाल ने भी मंजूरी दे दी है। हाल ही में कैबिनेट ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। जिसके बाद आज मंगलवार को सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। सेतु प्रदेश सरकार की नीति व नियोजन में थिंक टैंक की तरह काम करेगा। इसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे।…
Read Moreविपक्ष के इंडिया गठबंधन पर मोदी का करारा जवाब
संसद में जारी गतिरोध के बीच मंगलवार को भाजपा के संसदीय दल की बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने विपक्ष के नए नाम INDIA पर तंज कसा और कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी में भी इंडिया था और इंडियन मुजाहिदीन में भी इंडियन है लेकिन सिर्फ इंडिया नाम रखने से इंडिया नहीं हो जाता। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से दिशाहीन है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष हताश…
Read More