बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार की प्रधानमंत्री नायला कादरी बलोच ने महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी, डॉ. उदिता त्यागी और हिन्दू महासभा की नेता राजश्री चौधरी के साथ हरिद्वार पहुंचकर महादेव की पूजा की। वीआईपी घाट पर अखंड परशुराम अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, महामंडलेश्वर स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती, कथावाचक पवनकृष्ण शास्त्री आदि ने उनका स्वागत किया। नायला कादरी बलोच ने आजाद बलूचिस्तान के निर्माण के लिए मां गंगा के साथ ही देवाधिदेव भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की। उन्होंने पाकिस्तान के अवैध कब्जे से आजादी के लिए संयुक्त राष्ट्र…
Read MoreMonth: July 2023
उत्तराखंड भारी बारिश से कोटद्वारा में बाढ़ जैसे हालात
भारी बारिश से कोटद्वारा में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। कोटद्वार के कौड़िया वार्ड में पनियाली गदेरे ने तबाही मचाई है। देर रात कई घरों में पानी भर गया। लोग समान छोड़ कर जान बचाने के लिए भागे। मलबे से घरों के अंदर रखा समान खराब हो गया है। आर्मी कैंप को जाने वाली पुलिया भी बह गई। दूसरी तरफ यमुनोत्री धाम सहित आसपास रात से बारिश जारी है। ओजरी डाबरकोट,झर्झरगाड़ सहित कहीं जगहों पर मलबा बोल्डर आने से आवाजाही बाधित हो गई है। उत्तराखंड के सभी जिलों में शनिवार से अगले…
Read Moreनैनीताल ग्लोबल बाघ दिवस पर कॉर्बेट पार्कके ढेलासावल्दे पुल के नीचे शव मिलने से मचा हड़कंप रेंज
ग्लोबल बाघ दिवस पर कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंज के अंतर्गत सावल्दे नदी के पुल पर एक बाघिन का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंजर सहित वन कर्मियों ने बाघ के शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव नष्ट किया जाएगा। कॉर्बेट के वन कर्मियों की मानें तो जिस स्थान पर बाघिन का शव पड़ा मिला, वह राजस्व भूमि है यानी वह तराई पश्चिमी वन प्रभाग क्षेत्र के अंतर्गत इलाका है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंजर संदीप गिरी ने…
Read Moreसपा नेता की बदरीनाथ धाम पर विवादित टिप्पणी पर बोले महाराज, मीडिया में आने के लिए देते हैं इस तरह के बयान
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने बदरीनाथ धाम को लेकर बड़ा बयान दिया था। जिसे लेकर सीएम धामी के बाद अब कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की प्रतिक्रिया सामने आई है। सतपाल महाराज ने कहा कि सुर्खियां में आने के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य इस तरह के बयान देते हैं।मौर्या को पता होना चाहिए की सतयुग से ही बदरीनाथ धाम की सनातन धर्म में पहचान है। सतयुग में तो गौतम बुद्ध का जन्म नहीं हुआ था। बता दें सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने बदरीनाथ धाम को लेकर विवादित बयान दिया…
Read Moreआईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह ,कुलगीत के साथ हुआ शुभारंभ
आईआईटी रुड़की में आज शुक्रवार को दीक्षांत समारोह का कुलगीत के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बॉश ग्लोबल सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज के सीईओ, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक दत्तात्रि सलागामे और आईआईटी निदेशक प्रो. केके पंत एवं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स आईआईटी रुड़की बीवीआर मोहन रेड्डी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान दत्तात्री सालगमे ने कहा कि आईआईटी रुड़की देश ही नहीं दुनिया के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। विज्ञान, तकनीक, शोध, उद्यमिता आदि संस्थान के मजबूत स्तंभ है। कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत संशोधित आईआईटी के पाठ्यक्रम एकेडमिक और इंडस्ट्रीज…
Read Moreउत्तराखंड प्रदेश में 31 जुलाई तक भारी बारिश का यलो अलर्ट,
उत्तराखंड के देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिले के कई इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभावना है जबकि प्रदेशभर के लिए मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में 28 से 31 जुलाई तक भारी बारिश का यलो अलर्ट है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में बिजली चमकने और मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। विभाग ने हिदायत दी है कि गर्जन और भारी बारिश के कारण संवेदनशील…
Read Moreपटेलनगर स्थित एक कॉलेज से दोस्त के साथ घर लौट रहे युवक पर कुछ युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों की संख्या 15 से 20 बताई जा रही है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर गहरी चोटें आईं हैं। युवक को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हमलावरों के विशेष समुदाय से जुड़ा होने के चलते हिंदू संगठनों से जुड़े लोग अस्पताल पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। देर रात पर हंगामा…
Read Moreरुड़की में लगा भारी जाम वाहनों की लगी लंबी कतार, बीच में फंसी रही एंबुलेंस
रुड़की सिविल लाइंस बाजार में बृहस्पतिवार को जाम लग गया। जाम लगने से दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। सूचना पर कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा तो जाम में फंसे लोगों ने वाहनों को साइड कराकर एंबुलेंस निकाली।सिविल लाइंस बाजार में जाम की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन सुबह, दोपहर और शाम को यहां जाम लगता है। बाजार में जाम लगने के पीछे का कारण वाहनों के सड़क किनारे बेतरतीब खड़ा करना है। स्थानीय दुकानदार और…
Read Moreउत्तराखंड प्रदेश में बढे आई फ्लू संक्रमण के मामले
प्रदेश में डेंगू के बाद आई फ्लू संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं, चार जिलों में 102 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। इसमें देहरादून जिले में सबसे अधिक 94 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में डेंगू के कुल 102 मामले मिले हैं। इसमें देहरादून में 94, नैनीताल में चार, पौड़ी में दो व हरिद्वार जिले में एक मामला सामने आया है। डेंगू रोकथाम के लिए…
Read Moreउत्तराखंडप्रदेश में असुरक्षित पाए गए 75 पुलों की मरम्मत का काम शुरू
प्रदेश में असुरक्षित पाए गए 75 पुलों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। इस संबंध में लोनिवि की ओर से संबंधित रिपोर्ट शासन को सौंपी गई है। जिसमें जिलावार पुलों की स्थिति का ब्याेरा प्रस्तुत किया गया है। 75 में अभी तक 10 पुलों पर काम शुरू हो गया है, जबकि कुछ के एस्टिमेट शासन स्तर पर तो कुछ के विभाग स्तर पर लंबित हैं। सचिव लोनिवि पंकज पांडेय ने पुलों की मरम्मत से संबंधित सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी किए जाने के निर्देश दिए हैं। बीते वर्ष मानसून…
Read More