रुड़की में कोटवाल आलमपुर गांव के पास स्थित मशरूम प्लांट की छत गिरने से प्लांट में काम कर रही छह महिलाएं मलबे में दब गईं। आसपास के लोगों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। दो की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दो महिलाओं का झबरेड़ा में ही इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल गांव के पास मशरूमका प्लांट लगा हुआ…
Read MoreMonth: July 2023
दिल्ली दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सीएम धामी,
दिल्ली दौरे के दूसरे दिन सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को लेकर उनसे चर्चा की। साथ ही विभिन्न परियोजनाओं के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने कंडाली (बिच्छु घास) से बनी स्टॉल के साथ ही राज्य के अन्य स्थानीय उत्पाद भी उन्हें भेंट किए। सीएम धामी ने उन्हें सीआईआरएफ के प्रस्तावों पर वित्तीय एवं प्रशासकीय अनुमोदन के लिए अनुरोध किया। इस पर मंत्री ने बताया कि सीआईआरएफ में राज्य को 250 करोड़ रुपये…
Read Moreदेहरादून क्रांति दल के दफ्तर में जमकर हुआ बवाल,भारी पुलिस बल तैनात
देहरादून स्थित उत्तराखंड क्रांतिदल के दफ्तर में सोमवार को जमकर बवाल हो गया। यहां आपस में दो गुट भिड़ गए और नारेबाजी करने लगे। हंगामे की खबर मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। लोगों को शांत कराने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों गुटों के लोगों का हंगामा जारी आरोप है कि पार्टी से निष्कासित किए गए शिव प्रसाद सेमवाल गुट ने रात में ऑफिस पर कब्जा कर लिया। इससे दूसरे गुट के लोग नाराज होकर हंगामा करने लगे। यहां लोग गेट तोड़ने का भी प्रयास किया। जीएमएस रोड स्थित एक फार्म हाउस…
Read Moreबद्रीनाथ और यमुनोत्री हाईवे बंद खुलने में लगेंगे दो-तीन दिन
बीती रात हुई भारी बारिश के बाद बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगहों पर बाधित हो गया है। गोचर के कमेड़ा में हाईवे करीब 20 मीटर तक ध्वस्त हो गया है। यहां भारी मात्रा में हाईवे पर मलबा आ गया है। इसके अलावा छिनका में भी पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने से हाईवे बाधित है। हाईवे बंद होने पर जगह-जगह 1000 से अधिक तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों को भी आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी डाबरकोट पर लगातार…
Read Moreमुख्यमंत्री धामी ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, यूनिफॉर्म सिविल कोड पर भी की चर्चा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान रविवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच राज्य के राजनीतिक व समसामयिक मुद्दों के अलावा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर भी गहन चर्चा हुई। राज्य में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में भी सीएम ने शाह से मार्गदर्शन मांगा है। बताया जा रहा है कि सीएम के अलावा शाह से उत्तराखंड में यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष व कुछ सदस्यों ने भी…
Read Moreउत्तराखंड प्रदेशभर में अगले 4 दिन भारी बारिश का एल्बम
प्रदेशभर में सोमवार से अगले चार दिन तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 27 जुलाई तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, प्रदेश के सभी जिलों के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।प्रदेशभर में सोमवार से अगले चार दिन तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 27 जुलाई तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, प्रदेश के सभी जिलों के अधिकतर इलाकों में…
Read Moreरुड़की सद्भावना एक्सप्रेस में आग लगने की खबर से हड़कंप
सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार को आग लगने की खबर से हडकंप मच गया। दरअसल, किसी यात्री के चेन पुलिंग करने से ट्रेन के ब्रेक जाम हो गए। जिसकी वजह से पहियों से धुंआ व चिंगारी निकलने लगी। धुंआ व चिंगारी निकलता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। डर के चलते यात्री डिब्बों से नीचे उतर गए। चालक और गार्ड ने मामले की जांच की। साथ ही ब्रेक सही कर ट्रेन को रवाना किया। रविवार को सद्भावना एक्सप्रेस लखनऊ से चंडीगढ़ जा रही थी। ट्रेन करीब साढ़े ग्यारह बजे रायसी रेलवे…
Read Moreरुड़की डंपर ने बाइक सवार 3कांवड़ियों को कुचला
बाईपास पर एक डंपर ने बाइक सवार तीन कांवड़ियों को कुचल दिया। जिसमें 2 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। गुस्साए कांवड़ियों ने कार में आग लगा दी और बाईपास पर जाम लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाकर मामला शांत किया। पुलिस के अनुसार, रविवार की सुबह दिल्ली की ओर से कुछ कांवड़िए बाइक पर गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही वह बाईपास पर टोडा खटका…
Read Moreरुद्रपुर पहुंचे सीएम धामी , रुद्रपुर के नगर निगम में मेयर को कुर्सी पर बैठाया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार सुबह रुद्रपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम में बनी बिल्डिंग और सीबीजी प्लांट का शुभारंभ किया। निगम में उन्होंने राज्य के पहले सीबीजी प्लांट के बारे में जानकारी ली।सीएम धामी ने इसके बाद रुद्रपुर के नगर निगम में मेयर को कुर्सी पर बैठाया। 56 महीनों के बाद कुर्सी पर बैठने पर मेयर रामपाल सिंह भावुक हो गए। नजूल का मामला हल होने तक रामपाल सिंह ने कुर्सी में नहीं बैठने का प्रण लिया था। अब नजूल भूमि का मामला हल हुआ तो वह कुर्सी पर बैठे। इस दौरान रक्षा राज्य…
Read Moreऋषिकेश पहुंची विख्यात एथलीट पीटी उषा,गंगा पूजन कर लिया आशीर्वाद
विख्यात एथलीट पीटी उषा सपरिवार परमार्थ निकेतन पहुंचीं। परमार्थ गुरुकुल के आचार्यों और ऋषिकुमारों ने पुष्पवर्षा और शंख ध्वनि से उनका अभिनंदन किया। परमार्थ निकेतन पहुंची पीटी ऊषा ने गंगा तट पर वेद मंत्रों के पाठ के साथ मां गंगा का पूजन और अभिषेक कर आशीर्वाद लिया उन्होंने कहा कि परमार्थ निकेतन में आध्यात्म और सेवा का अद्भुत संगम हैं। उन्होंने परमार्थ निकेतन की ओर से वैश्विक स्तर पर किए जा रहे पर्यावरण और मानवता की सेवा कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर श्रीनिवासन, रामकृष्णन, पुष्पा, रामकृष्णन, सुनैना और…
Read More