प्रदेश के लगभग दो लाख पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को घर के नजदीक मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा देने की तैयारी है। इसके लिए पहाड़ में मोबाइल ईसीएचएस (एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम) को शुरू किया जा सकता है।सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल के मुताबिक, केंद्रीय सैनिक बोर्ड दिल्ली की बैठक में इस पर निर्णय लिया गया है। पहाड़ में इस सुविधा से अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे जिलों से पलायन रुकेगा। सैन्य बहुल प्रदेश में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए देहरादून सहित विभिन्न…
Read MoreMonth: July 2023
उत्तरकाशी दो सगे भाइयों की कार हुई हादसे का शिकार
अपनी मां का इलाज करवाकर लौट रहे दो सगे भाइयों की कार हादसे का शिकार हो गई है। दुर्घटना में मां और छोटे भाई की मौत हो गई। बडेथी- बनचौरा रोड पर हुई दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और गंभीर घायल को सीएचसी चिन्यालीसौड़ भर्ती करवाया बुधवार तड़के एक कार सड़क से 300-400 मीटर नीचे खाई में गिरी गई। इस हादसे में पवना देवी (48) पत्नी रूकम सिंह और विकास (22) की मौके पर ही मौत हो गई। विकास आर्मी में कार्यरत था। हादसे में दूसरा भाई भूपेन्द्र (25) गंभीर घायल…
Read Moreउत्तराखंड प्रदेश के डेंगू प्रभावित क्षेत्र में चलेगा जागरूकता अभियान
डेंगू संभावित प्रदेश के पांच जिलों में बचाव व जागरूकता का विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सख्त निर्देश दिए कि डेंगू रोकथाम में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, 13 रेखीय विभाग भी डेंगू की मॉनिटरिंग करेंगे।स्वास्थ्य मंत्री ने डेंगू नियंत्रण और रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को जिला स्तर पर डेंगू नियंत्रण को प्रभावी कदम उठाने को कहा। अधिकारियों को हिदायत दी गई कि…
Read Moreउत्तराखंड गंगा में डूबे हरियाणा और दिल्ली के दो कांवड़िए
हरिद्वार में गंगा में स्नान करते हुए बह गए हरियाणा और दिल्ली के दो कांवड़ियों को जल पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया। जान बचाने पर कांवड़ियों ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली के शाहदरा से गंगाजल भरने हरिद्वार पहुंचे 17 वर्षीय रोहन जोधपुर भवन के पास गंगा में स्नान करना लगा। अचानक तेज बहाव में बहने लगा। ये देख श्रद्धालुओं ने शोर मचा दिया। तभी पास में ही तैनात जल पुलिस के जवान विक्रांत, जानू पाल, सन्नी कुमार, गौरव शर्मा ने गंगा में डूबते हुए…
Read Moreउत्तराखंड भीमताल झील में डूबा सैलानी
भीमताल (नैनीताल)। तल्लीताल मार्ग स्थित ठंडी सड़क किनारे बोट स्टैंड पर सोमवार शाम कायकिंग करते समय सैलानियों की कयाक के पलटने से एक सैलानी भीमताल झील में डूब गया। युवा अंकित कुमार, अमित पडलिया, जितेंद्र और अमरदीप ने सैलानी को झील से सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद उसे भीमताल सीएचसी उपचार के लिए भेजा गया स्थानीय लोगों के मुताबिक सोमवार शाम सात बजे लखनऊ से चार सैलानी भीमताल पहुंचे। तल्लीताल मार्ग पर स्थित बोट स्टैंड पर चारों सैलानी दो कयाक से कायकिंग करने लगे। एक कयाक में नौशाद और उसका…
Read Moreउत्तराखंड के रानीखेत मेंतीन बच्चों की मां को भगा ले गया समुदाय विशेष का युवक हुआ बवाल
पुरोला मामले की तरह अब रानीखेत में समुदाय विशेष के युवक के दूसरे समुदाय की महिला को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने पर बखेड़ा हो गया। आरोप है कि सैलून की दुकान चलाने वाला युवक द्वाराहाट क्षेत्र की तीन बच्चों की मां को अपने साथ ले आया। इससे आक्रोशित बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए आरोपी की दुकान में हंगामा किया। कोतवाली और बाजार में भी नारेबाजी की। आक्रोशित भीड़ ने उसकी दुकान में तोड़फोड़ की कोशिश भी की लेकिन पुलिस ने…
Read Moreसैन्यधाम के लिए 21 पवित्र नदियों का जल पहुंचा दून,पुष्प वर्षा से किया गया भव्य स्वागत
सैन्यधाम में अमर जवान ज्योति के लिए 21 पवित्र नदियों का जल कलशों में देहरादून लाया गया है। जल संग्रहण यात्रा का देहरादून स्थित घंटाघर पहुंचने पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई लोगों ने पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया।सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा, पवित्र जल को अमर जवान ज्योति के मुख्य स्तंभ की आधारशिला में अर्पित किया जाएगा। कहा, पूरे देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है। भारतीय सेना में…
Read Moreउत्तराखंड कुमाऊं क्षेत्र में आज अलर्ट भारी बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में आज भी कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। जबकि, प्रदेश के अन्य इलाकों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कुमाऊं क्षेत्र के कुछ इलाकों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, छह जुलाई तक प्रदेशभर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। गढ़वाल के बजाय कुमाऊं क्षेत्र में अधिक बारिश की संभावना है। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने से सड़क…
Read Moreकांवड़ मेला चार जुलाई से शुरू ,12 सुपर जोन, 33 जोन और 153 सेक्टर में बांटा मेला क्षेत्र
कांवड़ मेला विधिवत रूप से चार जुलाई से शुरू हो जाएगा। मेले में आसमान से लेकर जमीन तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस, पीएसी और अर्द्धसैनिक बल को नियुक्त किया गया है। एडीजी कानून एवं अपराध की ब्रीफिंग के बाद फोर्स मेला ड्यूटी पर रवाना हो गया। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी। ड्रोन से भी मेला क्षेत्र में निगरानी रखी जाएगी। मेला क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 33 जोन और 153 सेक्टर में बांटा गया है। शनिवार को एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी…
Read Moreरक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले सीएमपुष्कर सिंह धामी
हिमाचल प्रदेश के योल छावनी बोर्ड की तर्ज पर प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड के रानीखेत और लैंसडोन छावनी बोर्ड को भंग करने की वकालत की है। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली पहुंच कर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुलाकात कर इस मुद्दे को उठाया है। रानीखेत और लैंसडोन छावनी क्षेत्र को स्थानीय निकायों को सौंपने से शहरों की पर्यटन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट में मुख्यमंत्री धामी ने रानीखेत और लैंसडाैन छावनी बोर्डों को भंग करने और सैन्य…
Read More