उत्तराखंड में अगले तीन महीने तक गर्मी छुड़ाएगी खूब पसीने, औसत तापमान सामान्य से रहेगा ज्यादा

प्रदेश में तीन महीने तक गर्मी खूब पसीने छुड़ाएगी। मौसम विभाग ने राज्य में अप्रैल, मई व जून माह में तापमान सामान्य से अधिक रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने हीट वेव की आशंका के बीच इससे बचाव के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। मौसम विभाग के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल का कहना है कि लांग रेंज फोरकास्ट के अनुसार, उत्तराखंड में अप्रैल, मई, जून का औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने का पूर्वानुमान है। उन्होंने ये बात उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए)…

Read More

उत्तराखंड में आम आदमी को बड़ा झटका, बिजली दरों में सात प्रतिशत की वृद्धि

उत्तराखंड में आम आदमी को बड़ा झटका लगा है. उत्तराखंड में बिजली दरों में सात प्रतिशत की वृद्धि की गई है. नियामक आयोग द्वारा आज आज नई दरें भी जारी कर दी गई हैं. बता दें कि बीपीएल के 4.5 लाख उपभोक्ताओं, स्नो बाउंड उपभोक्ताओं के साथ ही फिक्स्ड चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है. घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर 25 पैसे, 101 से 200 यूनिट पर 30 पैसा, 201 से 400 यूनिट तक 40 पैसा प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की…

Read More

Uttarakhandमुख्य सचिव ने बदरी-केदार धाम में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दिए निर्देश

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने यूपीसीएल को निर्देश दिए कि केदारधाम और बदरीनाथ धाम में 24 घंटें विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को भी पुख्ता करने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में बदरीनाथ धाम व केदारनाथ धाम में विद्युत आपूर्ति तथा चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने यूपीसीएल को केदारनाथ धाम में निर्बाध बिजली आपूर्ति के कड़े निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने ये भी कहा कि केदारनाथ धाम व बदरीनाथ धाम में चल रहे…

Read More

केदारनाथ वन प्रभाग के धनपुर रेंज के जंगलों में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटे विभागीय कर्मचारी

केदारनाथ वन प्रभाग के धनपुर रेंज के जंगलों में भीषण आग लगी है। कई हेक्टेयर वन क्षेत्र वनाग्नि से खाक हो गया। सूचना पर धनपुर रेंज के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे। बुझाने के बावजूद जंगलों में फिर आग लग रही  है। धनपुर रेंज की रेंज अधिकारी शिवांगी डिमरी ने बताया कि कमेड़ा बीट, धनपुर रेंज केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत लगी वन अग्नि को गौचर क्रू स्टेशन की टीम द्वारा कड़ी मेहनत के उपरान्त देर रात को ही नियंत्रित कर दिए गया है। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 54…

Read More

Uttarakhandगंगोत्री-गोमुख ट्रैक का निरीक्षण कर लौटा दल- बताया पैदल आवाजाही के लिए नहीं सुरक्षित मार्ग

जिला प्रशासन के निर्देश पर गंगोत्री-गोमुख ट्रैक के स्थलीय निरीक्षण करने गया दल जिला मुख्यालय लौट आया है। टीम ने डीएम को बताया कि गोमुख ट्रैक पर कई स्थानों पर हिमखंड और ग्लेशियर आने से यह मार्ग चीड़बासा से करीब दो किमी आगे आम लोगों के पैदल आवागमन हेतु सुरक्षित नहीं है। ट्रैक को सुरक्षित करने के लिए मजदूर कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही अभी प्रशिक्षित ट्रेकर्स ही इस ट्रैक पर जा पाएंगे। इस ट्रैक की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने के लिए वन क्षेत्राधिकारी गंगोत्री नेशनल पार्क, साहसिक पर्यटन…

Read More

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के दीक्षांत समारोह में पहुंची राष्ट्रपति, 101 अधिकारी होंगे पास आउट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  देहरादून इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचीं। वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के परिसर में आयोजित होने वाले समारोह में 2022-24 सत्र के 99 भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थी और मित्र देश भूटान के दो भी प्रशिक्षु अधिकारी पासआउट होंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  के यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया है। इस दौरान राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि विकास के दो पहिए है परंपरा और आधुनिकता। जनजाति समाज प्रकृति…

Read More

Uttarakhand: सीएम धामी बोले- वर्ग विशेष के वोट के लिए किसी भी स्तर तक जाना कांग्रेस की नीति, जनता सिखाएगी सबक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, वर्ग विशेष के वोट बैंक के लिए किसी भी स्तर तक जाना कांग्रेस की नीति रही है, लेकिन इस बार चुनाव में देश की राष्ट्रवादी जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा, हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी अपनी सोच देश के सामने रखी थी कि देश के संसाधनों पर पहला हक वर्ग विशेष के लोगों का है। कहा ये इनकी तुष्टीकरण की नीति, वोट बैंक की राजनीति है। कांग्रेस का अपना विकास व सबका विनाश की रीति है। देश…

Read More

आज राजधानी देहरादून हनुमान जन्मोत्सव पर में निकलेंगी शोभायात्राएं, होगा सुंदरकांड पाठ

राजधानी देहरादून में हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन मंगलवार को हुआ, जिसमें श्रीबालाजी धाम में सवा 11 मन के लड्डू का भोग लगाया गया। इस उत्सव में दून के श्रीपृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में भी हनुमानजी की पूजा की गई। मंदिरों में पंचमुखी सिंदुरिया हनुमानजी के लिए चांदी का चोला चढ़ाया गया, जबकि प्रेमनगर के श्रीसनातन धर्म मंदिर में नया चोला पहनाया गया। इस धूमधाम से भरे उत्सव में अनेकों स्थानों पर शोभायात्रा भी निकाली गई। शहर में कई जगहों पर भंडारे भी लगे, जहां बेसन और बूंदी के लड्डू का भोग…

Read More

Dehradun: सेलाकुई में ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, लॉकर नहीं टूटा तो डिस्प्ले काउंटर के आभूषणों पर किया हाथ साफ

सेलाकुई मुख्य बाजार स्थित एक ज्वेलरी शॉप में चोरों ने सेंधमारी कर दी। दुकान स्वामी की सूचना पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक दुकान में डिस्प्ले काउंटर में रखे कुछ चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। चोर लॉकर को नहीं तोड़ पाए। जानकारी के अनुसार विकासनगर के एटनबाग निवासी यश पासी की सेलाकुई मुख्य बाजार में भगवानदीन ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार सुबह 6.00 बजे यश अपनी दुकान में पहुंचे। जब उन्होंने दुकान का शटर खोल कर देखा तो अंदर सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा…

Read More

उत्तराखंड: एम्स का दीक्षांत समारोह आज…राष्ट्रपति मुर्मू टॉपरों को देंगी मेडल,

एम्स का चौथा दीक्षांत समारोह आज होगा। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों टाॅपर छात्र-छात्रों को मेडल दिए जाएंगे। दीक्षांत के बाद राष्ट्रपति परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर देहरादून, पौड़ी और टिहरी जिला प्रशासन अलर्ट है। मंगलवार को एम्स के चौथे दीक्षांत में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विशिष्ट अतिथि राज्यपाल ले. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह और नीति आयोग भारत सरकार के सदस्य डाॅ. विनोद के पाल मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू टॉपर छात्र-छात्राओं को पदक वितरित करेंगी…

Read More