हल्द्वानी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला. सीएम योगी ने कहा कि देश की समस्याओं का नाम कांग्रेस है. आतंकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार आदि सभी समस्याएं कांग्रेस की देन है. इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने योगी और धामी की तारीफों के पुल बांधे और कहा कि यूसीसी और नकल विरोधी कानून बनाकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इतिहास बना दिया है. भट्ट ने जमरानी बांध को मंजूरी मिलने को बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि अगर में दोबारा सांसद…
Read MoreDay: April 13, 2024
चुनाव प्रचार को धार देने रुड़की पहुंचीं प्रियंका गांधी, जनसभा को किया संबोधित
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी आज शनिवार को रामनगर के बाद दोपहर बाद रुड़की पहुंचीं। यहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत के समर्थन में वोट देने की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा जिसे वे परिवारवाद कहते हैं, वह सेवाभाव है जो शहादत और देशभक्ति से प्रेरित है। उसे प्रधानमंत्री जी कभी नहीं समझ सकते। उसे वे लोग ही समझ सकते हैं, जिनके बेटों ने शहादत दी है या जो देश के प्रति शहादत…
Read Moreहरिद्वार में स्नान को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा में लगाई आस्था की पावन डुबकी,
बैशाखी का पर्व धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं। पर्व पर सुबह से ही हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। बैशाखी पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। पुलिस ने स्नान को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। आज से तीन दिन के लिए हरिद्वार में रूट डायवर्ट रहेंगे। स्नान पर्व को शांति और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए घाटों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात…
Read Moreऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर बस हादसा, भद्रकाली के पास हादसे का शिकार हुई यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार
ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शनिवार को भद्रकाली मंदिर के पास एक बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे की जानकरी मिलते ही पुलिस, तहसीलदार और एसडीआरएफ की टीम माैके के लिए रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि घायलों को ऋषिकेश अस्पताल ले जाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बस ऋषिकेश से चंबा जा रही थी। इस दाैरान अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
Read Moreकाशीपुर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बोला ,डायनासोर की तरह लुप्त हो जाएगी कांग्रेस पार्टी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्षमताओं के कारण भारत का कद दुनिया में काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हमारी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता था। लेकिन अब जब दुनिया के मंचों पर भारत बोलता है तो लोग कान खोलकर सुनते हैं। रक्षा मंत्री शुक्रवार को उत्तराखंड की अल्मोड़ा सीट के लिए लोहाघाट और नैनीताल सीट के लिए काशीपुर के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे उन्होंने कहा कि जैसे इस धरती से डायनासोर लुप्त हो…
Read Moreआराध्य देव समेश्वर महाराज मंदिर के कपाट खुले, कल घोषित होगी यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि
मां यमुना के मायके खरशालीगांव स्थित क्षेत्र के 12 गांवों के आराध्य देव समेश्वर महाराज मंदिर के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि कल 14 अप्रैल को यमुना महोत्सव होगा। इसके अवसर पर चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी। पुरोहितों के अनुसार, गीठ पट्टी के 12 गांवों के अलावा बड़कोट तहसील क्षेत्र से भी श्रद्धालु खरशालीगांव पहुंचकर समेश्वर महाराज की पूजा अर्चना करते हैं। श्रद्धालु यहां कई मनौती भी मांगते हैं। बता…
Read More