Uttarakhand: पर्यटन मंत्री बोले- बनाएंगे उत्तराखंड चारधाम प्राधिकरण, गैरसैंण बनेगा कॉरपोरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन

पर्यटन मंत्री कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष टूरिस्ट बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए वैकल्पिक मार्गों को विकसित करने की योजना सरकार बना चुकी है। गैरसैंण को कारपोरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए रूप में विकसित करने और उत्तराखंड चारधाम प्राधिकरण जल्द बनाने की भी उन्होंने बात कही। कनखल स्थित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिलने पहुंचे सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर अमर उजाला से बातचीत की। उन्होंने कहा…

Read More

लैंसडौन में हादसा, हरियाणा के यात्रियों की कार गढ्ढे में गिरी, तीन साल की बच्ची की माैत, चार घायल

उत्तराखंड में शनिवार देर रात लैंसडौन धूरा मार्ग पर एक पर्यटक वाहन हादसे का शिकार हो गया। यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरे खड्डे में जा गिरी। हादसे में एक तीन वर्षीय बच्ची की माैत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने बताया की पर्यटक रोहतक(हरियाणा) से लैंसडौन घूमने आए थे। यहां वह धूरा स्थित एक रिजाॅर्ट में रुके थे। शनिवार रात वह चेक आउट के बाद धूरा से लैंसडौन वापसी कर रहे थे। इस दाैरान उनकी  कार बंशीघाट शमशान घाट के पास मोड़ पर

Read More

बारिश के बाद आज खिली चटख धूप, पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी

उत्तराखंड में शनिवार को हुई ओलावृष्टि और झमाझम बारिश के बाद आज प्रदेशभर में चटख धूप खिली है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में धूप के साथ ही माैसम में हल्की ठंडक है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जन के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई हैं। केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Read More