कोटद्वार में अमित शाह की जनसभा, भाजपा प्रत्याशी समर्थन में की वोट की अपील

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को चुनावी जनसभा के लिए कोटद्वार भाबर के दुर्गापुर पहुंचे। इस दाैरान उन्होंने गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में वोट की अपील की। उन्होंने जनसभा में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कल रामनवमी है। रामलला 500 सालों के बाद अपना जन्मदिवस टेंट की जगह भव्य मंदिर में मनाएंगे। यह हमारा साैभाग्य है कि हमें ये पावन पल देखने का अवसर मिला है। कांग्रेस ने इतने साल राम मंदिर के मुद्दे को लटकाया। लेकिन मोदी सरकार…

Read More

मुख्यमंत्री धामी का जोशीमठ में रोड शो, भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए मांगा समर्थन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए समर्थन मांगा ।जोशीमठ इंटर कॉलेज चौराहा से चमोली टैक्सी स्टैंड तक रोड शो निकाला गया। इस दौरान सीएम धामी ने जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को रखा। रवि ग्राम खेल मैदान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से गढ़वाल संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए समर्थन मांगा।

Read More

Uttarakhand : आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, देहरादून समेत छह जिलों में बारिश के आसार

उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज (मंगलवार) भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उधर सोमवार को मैदानी इलाकों में बादल छाने से मौसम सुहाना रहा।

Read More