उत्तराखंड: बढ़ती गर्मी से तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, बढ़ने लगा नदियों का जलस्तर

मई के महीने में पड़ रही भीषण गर्मी ने पूरे प्रदेश को बेहाल कर दिया है, जिसका असर न केवल घाटी क्षेत्र पर बल्कि ऊपरी पहाड़ी गांवों में भी देखा जा रहा है। बृहस्पतिवार को मुख्यालय में तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस क्षेत्र के लिए असामान्य है। केदारघाटी के गुप्तकाशी, ऊखीमठ, फाटा, सोनप्रयाग और गौरीकुंड जैसे स्थानों में सुबह से ही चटक तेज धूप ने आमजन और यात्रियों को परेशान कर रखा है। गुप्तकाशी के वयोवृद्ध वचन सिंह पंवार के अनुसार, यह पहली बार है जब पहाड़…

Read More

Uttarakhandराजधानी देहरादून में भीषण गर्मी ,तीसरी बार टूटा दस साल का रिकॉर्ड, 42.8 डिग्री पहुंचा तापमान

मई में बीते कुछ दिनों से हर रोज रिकॉर्ड तोड़ गर्मी दर्ज की जा रही है। दून के तापमान ने बृहस्पतिवार को तीसरी बार दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेशभर के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी तेवर दिखा रही है। गर्म हवाएं दिन के साथ ही रात को भी झुलसा रही हैं। गर्म हवाओं से दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को मुश्किल झेलनी पड़ रही है। दिन भर चटक धूप खिलने…

Read More

गंगोत्री धाम जा रही यात्रियों की बस सिल्क्यारा के पास पलटी, 40 यात्री थे सवार, सकुशल बाहर निकाले

उत्तरकाशी सिलक्यार स्थित वन विभाग बंगले के पास एक बस सड़क पर पलट गई। घायलों को ब्रह्मखाल अस्पताल लाया जा गया है। मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार यात्री गंगोत्री धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। शुक्रवार सुबह सिल्क्यारा के निकट 40 यात्रियों के लेकर यमुनोत्री धाम से गंगोत्री धाम के लिए जा रहा वाहन अचानक यमुनोत्री हाईवे पर पलट गया। मौके पर तत्काल 108 एम्बुलेंस, एसडीआरएफ बड़कोट, पुलिस , एनएचआईडीसीएल एवं स्थानीय लोगों द्वारा सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया। उक्त…

Read More

उपराष्ट्रपति का उत्तराखंड दौरा कल: कैंची धाम में बाबा नीब करौरी के करेंगे दर्शन; ट्रैफिक रूट रहेगा डायवर्ट

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 30 मई को कैंची धाम मंदिर के दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन पर पुलिस ने हल्द्वानी से लेकर नैनीताल और भवाली तक रूट डायवर्जन किया है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि बृहस्पतिवार को रूट डायवर्जन सुबह नौ बजे से वीवीआईपी के वापस जाने तक लागू रहेगा। नैनीताल शहर से बाहर जाने वाले वाहन रुसी-2 से रुसी 1 को डायवर्ट कर कालाढूंगी भेजा जाएगा। रानीखेत, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ से भवाली को आने वाला ट्रैफिक वीवीआईपी के प्रोग्राम के दौरान क्वारब से शीतला होते हुए…

Read More

उत्तराखंड मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिए निर्देश,प्रदेश में 727 दुर्घटना स्थलों का होगा उपचार,

राज्य के 727 चिन्हि्त दुर्घटना संभावित स्थलों का जल्द उपचार होगा। इसके लिए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने विभाग को जल्द से जल्द डीपीआर बनाने के निर्देश दिए हैं। विभाग अब इनकी डीपीआर बनाने में जुटे हैं। प्रदेश में कुल 2642 चिन्हि्त दुर्घटना स्थल हैं। इनमें से 1915 स्थलों का उपचार पूरा किया जा चुका है। जबकि 727 संभावित दुर्घटना स्थल ऐसे हैं, जिनको चिन्हित किया जा चुका है, लेकिन अभी तक उपचार का कोई काम नहीं हुआ है। इनमें से 188 दुर्घटनास्थलों का कार्य प्रगति पर है। 52 पर…

Read More

श्रीनगर गढ़वाल तेलांगना के यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक न दिखाता समझदारी तो गंगा में समा जाती

कौड़ियाला से देवप्रयाग की तरफ जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। सूचना पर तुरंत थानाध्यक्ष देवप्रयाग फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। तेलांगना के यात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। तभी अचानक ब्रेक फेल होने से गाड़ी पलट गई। वाहन पलटते ही अंदर यात्रियों की चीख पुकार मच गई। फोर्स की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। छह घायलों को इलाज के लिए ऋषिकेश भेजा गया। अन्य सभी यात्री सुरक्षित है। जिनके लिए दूसरी गाड़ी का इंतजाम किया गया। समय पर पुलिस की ओर से मदद…

Read More

नैनीताल और भवाली में उमड़े पर्यटक, लगा लंबा जाम, माल रोड पर वाहन रोकने को लेकर हंगामा,

वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। नैनीताल पहुंचे सैलानियों के वाहनों को रोकने पर गुस्साए पर्यटन कारोबारियों ने माल रोड पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर पुलिस प्रशासन की मनमानी जारी रही तो वह अपना कारोबार बंद कर सड़कों पर बैठ जाएंगे। उधर, भवाली मे सुबह से ही जाम की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने रामगढ़ तिराहे पर ट्रैफिक रोक दिया। भवाली से कैंची मार्ग व भीमताल मार्ग पर सुबह से ही रुक रुककर जाम लग रहा है। जाम से जहां पर्यटक परेशान हैं वहीं स्थानीय…

Read More

चिलचिलाती गर्मी ने किया हाल बेहाल, आज तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में रविवार को झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से सभी पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। माैसम केंद्र ने देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिले में हल्की बारिश की संभावना भी जताई है। दून की गर्मी ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री पहुंच गया,…

Read More

Yamunotri Dham जानकीचट्टी में प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

यमुनोत्री धाम के आखिरी पड़ाव जानकीचट्टी में चारधाम यात्रा से जुड़े लोगों ने रविवार सुबह धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने यमुनोत्री धाम से धारा 144 हटाने, ऑफलाइन पंजीकरण शुरू करने, गेट सिस्टम बंद कर जगह-जगह वाहनों को रोकने के विरोध में बस पार्किंग के पास धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।आरोप है कि श्रद्धालुओं को जगह-जगह रोक कर अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। जबकि जानकीचट्टी की बस पार्किंग में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Read More

आदि कैलाश यात्रियों के साथ हादसा, बीच सड़क पलटी कार; दो महिला समेत चार घायल

आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर कुटी के समीप श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित चार यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। घायल महिला यात्रियों का आईटीबीपी के कैंप में प्राथमिक उपचार किया गया। सभी यात्रियों की हालत सामान्य और खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे कुटी के पास ब्रेजा कार संख्या डीएल 12 सीएस 0286 कुटी और गणेश नाला के बीच में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कार में दो महिला और दो…

Read More