केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात के बाद भावुक हुए CM मान, बोले- आतंकवादियों की तरह हो रहा व्यवहार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद वे उदास हो गए जब उन्हें मालूम हुआ कि कट्टर अपराधियों को जो सुविधाएं मिलती हैं, वे केजरीवाल को नहीं मिल रही थीं। यह सोचकर उन्हें दुख हुआ कि क्या पीएम मोदी के लिए इस तरह का व्यवहार अच्छा है? और क्या यह उनके ‘कट्टर ईमानदार’ स्वभाव के साथ मेल खाता है, जिन्होंने पारदर्शिता की राजनीति शुरू की और भाजपा की राजनीति खत्म की। साथ ही मान ने कहा, ‘जब…

Read More

जेपी नड्डा ने मसूरी में की चुनावी जनसभा, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भाजपा के स्टार प्रचारकों का उत्तराखंड में आने का सिलसिला जारी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज चुनाव प्रचार को धार देने उत्तराखंड पहुंचे। यहां उन्होंने मसूरी में आयोजित जनसभा में टिहरी सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उनका स्वागत किया। वहीं, महिला मोर्चा की ओर से भी उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया। जेपी नड्डा ने देवभूमि को प्रणाम कर अपने संबोधन की  शुरुआत की। उन्होंने…

Read More

Uttarakhand: प्रदेश में मतदान के लिए बनेंगे 11,729 पोलिंग बूथ, 247 मतदाता पोस्टल बैलेट से कर चुके मतदान

प्रदेश में मतदान के लिए 11,729 पोलिंग बूथ बनाए जा रहे हैं। यह कहना है अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे का। उन्होंने यह बात यहां सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में मीडिया से वार्ता में कही। उन्होंने कहा, आवश्यक सेवाओं से जुड़े 247 मतदाता पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कर चुके हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, प्रदेश में सभी पोलिंग बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। राज्य में सक्षम एप को 51,373 लोगों ने डाउनलोड किया है। इस एप…

Read More

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, इन दिन से खुलेंगे कपाट

उत्तराखंड राज्य में स्थित पवित्र चारों धाम की यात्रा के लिए इंतजार खत्म होने का समय आ गया है. चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज 15 अप्रैल 2024, सोमवार से शुरू हो गए हैं. सोमवार सुबह 7 बजे से ही लोग चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे. इसके अलावा वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर के जरिए भी तीर्थयात्री अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे. तीर्थयात्रियों की मदद के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद कार्यालय में कॉल सेंटर संचालित किया जाएगा. इसके…

Read More

Uttarakhand : आज भी बदला रहेगा मौसम, ऑरेंज अलर्ट जारी,बर्फबारी की संभावना

आज भी उत्तराखंड में मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और झोंकेदार हवाओं के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि, चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।

Read More

Dehradun: अपार्टमेंट में लूट कर फरार हुए बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक एसआई और बदमाश को लगी गोली

वसंत विहार के पर्ल हाइट अपार्टमेंट में लूट कर फरार हुए बदमाशों की बिहारीगढ़ में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक एसआई गोली लगने से घायल हो गया और एक बदमाश के पैर में भी गोली लगी है। दोनों घायलों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, एक अन्य बदमाश गिरफ्तार किया गया है। शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अनुराग चौक के पास पर्ल हाइट अपार्टमेंट में एक्सपोर्टर विकास त्यागी के घर पर तीन बदमाशों ने लूट की थी। बदमाश वहां से करीब आठ लाख रुपये…

Read More