सचिन पायलट की आज हल्द्वानी में चुनावी जनसभा, कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगेंगे समर्थन

प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अंतिम दिन कांग्रेस नेता एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट हल्द्वानी में चुनावी जनसभा कर पार्टी प्रत्याशी प्रकाश जोशी के लिए वोट मांगेंगे। कांग्रेस में प्रियंका गांधी के बाद सचिन पायलट दूसरे स्टार प्रचारक हैं, जो चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं।हालांकि, पार्टी हाईकमान की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में सचिन पायलट का नाम नहीं था। प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं वार रूम के अध्यक्ष नवीन जोशी ने बताया, पार्टी के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट 17 अप्रैल को…

Read More

उत्तराखंड में पोलिंग पार्टियां रवाना, आज शाम से थमेगा चुनाव प्रचार; सीमाएं हों जाएंगी सील

लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार की शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। सभी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं सील हो जाएंगी। शराबबंदी लागू हो जाएगी। उधर, चुनाव आयोग ने अति दुर्गम मतदेय स्थलों के लिए मंगलवार को 12 पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार अब तक 16 करोड़ रुपये से ऊपर शराब, नशा सामग्री, नकदी पकड़ी गई है। राज्य में 19 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके लिए मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले यानी 17 अप्रैल की…

Read More

19 अप्रैल यानी मतदान के दिन बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, तेज हवाएं और ओलावृष्टि के आसार

उत्तराखंड में मतदान के दिन मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 19 अप्रैल को झोंकेदार हवाएं चलने के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि के आसार हैं। इससे पर्वतीय इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने और मैदानी इलाकों में दो-तीन डिग्री अधिक रहने की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 18 अप्रैल से एक बार फिर मौसम में परिवर्तन होगा। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 18 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ आने से देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले…

Read More