मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्रपुर पहुंच रहे हैं। मोदी मैदान में आयोजित भाजपा की शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है। इसके लिए मोदी मैदान में भव्य मंच को तैयार किया जा रहा है। जगह-जगह पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। रैली में एक लाख लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के किच्छा बाईपास मार्ग पर स्थित मोदी मैदान में एक रैली को…
Read MoreDay: April 2, 2024
गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट खुले, क्षतिग्रस्त ट्रैक और हिमखंड के चलते गोमुख-तपोवन जाने पर अभी रोक
गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट सोमवार को पर्यटकों, ट्रैकरों और पर्वतारोहियों के लिए खोल दिए गए। हालांकि, गोमुख तपोवन ट्रैक क्षतिग्रस्त होने, मार्ग में बड़े-बड़े हिमखंड होने और खराब मौसम के चलते फिलहाल इस ट्रैक पर पर्यटकों व पर्वतारोहियों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। पार्क के अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक ठीक और मौसम अनुकूल होने के बाद ही आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। पार्क के उपनिदेशक रंगनाथ पांडेय की मौजूदगी में गोमुख-तपोवन ट्रैक के कनखू बैरियर के गेट पर लगा ताला पूजा पाठ के साथ खोला गया। यह पार्क…
Read Moreप्रदेश में आज बदलेगा मौसम का मिजाज पहाड़ी इलाकों में बारिश के आसार
प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। उधर सोमवार को बादल छाए रहने से प्रदेश भर में गर्मी का अहसास कम हुआ। अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज की गई। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने के आसार हैं।
Read More