हरिद्वार में माघ पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, तस्वीरों में देखें अद्भुत नजारा

आज माघ पूर्णिमा 2024 का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा पर्व विशेष महत्व माना जाता है। हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। हरिद्वार के सभी घाटों पर लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। माघ पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने दान किया और भोजन कराया। सुबह ब्रह्म मुहुर्त में ही घाट पर स्नान करने वालों की भीड़ लगी रही। माघ पूर्णिमा…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 43वीं बार पहुंचे वाराणसी ,73 मिनट में तय किया 28 किमी रास्ता

गुरुवार की रात 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 43वीं बार वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। 28 किमी का रास्ता तय तक पीएम बरेका गेस्ट हाउस पहुंचे। एयरपोर्ट से बरेका गेस्ट हाउस के बीच छह जगहों पर पीएम मोदी का स्वागत हुआ। शुक्रवार को पीएम छह घंटे में तीन कार्यक्रम, दो जनसभा करेंगे। संत शिरोमणि रविदास की जन्मस्थली भी जाएंगे। यहां श्रद्धालुओं के साथ संगत कर संत रविदास की कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। जनसभा भी करेंगे। इससे पहले पीएम बीएचयू के स्वतंत्रता…

Read More

Haridwar: बदलेगा साढ़े पांच हजार वर्ष पुराने सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का स्वरूप, शुरू हुआ जीर्णोद्धार का काम

जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने बृहस्पतिवार को छेनी हथौड़ी शिल्पकारों को सौंपकर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू कराया। इस दौरान ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों ने पूरे विधि-विधान के साथ महादेव की पूजा-अर्चना की। जीर्णोद्धार के लिए आयोजित कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इसमें देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु शामिल हुए। कनखल स्थित जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर करीब साढ़े पांच हजार वर्ष पुराना है। इस मंदिर के गर्भगृह से लेकर समूचे चबूतरे का विस्तार किया जाना है। यहां दो द्वार बनेंगे, इसमें एक प्रवेश…

Read More

Dehradun आयरन स्क्रैप कारोबारियों के गोदामों पर राज्य कर विभाग ने मारा छापा, पकड़ी जीएसटी चोरी

राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने देहरादून में आयरन स्क्रैप कारोबारियों के गोदामों में छापा मार कर जीएसटी चोरी पकड़ी है। शहर में स्मार्ट सिटी और विभाग की ओर से लगाए गए एएनपीआर कैमरों से विभाग ने जीएसटी चोरी करने का खुलासा किया है। प्रदेश से बाहर की फर्मों के नाम से फर्जी बिल लगाकर स्क्रैप कारोबारी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लेकर सरकार को 6 करोड़ की चपत लगा चुके थे। राज्य कर आयुक्त इकबाल अहमद के निर्देश पर विभाग की पांच टीमों ने बृहस्पतिवार को…

Read More

पिथौरागढ़-मुनस्यारी-चंपावत के लिए हेली सेवा शुरू, CM ने किया वर्चुअल शुभारंभ; जानें शेड्यूल

हल्द्वानी से पिथौरागढ़, चंपावत और मुनस्यारी के लिए बृहस्पतिवार से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह 10:30 बजे इसका वर्चुअल शुभारंभ किया। हल्द्वानी के गौलापार से विधायक मोहन बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट व अन्य ने हैली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि, आज (बृहस्पतिवार)  दोपहर बाद ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी। हेलीकॉप्टर हर दिन दो चक्कर लगाएगा। हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत का सफर करने में कई घंटे लग जाते हैं। केंद्र सरकार और सीएम पुष्कर सिंह धामी…

Read More

चुनाव को लेकर बीएल संतोष ले रहे पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक, पांच अभियानों पर होगी चर्चा

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष आज पांच प्रमुख अभियानों को लेकर प्रदेश पार्टी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की और मोर्चों के अध्यक्षों की बैठक ले रहे हैं। यह बैठक पूरी तरह से लोकसभा चुनाव में पार्टी और मोर्चों की भूमिका पर केंद्रित है। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से दिए गए कार्यक्रमों की कसौटी पर बीएल संतोष संगठन की तैयारियों को परखेंगे। वह यह जानकारी भी लेंगे कि अगले 100 दिनों में पार्टी की मजबूती के लिए नेतृत्व के पास क्या कार्ययोजना है। बैठक में प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष…

Read More

Uttarakhand Weather: डीजीआरई ने जारी की उत्तरकाशी समेत पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, आज ऐसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में आज भी मौसम बदला रहेगा। डीआरडीओ के रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान(डीजीआरई) ने प्रदेश के उत्तरकाशी सहित रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है उधर, हालांकि आज राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई, लेकिन मौसम विभाग ने आज भी ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार जताएं हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन रात के समय हल्की ठंड सताएगी। उत्तरकाशी में मौसम साफ, खिली चटक धूप। मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में मौसम साफ, चटक धूप खिली।…

Read More

Rishikesh: श्री देव सुमन विवि ऋषिकेश परिसर के दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल, छात्रों को दी डिग्री

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में आज चतुर्थ दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अति विशिष्ट अतिथि और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह में 19,849 स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी। 69 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को श्रीदेव सुमन स्वर्ण…

Read More

पहाड़ों पर बर्फ और मैदानों में बारिश से पांच हाईवे समेत 300 सड़कें बंद, बिजली-पानी की किल्लत

उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमालय की ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी हो रही है तो मैदानी इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश जारी है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पांच राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 300 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। 263 केवल हिमाचल में बंद हैं। कई इलाकों में बिजली गुल है तो पानी की आपूर्ति भी बाधित हुई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों समेत पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज…

Read More

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, बजट प्रस्ताव सहित इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता मेंआज बुधवार को राज्य सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। बैठक में विधानसभा पटल पर रखे जाने वाले संशोधित विधेयक व वार्षिक प्रत्यावेदन और अन्य रिपोर्ट भी रखी जाएंगी। कृषि व गैर कृषि भूमि में पेड़ काटने की अनुमति का प्रस्ताव भी बैठक में आ सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य, राजस्व, शिक्षा, शहरी विकास और आवास से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। बता दें, उत्तराखंड विधानसभा के 26 फरवरी…

Read More