जिले में दूध के दाम में बढ़ोत्तरी की गई है। स्टैंडर्ड दूध की कीमत में एक लीटर में पांच रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है है। स्टैंडर्ड दूध में 8.50 एसएनएफ (सॉलिड नॉट फैट) और 4.50 वसा होता है। वहीं सामान्य खुला दूध दो रुपये महंगा होगा। नए दाम पहली मार्च से लागू होंगेजिले में दुग्ध संघ रोजाना स्टैंडर्ड और सामान्य दूध कुल मिलाकर छह हजार लीटर की बिक्री करता है। इससे उपभोक्ताओं को हर माह 60 हजार रुपये की चपत लगेगी। अलबत्ता दुग्ध संघ ने दूध से निर्मित अन्य उत्पादों की कीमत में बढ़ोत्तरी को कुछ समय के लिए रोक दिया है। इससे पूर्व पिछले साल 23 सितंबर को दाम बढ़ाए गए थे। तब दूध में जीएसटी लागू होने की दलील दी गई थी। चंपावत जिले में 210 समितियां हैं। इन समितियों के साढ़े चार हजार दुग्ध उत्पादकों से समिति रोजाना 12 हजार लीटर दूध एकत्र करती हैबोर्ड की सहमति से पहली मार्च से दूध की कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई है। कीमतें बढ़ाने से दुग्ध उत्पादकों को भी अधिक दाम देना संभव होगा। दूध से निर्मित अन्य उत्पादों की कीमत की वृद्धि कुछ दिनों के लिए टाली गई है।
Related posts
-
सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड आगमन पर उनका स्वागत करते हुए... -
अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…
देहरादून 14 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय संविधान के निर्माता एवं ‘भारत रत्न’ भीमराव... -
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…
देहरादून 14 अपने। बैसाखी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में...