Uttarakhand देर शाम बदला मौसम, गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी, निचले इलाकों में बढ़ी ठंड

उत्तराखंड में देर शाम आज फिर मौसम ने करवट बदली। गंगोत्री धाम में हल्की बर्फबारी हुई। वहीं, यमुनोत्री धाम समेत हर्षिल घाटी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी देर रात्री तक बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। मौसम को देखते हुए डीएम ने सभी विभागों को अलर्ट गरहने के निर्देश दिए हैं। गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित संतोष सेमवाल ने बताया कि सुबह से ही गंगोत्री धाम में बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद हल्की बर्फबारी शुरू हुई। वहीं यमुनोत्री धाम में भी हल्की बर्फबारी जारी है।  उधर, निचले इलाकों में…

Read More

Roorkee: पेपर मिल के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची नौ दमकल की गाड़ियां,

रुड़की के नारसन क्षेत्र स्थित एक पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे करीब एक करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। नारसन से झबरेड़ा रोड पर गंगोत्री पेपर मिल है। गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही रुड़की से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काबू पाया नहीं जा सका। इस पर जिले से करीब नौ दमकल की गाड़ियां मौके पर…

Read More

24 फरवरी को अल्मोड़ा के लोगों से वर्चुअली संवाद करेंगे प्रधानमंत्री, तैयारियों में जुटा प्रशासन

24 फरवरी को जिले की सभी विधानसभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअली संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, इसकी तैयारी में प्रशासन जुट गया है। डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।शनिवार को कलक्ट्रेट में डीएम विनीत तोमर ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले की सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय में डायट, जागेश्वर में ब्लॉक मुख्यालय, द्वाराहाट में रामली    ला मैदान, सल्ट में तहसील मुख्यालय, रानीखेत…

Read More

Dehradun: राज्यपाल ने किया नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, बोले-पूरा परिवार झेलता है इसका दुष्प्रभाव

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शनिवार को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से ब्रह्मकुमारी प्रजापिता के नशा मुक्त भारत अभियान का उत्तराखंड में शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, नशा एक ऐसी बुराई है, जिसका प्रभाव न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य पर होता है, बल्कि उसके परिवार, समाज और देश के विकास पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ता है राज्यपाल ने कहा, व्यसन और नशे की लत न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि मानसिक, आर्थिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करती है। समाज को नशे से मुक्ति दिलाने के…

Read More