Haridwar: सीएम धामी का ऐलान, हल्द्वानी में जहां हटाया गया अतिक्रमण, वहीं बनेगा नया थाना

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी ने हल्द्वानी में हुए उपद्रव को लेकर कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। उपद्रवियों को लगातार चिन्हित कर गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस और कानून अपने तरीके से कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि जिस जगह पर अराजक तत्वों ने उत्पात किया है। उसे खाली कर लिया गया है। इस स्थान पर थाना का निर्माण होगा। एक बेहतर थाना स्थापित करने के साथ ही अराजक तत्वों पर लगातार कार्रवाई जारी उन्होंने कहा कि उपद्रवियों और…

Read More

Haridwar: ढोल नगाड़ों की थाप पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया रोड शो…बड़ी संख्या में शामिल हुई मातृशक्ति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवपुरा चौक से रोड शो किया। ढोल नगाड़ों की थाप पर भव्य रोड शो किया गया। सीएम के साथ गाड़ी में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा आदि मौजूद रहे। रोड शो में ढोल नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूमते हुए चल चले। वहीं भारी संख्या में महिला शक्ति कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची। ऋषिकुल मैदान में सोमवार को नारी शक्ति महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली…

Read More

रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हल्द्वानी हिंसा में घायलों का जाना हाल, हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया

रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रविवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में हुए उपद्रव में घायल पुलिसकर्मियों, निगम कर्मियों और पत्रकारों का हाल जाना। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से वर्तमान हालात के बाबत जानकारी भी ली। मंत्री अजय भट्ट ने रविवार को सर्वप्रथम बृजलाल अस्पताल पहुंचकर घायल पत्रकार का हाल जाना। इसके बाद उन्होंने कृष्णा अस्पताल में घायल निगम कर्मियों से मुलाकात की। फिर कोतवाली पहुंचकर घायल पुलिस कर्मियों से बात की। उन्होंने एसएसपी पीएन मीणा से पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने घायलों को हरसंभव…

Read More

हल्द्वानी हिंसा पर सीएम की चेतावनी, बोले- किसी को भी देवभूमि का माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में आयोजित सभा में हल्द्वानी की घटना का भी जिक्र किया। बनभूलपुरा की घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इसे लेकर गंभीर है। अराजकता व अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दंगाईयों को उनके किए की सजा हर हाल में भुगतनी होगी। यहां हुई सभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को उसकी शांत फिजा के लिए देश विदेश में जाना जाता है। सभी धर्मों का सम्मान करने वाले प्रदेश में किसी भी वर्ग विशेष…

Read More

Haldwani violence: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहेगा कर्फ्यू, अन्य जगह आज से खुलेंगे स्कूल

जिला प्रशासन ने कर्फ्यू को लेकर रविवार को आदेश जारी किया है। डीएम वंदना के अनुसार अब बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ही कर्फ्यू रहेगा। अन्य क्षेत्र कर्फ्यू मुक्त रहेंगे। जोनल मजिस्ट्रेट और कुमाऊं मंडल विकास निगम के जीएम एपी वाजपेयी ने बताया कि बनभूलपुरा थाना क्षेत्र को छोड़कर शेष क्षेत्रों में विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र सोमवार से खुलेंगे। कुमाऊं विश्वविद्यालय और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) की परीक्षाएं भी सोमवार से शुरू हो जाएंगी। यूओयू के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि एलबीएस हल्दूचौड़, एमबीपीजी हल्द्वानी और राजकीय डिग्री कॉलेज रामनगर…

Read More

Uttarakhand Weather: सात साल बाद फरवरी में बढ़ा रात का तापमान, जानें अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में फरवरी के दूसरे सप्ताह से तापमान बढ़ने लगा है। चटक धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिसके चलते दिन के साथ अब रात का न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है। राजधानी देहरादून में मौसम ने रविवार को सात साल का रिकॉर्ड तोड़ा और न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिनभर चटक धूप खिलने से दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 25.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी 8.4 रिकॉर्ड किया गया,…

Read More