प्रदेश के 5115 आंगनबाड़ी केंद्र होंगे उच्चीकृत, कार्यकर्ता और सहायिका की होगी तैनाती

प्रदेश के 5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र उच्चीकृत होंगे। केंद्र सरकार की ओर से इसकी मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। सचिव हरिचंद्र सेमवाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि हर केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की तैनाती होगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक आंगनबाड़ी केंद्रों में स्थानीय समुदाय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की तैनाती होगी। जिन्हें केंद्र सरकार की ओर से समय-समय पर तय किए…

Read More

देहरादून के किमाड़ी क्षेत्र में बच्चे को मारने वाला गुलदार आदमखोर घोषित, गोली मारने के आदेश

किमाड़ी क्षेत्र में बच्चे को मारने वाले गुलदार को आदमखोर घोषित कर करते हुए गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। घटना के अगले दिन सोमवार को मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक समीर सिन्हा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए आठ पिंजरे और 12 कैमरा ट्रैप भी लगाए गए हैं। गुलदार दिखने पर पहले उसे ट्रैंकुलाइज किया जाएगा और फिर आवश्यकता पड़ने पर गोली मार दी जाएगी। रविवार शाम करीब आठ बजे गलज्वाड़ी वन बीट से सटी मराड़ी गुर्जर…

Read More

बर्फबारी के बीच गंगाजल भरने गंगोत्री पहुंच रहे डाक कांवड़, महाशिवरात्रि को लेकर उत्साहित शिवभक्त

बर्फबारी के बीच शिव भक्त गंगोत्री धाम से गंगा जल भरने के लिए डाक कांवड़ लेकर पहुंच रहे हैं। आगामी आठ मार्च को महाशिवरात्रि में जलाभिषेक के लिए देश के विभिन्न प्रदेशों से कांवड़िये गंगोत्री से जलभर कर अपने शिवालयों को रवाना हो रहे हैं। प्रतिदिन 20 से 25 कांवड़िये गंगाजल भरने के लिए पहुंच रहे हैं। इस वर्ष फाल्गुन की शिवरात्रि कृष्ण पक्ष की चतुथर्दशी आठ मार्च को मनाई जाएगी, जिसके लिए डाक कांवड़िए बर्फबारियों की दुश्वारियों के बीच गंगोत्री धाम में गंगाजल भरने पहुंचे रहे हैं। गंगोत्री धाम के तीर्थपुरोहित…

Read More

Dehradun: सरकार को गैरसैंण में ठंड लग रही… दून में बजट सत्र कराए जाने के विरोध में हरीश रावत ने रखा मौन व्रत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गांधी पार्क में एक घंटे का सांकेतिक मौन व्रत रखा। मौन व्रत के समापन पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने रघुपति राघव राजा राम भजन गाकर धामी सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की। वर्तमान सरकार द्वारा गैरसैंण के अपमान और देहरादून में बजट सत्र कराने को लेकर सोमवार को पूर्व सीएम हरीश रावत ने सांकेतिक मौन व्रत रखा। इस दौरान हरीश रावत ने कहा की सरकार द्वारा गैरसैंण की सतत् अवेहलना के विरोध में यह मौन व्रत है। हिमालयी राज्य की अवधारणा के…

Read More

Uttarakhand: राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, एक मार्च तक चलेगा

विधानसभा का बजट सत्र का आज पहला दिन है। सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत हुई। राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार के वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ व सशक्त राज्य बनाने का रोडमैप दिखा। विधानसभा का बजट सत्र आज 26 फरवरी से एक मार्च तक चलेगा। साेमवार को सुबह 11 बजे से विस का बजट सत्र शुरू हुआ। इसके बाद राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) का अभिभाषण शुरू हुआ। इश दौरान राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प में विकसित उत्तराखंड परिकल्पना नहीं विश्वास है। प्रदेश…

Read More

अरबों की संपत्ति का मालिक है मास्टरमाइंड मलिक, नैनीताल से गुजरात तक छुपने के कई ठिकाने; अब कार्रवाई

बनभूलपुरा उपद्रव का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक का साम्राज्य अरबों का है। मलिक के पास नैनीताल, हल्द्वानी, फरीदाबाद, गुजरात, मुंबई, चंडीगढ़ और भोपाल सहित कई जगह अरबों की संपत्ति है। कई जगह उसके करोड़ों रुपये के ठेके भी चल रहे हैं। देशभर में मलिक के पास छुपने के कई ठिकाने हैं।अब्दुल मलिक की संपत्ति की जब प्रशासन-पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसका साम्राज्य बहुत बड़ा है। उत्तराखंड ही नहीं, कई राज्यों में उसकी अरबों की संपत्ति है। कई जगह उसके ठेके और अन्य काम चलते हैं। पुलिस सूत्रों…

Read More

Haldwani मलिक को पनाह देने वालों पर पुलिस की नजर, दो-दो दिन मास्टरमाइंड को अपने घर में रखा; होगी कार्रवाई

अब्दुल मलिक को दिल्ली, गुजरात, मुंबई, चंडीगढ़ और भोपाल में किसने पनाह दी। इन पनाह देने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। इसकी तैयारी पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस के पास अभी तक दो लोगों की पुख्ता सूचना मिली है। जिन्होंने दो-दो दिन अब्दुल मलिक को अपने घर में रखा। उसे भागने के लिए गाड़ी भी उपलब्ध कराई। अब्दुल मलिक उपद्रव के दिन से ही गायब है। वह 16 दिन अलग-अलग जगह रहा। उसे देश में पनाह देने वालों की कमी नहीं रही। अब्दुल मलिक को जिसने पनाह…

Read More

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी, सफेद चादर से ढके कई गांव

उत्तराखंड में शनिवार देर रात को हुई बर्फबारी के बाद सुबह जब धूप निकली तो वादियां चांदी सी चमक उठीं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी अब निचले क्षेत्रों तक भी पहुंच गई। गांव में चौक, खेत खलियान और आम रास्ते बर्फ से ढक गए। रात को पाला गिरने से बर्फ जम गई। अब ठिठुरन भरी ठंड पड़ रही है। रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज पंवार ने बताया कि बर्फबारी के बाद धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली है। घूनी, पडेरगांव, जोशीमठ के साथ ही तपोवन क्षेत्र के गांवों में…

Read More

Haldwani: मास्टरमाइंड मलिक को गिरफ्तार करने वाली टीम को 50 हजार का इनाम, जानिए प्रेस वार्ता कर क्या बोले SSP

पुलिस ने आठ फरवरी को बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड वांटेड अब्दुल मलिक को 16 दिन बाद शनिवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा एक वांटेड और दो अन्य उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में अब तक 82 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अभी घटना में अब्दुल मलिक का बेटा वांटेड अब्दुल मोईद फरार है। हल्द्वानी के मलिक के बगीचा में अवैध रूप से बने मदरसा और नमाज स्थल को ढहाने के दौरान हिंसा हो गई थी। इसमें कई कर्मचारी घायल हो गए थे और…

Read More

हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक गिरफ्तार, उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को उत्तराखंड पुलिस ने शनिवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आईजी नीलेश आनंद भरणे ने अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आठ फरवरी को बनभूलपुरा हिंसा के बाद से अब्दुल मलिक फरार चल रहा था। हल्द्वानी हिंसा के बाद पुलिस ने अब्दुल मलिक और उसकी पत्नी सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज किया गया था। हिंसा के बाद से पुलिस ने उसकी संपत्ति को भी कुर्क किया था।   आठ फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे…

Read More