उत्तराखंड में मौसम लगातार खराब बना हुआ है। औली में लगातार दो दिन से बर्फबारी हो रही है। औली में अब तक दो फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है। वहीं, स्कीइंग स्लोप पर पर्यटक जकर स्कीइंग का लुत्फ उठा रहे हैं। बर्फबारी के बीच बड़ी संख्या में पर्यटक औली पहुंच रहे हैं। सोमवार को करीब 500 पर्यटक औली पहुंचे और बर्फ का जमकर लुत्फ उठाया। पर्यटकों ने एक दूसरे पर बर्फ के गोले बनाकर फेंके तो कुछ बर्फ से स्नो मैन बनाकर झूम उठे। औली में इस वर्ष की…
Read MoreDay: February 5, 2024
विश्वविद्यालय की छत पर चढ़ा आंदोलनरत छात्र, दी कूदकर जान देने की धमकी
देहरादून के एसजीआरआर विवि में धरना दे रहे छात्रों में आक्रोश और बढ़ गया है। सोमवार को एक ने विवि की छत से कूदकर जान देने की धमकी तक दे दी। छात्र का कहना है कि विवि की ओर से छात्रों पर दर्ज कराए गए मुकदमे वापस लिए जाएं, वरना वह अपनी जान दे देगा। विभिन्न मांगों को लेकर कई छात्र विश्वविद्यालय में धरना दे रहे हैं। रविवार को 30 छात्रों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, प्रबंधन का आरोप है कि ये छात्र गैर वाजिब मांगों को लेकर…
Read MoreUttarakhand विधानसभा सत्र शुरू…पूर्व सदस्यों को दी गई श्रद्धांजलि, बोले सीएम- आज पूरा सदन दुखी
विधानसभा सत्र आज से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्र से पहले विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद वह सदन में पहुंचे। जहां निधन प्रस्ताव पर सीएम धामी ने कहा कि आज पूरा सदन दुखी है। कई साथियों को हमने खोया है। पूर्व सदस्यों सरवत करीम, मोहन सिंह रावत, पूरण सिंह, कृष्ण सिंह, नरेंद्र सिंह और धनी राम को श्रद्धांजलि दी गई। सीएम धामी ने कहा कि सरवत करीम जी का असमय चले जाना हमारे लिए बड़ी क्षति है। वह एक भाई की तरह व्यवहार…
Read MoreUttarakhand Weather: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, मैदान में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी के आसार
प्रदेश भर में आज सोमवार को भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानों में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि, 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम ने रविवार की सुबह करवट ली जिससे पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश हो गई। यह बदलाव इस साल दूसरी बार हुआ है। इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बारिश-बर्फबारी के चलते प्रदेशभर में तापमान…
Read More