उत्तराखंड में 12 ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाएगी सरकार, तैयारियां शुरू

सरकार प्रदेश में 12 ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की योजना बना रही है। इनकी तैयारी शुरू हो चुकी है। बुग्यालों का संरक्षण विशेष जियोसूट विधि से किया जा रहा है। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में यह घोषणा की है कि वन विभाग द्वारा रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़ और बदरीनाथ वन प्रभाग के बुग्यालों का संरक्षण जियोसूट की विधि से किया जा रहा है। इसी विधि से प्रदेश के अन्य वन प्रभागों के बुग्यालों का भी संरक्षण और संवर्धन किया जाएगा। ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने और अतिरिक्त आजीविका के अवसर प्रदान…

Read More

Uttarakhand Budget: टूटी 24 साल से चली आ रही परंपरा…नई शुरुआत, जानें धामी सरकार के बजट में क्या था नया

धामी सरकार ने आज विधानसभा के पटल पर बजट रखा। 89 हजार करोड़ के पेश बजट की वित्त मंत्री ने खासियत बताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड में विकास की संभावनाओं का नियंत्रित दोहन करते हुए राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने का रोडमैप तैयार किया है। अभी तक विधानसभा के पटल पर भोजनवकाश के बाद शाम चार बजे बजट पेश करने की परंपरा रही है, लेकिन इस बार यह परंपरा टूट गई। सत्र की शुरुआत प्रश्नकाल हुई। इसके बाद सरकार ने पटल पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए…

Read More

प्रदेश के 5115 आंगनबाड़ी केंद्र होंगे उच्चीकृत, कार्यकर्ता और सहायिका की होगी तैनाती

प्रदेश के 5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र उच्चीकृत होंगे। केंद्र सरकार की ओर से इसकी मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। सचिव हरिचंद्र सेमवाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि हर केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की तैनाती होगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक आंगनबाड़ी केंद्रों में स्थानीय समुदाय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की तैनाती होगी। जिन्हें केंद्र सरकार की ओर से समय-समय पर तय किए…

Read More

देहरादून के किमाड़ी क्षेत्र में बच्चे को मारने वाला गुलदार आदमखोर घोषित, गोली मारने के आदेश

किमाड़ी क्षेत्र में बच्चे को मारने वाले गुलदार को आदमखोर घोषित कर करते हुए गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। घटना के अगले दिन सोमवार को मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक समीर सिन्हा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए आठ पिंजरे और 12 कैमरा ट्रैप भी लगाए गए हैं। गुलदार दिखने पर पहले उसे ट्रैंकुलाइज किया जाएगा और फिर आवश्यकता पड़ने पर गोली मार दी जाएगी। रविवार शाम करीब आठ बजे गलज्वाड़ी वन बीट से सटी मराड़ी गुर्जर…

Read More