Dehradun: घंटाघर के पास आज से बगैर GPS लगे सार्वजनिक यात्री वाहन नहीं चलेंगे, विरोध में उतरे सिटी बस यूनियन

घंटाघर और परेड ग्राउंड के चारों तरफ दो किमी. के दायरे में आज से बगैर जीपीएस लगे सार्वजनिक यात्री वाहन नहीं चल पाएंगे। परिवहन विभाग की ओर से जीपीएस लगवाने के लिए दी गई मोहलत बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई है। आज से परिवहन विभाग इस नियम का पालन कराएगा। दून के 2300 सार्वजनिक यात्री वाहन इस नियम के दायरे में आएंगे। उधर टैक्सी-ऑटो-विक्रम यूनियनों ने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है। यूनियनों ने साफतौर पर कहा कि अगर परिवहन विभाग नहीं माना तो सेवा ठप कर दी जाएगी। गौरतलब हो…

Read More

डोईवाला में ट्रैक्टर रैली लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे किसान, बोले- जारी रहेगा आंदोलन

संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान के समर्थन में शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से नगर में केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। हालांकि डोईवाला में भारत बंद का कोई असर देखने को नहीं मिला। बीते रोज किसान मोर्चा के पदाधिकारी ने स्थानीय व्यापारियों से बंद के समर्थन में प्रतिष्ठानों को बंद करने की अपील की थी। शुक्रवार को भारत बंद का क्षेत्र में कोई असर देखने को नहीं मिला। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक ताजेंद्र सिंह ने…

Read More

फिर बदलने वाला है मौसम, जानें कब से बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ सकती है ठंड

उत्तराखंड में 18 फरवरी से एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी से ठंड बढ़ सकती है। हालांकि अभी दिन के साथ अब रात का तापमान भी सामान्य है। बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 25.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी 9 डिग्री के साथ सामान्य रहा। ऐसे ही पंतनगर का अधिकतम तापमान भी एक डिग्री के इजाफे के साथ 25.7, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 17.2 और नई टिहरी…

Read More