उत्तरकाशी हादसाइंदौर से लौटकर सीएम धामी ने लिया फीडबैक, कहा- जल्द निकाले जाएंगे मजदूर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंदौर से लौटते ही उत्तरकाशी में सुरंग हादसे का अधिकारियों से फीडबैक लिया। सुरंग दुर्घटनास्थल पर चल रहे बचाव अभियान पर सीएम धामी ने कहा कि मशीन इंस्टॉल हो गई है और वहां काम शुरू हो गया है। सभी एक-दूसरे के समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। स्थिति थोड़ी कठिन है। सभी लोगों से लगातार संपर्क हो रहा है और उनके लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सभी लोग सुरक्षित हैं। सीएम धामी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को भी हाई अलर्ट पर…

Read More

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हरिद्वार, वीआईपी घाट पर किया बुआ का अस्थि विसर्जन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीआईपी घाट पर अपनी बुआ का अस्थि विसर्जन किया।नड्डा मंगलवार की देर शाम धर्मनगरी में पहुंचे थे। निजी कार्यक्रम के चलते उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से दूरी बनाए रखी।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में रात्रि विश्राम किया। उनकी बुआ गंगा देवी का सोमवार को हो निधन हो गया था। वह हिमाचल के कुल्लू में रह रहीं थीं। जेपी नड्डा का विशेष लगाव शांतिकुंज से रहा। इसके चलते वह उनकी अस्थियां लेकर पहुंचे। बुधवार को देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में…

Read More

उत्तराखंड शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदार के कपाट, अब छह माह यहां विराजमान होंगे बाबा केदार

आज भैयादूज के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए सुबह 8:30 बजे बंद कर दिए गए। इस दौरान बाबा केदार के जयकारों से धाम गूंज उठा। मंगलवार को केदारनाथ में बाबा केदार की पंचमुखी मूर्ति को विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ भंडारगृह से मंदिर के सभामंडप में विराजमान कर दिया गया था सुूबह चार बजे से मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना शुरू हुई। बाबा की चल उत्सव विग्रह डोली धाम से शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए पहले पड़ाव…

Read More

आज खोले गए राजाजी नेशनल पार्क टाइगर रिजर्व की चीला रेंज के गेट, पर्यटकों का किया गया स्वागत

आज बुधवार सुबह राजाजी नेशनल पार्क टाइगर रिजर्व की चीला रेंज के गेट खोल दिए गए। इस दौरान पर्यटकों का स्वागत किया गया। चीला रेंज के साथ-साथ रसिया बर्ड, रानीपुर अन्य रेंज के गेट भी सैलानियों के लिए खोले गए। राजाजी नेशनल पार्क के अधकािरयों ने सुबह पूजा-अर्चना के बाद चीला रेंज गेट को खोला। इसके बाद अधिकारियों ने यहां पहुंचे पर्यटकों का स्वागत किया।

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने किया गायों का पूजन, प्रदेशवासियों के लिए की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा की। पूजा के दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। वहीं दूसरी तरफ आज गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजन करने का विधान है। इस तिथि को अन्नकूट के नाम से जाना जाता है क्योंकि इस दिन घरों में अन्नकूट का भोग बनाया जाता है। गोवर्धन पूजा का पर्व दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाता…

Read More

शीतकाल के लिए चारों धामों के कपाट बंद करने की तैयारियां शुरू, आज गंगोत्री धाम के कपाट होंगे बंद

आज गंगोत्री धाम के होंगे कपाट बंद, अब तक चारधाम यात्रा में 55.65 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शीतकाल के लिए चारधामों के कपाट बंद करने की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। सबसे पहले गंगोत्री धाम के कपाट आज बंद होंगे, जबकि 15 नवंबर को बाबा केदार और यमुनोत्री मंदिर के कपाट विधि विधान से बंद होंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को बंद होंगे। इससे पहले बदरीनाथ में पंच पूजा की रस्में निभाई जाएंगी। इस बार 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम…

Read More

उत्तरकाशी टनल हादसा पीएम मोदी ने सीएम धामी से की फोन पर बात रेस्क्यू ऑपरेशन की ली जानकारी

उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए मलबा हटाने का कार्य जारी है। मलबा हटाने के लिए हैवी एक्सकैवेटर मशीनों को जुटाया गया है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी सीएम पुष्कर सिंह धामी से टनल में फंसे श्रमिकों के बारे में जानकारी ली।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि कि विभिन्न राज्य और केंद्रीय एजेंसियां परस्पर समन्वय और तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। सीएम धामी ने सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री ने दूरभाष के माध्यम…

Read More

सुरंग के अंदर फंसी 40 जानें: ढाई फीट चौड़े पाइप से बाहर निकाले जाएंगे मजदूर, रेस्क्यू में लग सकते हैं दो दिन

निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में भूस्खलन हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने सुरंग के अंदर भूस्खलन का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सुरंग के अंदर सभी मजदूर सुरक्षित हैं जिन्हें पाइपलाइन के जरिए खाना, पानी और ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। बताया कि देहरादून से बोरिंग के लिए ऑगर मशीन मंगवाई गई है जिससे बोरिंग कर ढाई फीट व्यास का पाइप डाला जाएगा जिससे सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस काम में एक से दो दिन…

Read More

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया सुरंग से हुए भू-धंसाव की घटना का स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी के सिलक्यारा के पास सुरंग से हुए भू-धंसाव की घटना का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार अधिकारियों से स्थिति का अपडेट ले रहे हैं । आज ग्राउंड पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करेंगे। सिल्क्यारा टनल के अंदर फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव का अभियान पिछले 30 घंटे से अधिक समय से लगातार जारी है। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने राहत व बचाव अभियान को लेकर अधिकारियों और एनएच डीसीएल तथा अन्य एजेन्सियों को जरूरी निर्देश…

Read More

यमुनोत्री NH पर निर्माणाधीन सुरंग का 35 मीटर हिस्सा टूटा, फंसे हुए सभी लोग सुरक्षित

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग के अंदर भूस्खलन हुआ है। सुरंग का निर्माण एनएचआईडीसीएल के निर्देशन में नवयुगा कंपनी कर रही है। बताया जा रहा है कि सुरंग के अंदर 40 से ज्यादा मजूदर फंसे हैं ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरकाशी-यमनोत्री मार्ग पर सिल्क्यारा टनल में राहत और बचाव कार्य चल रहा है। घटना पर जानकारी देते हुए प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि काम बहुत तेजी से चल रहा है। हर कोई बहुत मेहनत कर रहा है। हम कल दुखी थे…

Read More