प्रेमनगर में अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा घायल

देहरादून के प्रेमनगर में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नकटपुर बैंड कोटरा संतूर के पास एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर ट्राली (UK 16 CA 1662) से दोनों युवक देवेंद्र कुमार(19) पुत्र नैन सिंह, निवासी प्रेमनगर, व आर्यन(16)पुत्र पप्पू फूल सैनी से कोटला संतूर की ओर जा रहे थे, तभी नकटपुर बैंड के पास ढलान पर उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क…

Read More

देहरादून कल राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में पहुंचेंगी राष्ट्रपति, यहां रूट रहेंगे डायवर्ट

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कल गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिकरत करेंगी। इसके चलते यातायात पुलिस ने शहर में रूट डायवर्ट का प्लान जारी किया है। शहर में सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों को एंट्री नहीं दी जाएगी। नेपाली फार्म से देहरादून की ओर आने वाले भारी वाहन लालतप्पड़ पर रोके या डायवर्ट किए जाएंगे। कोई भी वाहन देहरादून शहर की ओर प्रवेश नहीं करेगा।  ऋषिकेश की ओर देहरादून आने वाले भारी वाहन रानीपोखरी पर रोके या…

Read More

उत्तराखंडराष्ट्रपति ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन, धाम की सुंदरता देख हुईं अभिभूत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। मंदिर में करीब 25 मिनट तक पूजा करते हुए राष्ट्रपति ने देश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बदरीनाथ धाम आगमन पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति की आगवानी की। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर से बुधवार को सुबह 10ः20 बजे बदरीनाथ आर्मी हेलीपैड पहुंचीं। हेलीपैड पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बद्री केदार…

Read More

अभिनेत्री रवीना टंडन ने बेटी राशा थडानी के साथ किए बाबा केदार के दर्शन, प्रशंसकों ने ली सेल्फी

फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने बेटी राशा थडानी के साथ केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। वह, लगभग एक घंटे तक केदारनाथ धाम में रहीं। मंगलवार सुबह नौ बजे अभिनेत्री केदारनाथ स्थित हेलिपैड पर पहुंचीं। जहां पर बीकेटीसी व तीर्थपुरोहित समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके उपरांंत उन्होंने बाबा केदार की पूजा-अर्चना करते हुए रुद्राभिषेक पूजा भी की। मंदिर से बाहर आने पर मंदिर परिसर में उनके प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी भी खींची। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम के अनुपम सौंदर्य से अविभूत हैं। इस…

Read More

धामी सरकार ने प्रदेश के 6200 कर्मचारियों को दिया पुरानी पेंशन का विकल्प, अधिसूचना हुई जारी

सरकार ने उन सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का विकल्प दे दिया है, जिनकी नियुक्ति एक अक्तूबर 2005 से पूर्व प्रकाशित विज्ञापन के तहत हुई है। ऐसे 6200 कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के लिए अधिसूचना जारी करते हुए सरकार ने 15 फरवरी तक विकल्प मांगे हैं। केंद्र सरकार ने पिछले दिनों पुरानी पेंशन बहाली के लागू होने तक के विज्ञापनों के हिसाब से कर्मचारियों को लाभ देने का आदेश जारी किया था। इसके बाद धामी कैबिनेट ने भी ऐसे कर्मचारियों को लाभ देने का निर्णय लिया था, जिनकी नियुक्ति एक…

Read More