दून विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह आज सोमवार को आयोजित किया गया। समारोह में अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में ‘रॉकेट मैन’ यानी इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के सिवन पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया और उन्हें सफलता के मंत्र दिए। समारोह की अध्यक्षता विवि के कुलाधिपति एवं राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने की। इस दौरान राज्यपाल ने छात्र-छाात्राओं को उपाधि से नवाजा। डॉ. के सिवन ने लगभग चार दशकों के लंबे वैज्ञानिक यात्रा के दौरान देश में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। डॉ. सिवन देश के भावी…
Read MoreDay: November 6, 2023
भोले भंडारी के द्वार पर राहुल गांधी का भंडारा, केदारनाथ में सेवा में बिता रहे हर दिन
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिन के प्रवास पर केदारनाथ पहुंचे हैं। राहुल गांधी बाबा केदार की सांयकालीन आरती में भी शामिल हुए। वह शाम 5.30 बजे आरती स्थल पर पहुंचे और हाथ जोड़कर बाबा का ध्यान किया। रविवार को केदारनाथ में राहुल गांधी ने भक्तों को अपने हाथों से चाय पिला कर सबका दिल जीता। वहीं आज सोमवार को राहुल गांधी ने श्रद्धालुओं को भंडारा परोसा। इससे पहले माथे पर चंदन का टीका लगाकर जब राहुल गांधी बाबा के केदार की अरती में शामिल हुए तो उन्हें…
Read Moreभगवान बदरीविशाल के दर्शन के लिए पहुंचीं डिंपल यादव, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
उत्तरप्रदेश के मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव बदरीनाथ धाम पहुंचीं। डिंपल यादव रविवार को यहां पहुंची थीं। सोमवार सुबह उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन पूजा-अर्चना की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव कुछ दिन पहले की परिवार संग केदारनाथ धाम के भी दर्शन के लिए पहुंची थी। रविवार को वह बदरीनाथ धाम में शाम की आरती में भी शामिल हुई।उधर, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी तीन दिन के प्रवास पर केदारनाथ पहुंचे हैं। राहुल…
Read Moreउत्तराखंड असम के साथ प्रदेश करेगा सेब का व्यापार, हर्षिल का सेब मंडियों में पहुंचाने की पहल
कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कहा, उत्तरकाशी जिले के हर्षिल में उत्पादित सेब का व्यापार असम की मंडियों में किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने असम कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों के साथ सेब का व्यापार करने के लिए विस्तार से चर्चा की। गुवाहाटी दौरे पर रविवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड के सेब को असम तक पहुंच बढ़ाने के लिए मंडी विपणन बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा, उत्तरकाशी के हर्षिल का सेब कोलकाता तक पहुंचता है। इसे असम की मंडियों में पहुंचाया जा…
Read More