सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए अब पहाड़ के ऊपर और साइड से ड्रिलिंग होगी। वर्टिकल ड्रिलिंग के लिए चार स्थानों की पहचान की गई है, वहां तक पहुंचने के लिए ट्रैक बनाने का काम सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को सौंपा गया है। विदेशी विशेषज्ञों की मदद से पांच विकल्पों पर केंद्र और राज्य की छह टीमें रविवार से काम शुरू करेंगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ सिलक्यारा पहुंचेंगे। इंदौर से मंगाई तीसरी अत्याधुनिक बरमा मशीन मौके पर पहुंच गई है।…
Read MoreMonth: November 2023
भारत की जीत के लिए परमार्थ निकेतन में हुआ पूजन हवन
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला कल रविवार को खेला जाएगा। भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस फाइनल मुकाबले पर पूरे देश की नजर है। भारत की जीत के लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है। कल होने वाले महामुकाबले से करोड़ों भारतीय फैंस की उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। भारत की जीत के लिए उत्तराखंड में भी प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है। ऋषिकेश परमार्थ निकेतन में विशेष हवन पूजन किया गया।
Read Moreउत्तरकाशी टनल हादसा 40 जिंदगियां बचाने जा रहा पाइप 22 मी. पर अटका
सिलक्यारा सुरंग में पिछले छह दिन से फंसे 40 मजदूरों को बचाने के लिए चल रहे बचाव अभियान के तहत सुरंग में 22 मीटर तक ड्रिल के बाद काम रुक गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि ड्रिलिंग का काम कर रही अमेरिकी ऑगर मशीन की बेरिंग में खराबी आ गई है, इसी कारण काम रुका है। वहीं, एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि मशीन चलने से हो रहे कंपन के कारण सतह का संतुलन बिगड़ रहा है, जिससे…
Read Moreआज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा का होगा समापन
बदरीनाथ धाम के कपाट शनिवार को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। इसके साथ ही आज चारधाम यात्रा का भी समापन हो जाएगा। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि पंच पूजाओं के पांचवें दिन शनिवार को रावल स्त्री वेष धारण कर माता लक्ष्मी को बदरीनाथ मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान करेंगे। उसके बाद उद्धव जी व कुबेर जी मंदिर प्रांगण में आएंगे और दोपहर 3:33 बजे पर धाम के कपाट बंद हो जाएंगे। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि कपाट बंद करने को लेकर…
Read Moreऑपरेशन सिलक्यारा पर है पीएमओ की निगाह, पीएम मोदी लगातार ले रहे घटना का अपडेट
उत्तरकाशी के सिलक्यारा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाई जा रही सुरंग में फंसे 40 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चल रहे ऑपरेशन पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) लगातार नजर बनाए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभियान की प्रगति का लगातार अपडेट ले रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में यह बात कही। सुरंग निर्माण में बरती गई लापरवाही से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि हमारी अभी सबसे पहली प्राथमिकता 40 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की है। अभियान की लगातार समीक्षा कर…
Read Moreउत्तरकाशी नहीं मशीन से ड्रिलिंग शुरू,मलबे में 18 मीटर तक डाले पाइप
सिलक्यारा सुरंग में फंसे 40 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए अमेरिकी जैक एंड पुश अर्थ ऑगर मशीन से बृहस्पतिवार सुबह ड्रिलिंग का काम शुरू हो गया है। रात तक 18 मीटर पाइप मलबे में डाले जा चुके हैं। यह मशीन एक घंटे मे पांच से छह मीटर तक ड्रिलिंग कर रही है पर डेढ़ घंटे में सिर्फ तीन मीटर ही पाइप मलबे में जा पा रहा है। पाइप वेल्डिंग और एलाइनमेंट सही करने में ज्यादा समय लग रहा है। इसी गति से कार्य चलता रहा तो मजदूरों को बाहर…
Read Moreनैनीताल में सड़क हादसा खाई में गिरा वहां सात लोगों के मरने की आशंका
ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों के मरने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को खाई से निकालकर ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से सड़क तक पहुंचाया। हालांकि, वाहन में कितने लोग और सवार है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। क्षेत्र के प्रकाश मटियाली, रंजीत मटियाली ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन…
Read Moreउत्तरकाशी टनल हादसा,सिलक्यारा पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह, लिया राहत एवं बचाव कार्य का जायजा
केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने उत्तरकाशी के सिलक्यारा में साइट पर पहुंचकर निरीक्षण किया और रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने हादसे की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि काम चल रहा है। हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं। सभी एक्सपर्ट से बातचीत करके हमारा पूरा प्रयास है कि मजदूरों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जाए। उनसे मेरी बात हुई है। हम सब तरह के विकल्प देख रहे हैं। शुरुआती बचाव कार्य में ड्रिलिंग मशीन का उपयोग किया जा रहा था, जिसके…
Read Moreहरिद्वार पति ही निकला पत्नी का कातिल, दूसरी जगह हुआ अफेयर तो बेरहमी से दे डाली मौत
हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में चंडीदेवी पैदल मार्ग के पास जंगल में मिले महिला के शव मामले का पुलिस ने गुरुवार को पर्दाफाश कर दिया। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया है। उसने बताया कि चंडी देवी मंदिर पूजा के लिए जाने के दौरान दोनों में विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने चुनरी से गला घोंट कर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी शव को फेंककर फरार हो गया था। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है…
Read Moreकोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर हादसा, हाथी को अचानक देख घबराया युवक, बाइक रपटने से मौके पर मौत
कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर गुरुवार को अचानक हाथी आ गया। इस दौरान वहां से आवाजाही कर रहे एक बाइक सवार की घबराहट में बाइक रपटने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। मृतक सतेंद्र (34) पुत्र जगत सिंह सुबह बाइक से कोटद्वार से सतपुली के लिए निकला था। तभी लालपुल के पास अचानक सड़क पर हाथी आ गया और युवक ने तेजी से बाइक के ब्रेक लगा दिए। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। जिससे युवक के सिर छाती पर गंभीर चोटें आईं।…
Read More