सिलक्यारा टनल हादसा: मजदूर कब निकलेंगे आज या कल, रेस्क्यू के अंतिम चरण में क्या है खतर

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के एक वरिष्ठ सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने गुरुवार को कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन में कोई जल्दबाजी की जरूरत नहीं है; यह कहना कि अगले दो घंटों में मजदूर बाहर आ जाएंगे, ठीक नहीं होगा. ऐसी उम्मीदों से दबाव बढ़ता है. हर मौसम के अनुकूल चारधाम सड़क परियोजना के तहत निर्माणाधीन सुरंग का सिलक्यारा की ओर के मुहाने से 270 मीटर अंदर एक हिस्सा 12 नवंबर रविवार सुबह ढह गया था जिसके बाद से उसमें फंसे 41 मजदूरों को निकालने का प्रयास…

Read More

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2023: देहरादून में जुटे क्रिकेट के धुरंधर, बल्लेबाजी और गेंदबाजी का दिखाएंगे जलवा

एक साल बाद दून में क्रिकेट के धुरंधर फिर जुटे हैं। वे अपने बल्ले व गेंदबाजी का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। इसके लिए भारत समेत अन्य देशों के कई पूर्व क्रिकेटर दून पहुंच चुके हैं। आज (शुक्रवार) से दून में तीन दिन तक लीजेंड्स लीग क्रिकेट के तीन मुकाबले खेले जाएंगे। बीते साल सितंबर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मुकाबलों के दौरान ये धुरंधर दून आए थे।लीग के तीनों मैच रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने हैं। 24 से 26 नवंबर तक खेले जाने…

Read More

उत्तरकाशी टनल हादसाबाबा बौखनाग की डोली ने दिया आशीष, सीएम ने भी जोड़े हाथ

उत्तरकाशी में सुरंग हादसे के बाद बाबा बौखनाग देवता की डोली सिलक्यारा पहुंची। इस दौरान देवता की डोली सुरंग के निकट स्थापित किए गए बाबा बौखनाग देवता के मंदिर भी पहुंची। देवता की डोली ने सुरंग के अंदर फंसे सभी श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने का आशीर्वाद दिया। इधर, गुरुवार को तीसरी बार सिलक्यारा पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी यहां हाथ जोड़कर सफल रेस्क्यू के लिए प्रार्थना की। यहां सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन में विज्ञान व तकनीक के साथ आस्था का भी सहारा लिया जा रहा है।…

Read More

लावारिस जानवर ने रोका रेखा आर्या का रास्ता, बाल बाल बच्ची मंत्री रेखा आर्य

हल्द्वानी से सोमेश्वर जा रहीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की फ्लीट के आगे लावारिस पशु आ गया। अचानक फ्लीट रुकने से पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं जिससे दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में नगर निगम का चालक चोटिल हो गया। तेज ब्रेक लगने पर मंत्री को भी झटका लगा। हालांकि बड़ा हादसा होने से बचा। इसके बाद फ्लीट की दो गाड़ियां वापस भेज दी गईं। सूत्रों के मुताबिक, हल्द्वानी से सुबह करीब 9 बजे कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का काफिला सोमेश्वर के लिए रवाना हुआ था। काफिले में सबसे…

Read More

उत्तराखंड प्रदेश में अवैध और नकली शराब के बढ़ते मामले सरकार के लिए बने चुनौती

पहले देहरादून, फिर हरिद्वार और उसके बाद ऊधमसिंह नगर जिले में सामने आए अवैध शराब के मामलों ने आबकारी विभाग की पेशानी पर बल डाल दिए हैं। नाराज आबकारी आयुक्त हरि चंद्र सेमवाल को अब गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के संयुक्त आबकारी आयुक्तों, देहरादून व हरिद्वार के उप आबकारी आयुक्तों को ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए सख्त हिदायत जारी करनी पड़ गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जहां ऐसे मामले सामने आएंगे, जवाबदेह अफसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जारी पत्र में उन्होंने चिंता जाहिर की है…

Read More