दिल्ली से उत्तरकाशी जा रही बस के हुए ब्रेक फेल, चपेट में आकर महिला की मौत

टिहरी में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली से उत्तरकाशी जा रही एक बस के नरेंद्रनगर में ब्रेक फेल हो गए। जिसके चलते बस के पीछे खड़ी महिला उसकी चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। बस संख्या(Uk07 PA3036) उत्तरकाशी की ओर जा रही थी। नरेंद्रनगर के बगड़धार में बस रुकी थी। इस दौरान सवारियां वहां उतर गई थीं। लेकिन दोबारा बस को स्टार्ट करते ही उसके ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित होकर बस पीछे की ओर चली गई। इस दौरान वहां खड़ी महिला सवारी चंखी देवी(55) पत्नी भगवान सिंह, ग्राम-…

Read More

उत्तराखंड ऋषिकेश देर रात छोटी सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, चपेट में आई आठ दुकानें, लाखों का नुकसान

ऋषिकेश की छोटी सब्जी मंडी में शनिवार देर रात दुकानों में आग लग गई। आग की लपटों ने मंडी की करीब आठ दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया घटना रात करीब दो बजे की है। दुकानों में आग की सूचना पर दमकल की टीम वहां पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान सब्जी व्यापारियों का लाखों का नुकसान हुआ है।

Read More

पांच जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट, जानिए अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। आज कई इलाकों में दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई तो कई जगह हल्का कोहरा रहा। देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाया रहाआज पांच जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।  मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया  

Read More

पीएम मोदी ने तोड़ा प्रोटोकॉल, दौरे के बीच दलित के घर पहुंचे, मीरा के हाथ की चाय पी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में रोड शो करने के बाद अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने के बाद अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी भी दिखाई है। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या की एक दलित बस्ती में पहुंच गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की छवि ऐसे जनप्रिय नेता की है, जो सीधे जनता से संवाद करते हैं। इस बात की झलक शनिवार को अयोध्या में भी देखने को मिली, जब वे पीएम उज्ज्वला योजना…

Read More

सिंगली में सुबह से पसर जाती है खौफ की चादर, शाम चार बजते ही लग जाता है ‘कर्फ्यू’

अपने कलेजे के टुकड़े को गंवाने के बाद सिंगली गांव गम से उबर नहीं पा रहा है। गुलदार के हमले में ढाई साल के मासूम आयांश की मौत के बाद से घर में चूल्हा बुझा पड़ा है। घर के बाहर ग्रामीणों से लेकर रिश्तेदारों व करीबियों का जमावड़ा लगा है। पास के खाली पड़े प्लॉट में वन विभाग की टीम बैठी है जिसकी नजर पिंजरों पर है। आयांश के दादा मदन के पास ग्रामीणों की भीड़ बैठी है। उसकी मां चंदा के पास महिलाओं का समूह बैठा है। यहां बैठे…

Read More

ऋषिकेश में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, ‘जाम’ हुआ शहर, रेंग-रेंगकर चले वाहन

नए साल के जश्न के लिए ऋषिकेश तैयार है। शिवपुरी, तपोवन और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में नए साल की तैयारियां को लेकर कैंप और रिजॉर्ट पूरी तरह से सज गए हैं। जश्न मनाने के लिए दिल्ली, पश्चिमी यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के करीब 80 फीसदी एडवांस ऑनलाइन बुकिंग हो गई है। वहीं, वीकेंड होने के चलते शहर में सुबह से ही बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचने लगे हैं। शहर में हरिद्वार रोड, नटराज चौक, लक्ष्मण झूला मार्ग, तपोवन बायपास मार्ग आदि क्षेत्र में भारी संख्या के पर्यटकों के वाहन पहुंचने…

Read More

नए साल पर पहाड़ों में बर्फबारी, मैदान में सताएगा कोहरा, ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। आज भी सुबह की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई। वहीं, कुमाऊं के कुछ इलाकों में और हरिद्वार में घना कोहरा छाया रहा। वहीं, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज बर्फबारी के आसार हैं। इससे सुबह-शाम के साथ दोपहर में भी ठंड बढ़ जाएगी इसके बाद नए साल पर मैदानी इलाकों में सुबह और रात घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। जबकि, हरिद्वार…

Read More

अयोध्या: महज 84 सेकेंड के मुहूर्त में होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा,पढ़ें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का पूरा कार्यक्रम

अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी. लेकिन प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 7 दिन पहले 16 जनवरी से ही शुरू हो जाएगा. इसके बाद 22 जनवरी को महज 84 सेकेंड के सूक्ष्म अभिजीत मुहूर्त में भगवान रामलला के अचल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इसके बाद उसी दिन महापूजा होगी और महाआरती भी होगी. 22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त के वे अति सूक्ष्म मुहूर्त 84 सेकेंड दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकेंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकेंड के…

Read More

अयोध्या में कल पीएम मोदी, 16 हजार करोड़ की परियोजनाओं का मिलेगा उपहार

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन अयोध्या में ‘विकास के नए युग’ को प्रारंभ करने वाला साबित होगा। इस अवसर पर देश को एक नया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मिलने के साथ अयोध्या को 16 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री मोदी अपने इस दौरे में एयरपोर्ट, हाईवे, रेलवे स्टेशन व रेलवे लाइन दोहरीकरण के साथ कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात अयोध्या को देंगे। इनमें श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर खासतौर से फोकस होगा। चार प्रमुख पथों का भी लोकार्पण…

Read More

कालसी के मौका गाड खड्ड में मिला युवक का शव, चेहरे पर हैं चोट के निशान, हत्या की आशंका

देहरादून में कालसी तहसील क्षेत्र के राजस्व क्षेत्र समाल्टा में खड्ड से एक युवक का शव मिला है। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार की सुबह साहिया समाल्टा मोटर मार्ग पर स्थित मौका गाड खड्ड में चारा पत्ती लेने गए लोगों ने एक युवक को औंधे मुंह पड़ा देखा। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने राजस्व उप निरीक्षक मोतीलाल जिनाटा को दी। राजस्व उप निरीक्षक फोर्स के मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त का…

Read More