पंजाब: पीएम मोदी के सुरक्षा में चूक मामले में एसपी पर गिरी गाज, ड्यूटी ढंग नहीं निभाने के आरोप पर किया सस्पेंड

पीएम मोदी के पंजाब के दौरे के दौरान हुई सुरक्षा में चूक के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है. सुरक्षा में चूक मामले को लेकर फिरोजपुर के उस समय के एसपी रहे गुरविंदर सिंह सांगा को सस्पेंड किया गया है. उनके ऊपर पीएम मोदी के दौरे के दौरान अपनी ड्यूटी ठीक ढंग से नहीं निभाने का आरोप है. पंजाब के डीजीपी की तरफ से इस मामले को लेकर 18 अक्टूबर 2023 को रिपोर्ट दी गई थी. गौरतलब है कि पीएम मोदी 5 फरवरी 2022 को बठिंडा से बाय रोड…

Read More

मशीन नहीं करा पा रही पार…सुरंग में फंसे मजदूर खुद बनेंगे खेवनहार, दो योजनाओं पर विचार

उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए अमेरिकी ऑगर मशीन शुक्रवार शाम 24 घंटे बाद चली, लेकिन 1.5 मीटर आगे बढ़ने के बाद फिर लोहे का अवरोध आने से लक्ष्य से नौ मीटर पहले रुक गई। इसके बाद अवरोधों को काटकर हटाने का काम तो शुरू हुआ लेकिन इस बात पर भी विचार शुरू हो गया कि क्यों ने फंसे मजदूरों से ही अंदर की तरफ से नौ मीटर मलबा हटवा दिया जाए। दूसरा विचार यह चल रहा है कि ऑगर मशीन की जगह मैनुअली कचरा…

Read More

दून में शुरू हुआ क्रिकेट का रोमांच, वाल्टन की शतकीय पारी से जीता मणिपाल टाइगर्सaqqqq

लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) का छठा और दून में पहला मुक़ाबला मणिपाल टाइगर्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच खेला गया। इसमें चाडविक वाल्टन की शतकीय पारी से मणिपाल टाइगर्स ने 89 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को रायपुर स्तिथ राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में भीलवाड़ा किंग्स ने टॉस जीत पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मणिपाल टाइगर्स के रॉबिन उथप्पा और चाडविक वाल्टन ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाज़ों ने पहले विकेट के लिये 87 रन जोड़े।…

Read More

उत्तरकाशी ऑपरेशन सिलक्यारा,सीएम धामी ने मातली कैंप कार्यालय में निपटाई फाइलें, पीएम मोदी को दी बचाव अभियान की जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मातली (उत्तरकाशी) में स्थापित अस्थायी कैंप कार्यालय से ही सरकारी फाइलों का निपटारा किया और सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की। बता दें कि मुख्यमंत्री सुरंग में फंसे श्रमिकों की सकुशलता के लिए बुधवार से मातली में ही डटे हैं। सरकारी कार्य बाधित न हो, इसके मद्देनजर मातली से ही सीएम का अस्थायी कैंप कार्यालय संचालित हो रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने जरूरी सरकारी फाइलों को देखा और उनका निपटारा किया। साथ ही उन्होंने मातली से अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शाम…

Read More