भारत की जीत के लिए परमार्थ निकेतन में हुआ पूजन हवन

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला कल रविवार को खेला जाएगा। भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस फाइनल मुकाबले पर पूरे देश की नजर है। भारत की जीत के लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है। कल होने वाले महामुकाबले से करोड़ों भारतीय फैंस की उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। भारत की जीत के लिए उत्तराखंड में भी प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है। ऋषिकेश परमार्थ निकेतन में विशेष हवन पूजन किया गया।

Read More

उत्तरकाशी टनल हादसा 40 जिंदगियां बचाने जा रहा पाइप 22 मी. पर अटका

सिलक्यारा सुरंग में पिछले छह दिन से फंसे 40 मजदूरों को बचाने के लिए चल रहे बचाव अभियान के तहत सुरंग में 22 मीटर तक ड्रिल के बाद काम रुक गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि ड्रिलिंग का काम कर रही अमेरिकी ऑगर मशीन की बेरिंग में खराबी आ गई है, इसी कारण काम रुका है। वहीं, एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि मशीन चलने से हो रहे कंपन के कारण सतह का संतुलन बिगड़ रहा है, जिससे…

Read More

आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा का होगा समापन

बदरीनाथ धाम के कपाट शनिवार को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। इसके साथ ही आज चारधाम यात्रा का भी समापन हो जाएगा। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि पंच पूजाओं के पांचवें दिन शनिवार को रावल स्त्री वेष धारण कर माता लक्ष्मी को बदरीनाथ मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान करेंगे। उसके बाद उद्धव जी व कुबेर जी मंदिर प्रांगण में आएंगे और दोपहर 3:33 बजे पर धाम के कपाट बंद हो जाएंगे। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि कपाट बंद करने को लेकर…

Read More