उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के चांसलर के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, एक फ्लैट में भी पहुंची टीम

देहरादून में आयकर विभाग की टीम ने आज बुधवार को उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉक्टर जितेंद्र जोशी के ठिकानों पर छापा मारा। टीम उनके घर और विवि में पहुंची। जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम अनुराग चौक के पास पर्ल हाइट नाम की बिल्डिंग के फ्लैट में गई है टीम के साथ हरिद्वार पुलिस भी है। पास में ही चांसलर का भी मकान है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक टीम चांसलर के घर भी है। हालांकि, स्थानीय अधिकारी कुछ भी जानकारी देने से बच रहे है।

Read More

बड़ी बाधा न आई तो कल निकल सकते हैं फंसे हुए मजदूर, बदलेंगे सुरंग निर्माण के मानक

सिलक्यारा सुरंग में 10 दिन से फंसे 41 श्रमिकों की मंगलवार को पहली तस्वीर सामने आई। छह इंच के पाइप से भेजे गए एंडोस्कोपिक कैमरे में सभी श्रमिक सुरक्षित नजर आए। वॉकी-टॉकी से उनसे बात भी हुई। मजदूरों को इसी पाइप से दवाई, संतरे, केले, रोटी, सब्जी, पुलाव और नमक भेजा गया। इस बीच, श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लि. ने सुरंग के भीतर से रेस्क्यू पर फोकस बढ़ा दिया है। एमडी महमूद अहमद ने बताया कि बुधवार को रेस्क्यू अभियान की…

Read More

पांच क्विंटल फूलों से सजा द्वितीय केदार मद्महेश्वर मंदिर, आज सवेरे 8 बजे बंद होंगे कपाट

द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट बुधवार सुबह 8 बजे शुभ लग्न पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। बीकेटीसी व हक-हकूकधारियों ने मंदिर के कपाट बंद होने की सभी तैयारियां पूरी कर ली दानी-दाताओं के सहयोग से मंदिर को पांच क्विंटल फूलों से सजाया गया है। कपाट बंद होते ही द्वितीय केदार मद्महेश्वर चल उत्सव डोली में विराजमान होकर मंदिर की परिक्रमा और अपने ताम्र पात्रों के निरीक्षण करते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वह पहले…

Read More