Haldwani प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुमाऊं कमिश्नर का छापा, चिकित्सकों की खुली पोल, CMO को किया तलब

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज हल्द्वानी से हैड़ाखान मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान सड़क मार्ग से जुड़े ग्रामीण इलाकों में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया. कुमाऊं कमिश्नर ने जल जीवन मिशन के तहत अगले महीने तक ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए. इसके बाद कुमाऊं कमिश्नर ओखलढूंगा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के लिए पहुंचे. छापेमारी के दौरान वहां उन्होंने पाया कि डॉक्टर महीने में केवल दो दिन आकर पूरे महीने गायब रहते…

Read More

देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, खतरे के निशान से ऊपर बह रही अलकनंदा

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। देवप्रयाग में गंगा खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर बह रही है। सुबह से अलकनंदा नदी के जलस्तर में पांच मीटर की बढ़ोतरी हुई…

Read More

आईएसबीटी सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस को मिली आरोपियों की कस्टडी रिमांड

आईएसबीटी परिसर में किशोरी से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। किशोरी के बयानों के आधार पर पता चला कि पहले भी उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में पटेलनगर थाने में दुष्कर्म की धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने पांच चालकों-परिचालकों को गिरफ्तार किया है। किशोरी मुरादाबाद की रहने वाली है। बस के चालक-परिचालक किशोरी को मदद का झांसा देकर दिल्ली से देहरादून लेकर आए थे। दून आते ही बस के अंदर पांचों आरोपियों ने दुष्कर्म किया। किशोरी मानसिक…

Read More

Uttarakhand अतिवृष्टि से प्रभावित घुत्तु गांव पहुंचे सीएम धामी, देखकर भावुक हुए आपदा पीड़ित

सीएम पुष्कर सिंह धामी आज टिहरी जिले में आपदा प्रभावित क्षेत्र घूतु पहुंचे। यहां वह आपदा पीड़ित दुर्गा देवी से मिले। इस दाैरान वह भावुक हो गई। उन्होंने क्षेत्र के पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वान दिया। सीएम धामी ने कहा कि जिला प्रशासन को कहा गया है कि आसपास के क्षेत्रों का आकलन करें। प्रभावितों की हर संभव मदद की जाए। बता दें कि भिलंगना ब्लाक के घुत्तू क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से कई गांवों में भारी नुकसान हुआ है। तेज बारिश में किसी अनहोनी की आशंका में रतजगा कर रहे ग्रामीणों…

Read More

भराड़ीसैंण में माँ भराड़ी देवी का बनेगा भव्य मंदिर, सीएम धामी ने की घोषणा

गुरुवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी से गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित मुख्यमंत्री आवास में जनपद चमोली के विभिन्न पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ पत्रकारों के शिष्टमंडल ने शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान सीएम धामी ने पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की. सीएम धामी ने पत्रकारों की माँग पर गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में पत्रकारों के लिये रेस्टहाउस बनाए जाने की घोषणा की. सीएम धामी ने महानिदेशक सूचना को निर्देशित किया कि इस संबंध में तत्काल कार्ययोजना तैयार किया जाए. सीएम धामी ने सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व हरिचन्द्र सेमवाल को निर्देश दिए कि…

Read More

उत्तराखंड विधानसभा सत्र का दूसरे दिन विपक्ष का कानून व्यवस्था पर हंगामा

उत्तराखंड गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने कानून व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए सशक्त विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ और विपक्षी नेताओं पर की जा रही कार्रवाई के विरोध में विधानसभा के बाहर सीडीओ में धरना दिया। इसके साथ ही, कांग्रेस ने पूंजी पत्तियां और सेबी प्रमुख के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने की मांग की। इस प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक भवन कापड़ी, विधायक ममता राकेश, विधायक सुमित ह्रदयेश, आदेश चौहान…

Read More

चमोली: सीएम धामी ने किया तीन दिवसीय नन्दा देवी लोकजात मेले का शुभारंभ

बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चमोली स्थित कुरुड़ पहुंचकर तीन दिवसीय नन्दा देवी लोकजात मेले का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने मां नंदा के दर्शन कर पूजा अर्चना की एवं प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर सीएम धामी ने विभिन्न घोषणा भी की. सीएम धामी घोषणा में नंदानगर, नारायणबगड़ और देवाल में खेल मैदान निर्माण, प्राणमती नदी के दोनों तटों पर सुरक्षा कार्य, थराली के ढाडरबगड़ में बाढ़ सुरक्षा कार्य शामिल हैं. इसके साथ ही सीएम धामी ने नंदा देवी लोकजात मेले को…

Read More

देहरादून: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सड़कों पर उतरे संगठन, निकाली आक्रोश रैली

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज विभिन्न हिंदू संगठन राजधानी देहरादून की सड़कों पर उतरे। तमाम संगठन सुबह गांधी पार्क पर एकत्रित हुए। इसके बाद जन सैलाब बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कचहरी के लिए रवाना हुआ। आक्रोश रैली घंटाघर होते हुए पलटन बाजार के रास्ते कचहरी पहुंची  

Read More

उत्तराखंड विधानसभा सत्र: हरीश रावत ने गैरसैंण में किया उपवास, बाइक पर बैठकर निकाला जुलूस

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र के पहले दिन पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत गैरसैंण के रामलीला मैदान पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वह वीर चंद्र सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद उपवास एक घंटे उपवास पर बैठे। इसके बाद उन्होंने गैरसेंण नगर में बाइक पर बैठकर जुलूस निकाला वह उपवास के बाद टाॅर्च से गैरसैंण की ग्रीष्मकालीन राजधानी को खोजने का काम करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Read More

Uttarakhand: विस सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे सीएम, होगी भाजपा विधानमंडल दल की बैठक,

21 अगस्त से गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा सत्र का आगाज होगा। इसके लिए सीएम धामी गैरसैंण पहुंच गए हैं। भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आज शाम को भराड़ीसैंण में होगी। बैठक में विपक्ष के हमलों की काट के लिए सत्ता पक्ष के विधायक अपनी रणनीति को धार देंगे। तीन दिन के इस अल्प अवधि के सत्र में विपक्ष ज्यादा से ज्यादा मुद्दे उठाने की रणनीति बना रहा है। वह कानून व्यवस्था, आपदा, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, भू-कानून जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी में है। भराड़ीसैंण में होने वाली विधानमंडल…

Read More