शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में चारधामों से आये तीर्थ पुरोहितों, पदाधिकारियों, होटल एसोसिएशन, टूर ऑपरेटर, ट्रांसपोर्टस और व्यापार मण्डल के साथ बैठक की. इस अवसर पर चारधाम यात्रा के सकुशल संचालन, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा और स्थानीय लोगों की आजीविका के संबंधित विषयों पर चर्चा हुई. सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए उत्तराखण्ड आते हैं. इस यात्रा का सकुशल संचालन हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है. जिस तेजी से श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि…
Read MoreDay: August 17, 2024
द्रोणनगरी के भ्रमण पर निकले टपकेश्वर महादेव, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, सीएम धामी भी हुए शामिल
भगवान टपकेश्वर आज द्रोणनगरी के भ्रमण पर निकले हैं। शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महामंडलेश्वर स्वामी विद्या गिरी महाराज ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस बार चारों धामों की झांकी के साथ ही टपकेश्वर महादेव के तीनों स्वरूप के दर्शन भी हुए। महंत कृष्णा गिरी ने कहा कि भव्य राम मंदिर अयोध्या की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। भरतगिरी महाराज ने बताया, महाकाल की भस्म आरती में डमरू बजाने वाले और महाकाल उज्जैन में मृदंग बजाने वाली पार्टी, महाराष्ट्र की प्रसिद्ध ढोल पार्टी भी प्रस्तुति हुई।…
Read MoreUttarakhand Weather: आज भी बरसेंगे मेघ, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 15 घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे
उत्तराखंड में आज दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। राजधानी देहरादून से लेकर मसूरी में भी धूप खिली है। जिससे उमसभरी गर्मी लोगों को सता रही है। वहीं, माैसम विभाग ने आज कुमाऊं के नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। आज से अगले पांच दिन तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं। मैदानी जिलों में भी तेज…
Read Moreटपकेश्वर महादेव शोभायात्रा ,सीएम धामी भी हुए शामिल, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा
भगवान टपकेश्वर आज द्रोणनगरी के भ्रमण पर निकले हैं। शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महामंडलेश्वर स्वामी विद्या गिरी महाराज ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस बार चारों धामों की झांकी के साथ ही टपकेश्वर महादेव के तीनों स्वरूप के दर्शन होंगे महंत कृष्णा गिरी ने बताया, भव्य राम मंदिर अयोध्या की झांकी के दर्शन होंगे। दिगंबर भरतगिरी महाराज ने बताया, महाकाल की भस्म आरती में डमरू बजाने वाले और महाकाल उज्जैन में मृदंग बजाने वाली पार्टी, महाराष्ट्र की प्रसिद्ध ढोल पार्टी भी प्रस्तुति देगी। दोपहर…
Read Moreउत्तराखंड में डॉक्टरों का आज से 24 घंटे का कार्य बहिष्कार, ठप रहेंगी ओपीडी सेवाएं
कोलकाता में रेजिडेंट महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या के विरोध में शनिवार से प्रदेशभर के डॉक्टर 24 घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। इससे अस्पतालों में ओपीडी की सेवाएं ठप रहेंगी, जबकि इमरजेंसी, पोस्टमार्टम व वीआईपी ड्यूटी के लिए डॉक्टरों की सेवाएं यथावत रहेगी प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ की बैठक में कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। उधर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी कार्य बहिष्कार का एलान किया है। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोज वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रदेशभर के डॉक्टरों की…
Read More