आज दूसरे दिन फिर केदारनाथ में फंसे 4000 यात्रियों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू

केदारनाथ धाम में फंसे 4000 यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए आज दूसरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। बुधवार रात बादल फटने के बाद आई आपदा के भयावह दृश्य को देखकर लोग दहशत में हैं। इसके बाद, काली रात के बाद उम्मीद भरी सुबह फंसे श्रद्धालुओं को दिखाई दी है। बादल फटने से केदारनाथ धाम यात्रा के पैदल मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसके कारण विभिन्न जगहों पर फंसे यात्रियों को हेलिकॉप्टर और रेस्क्यू टीमों (एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला आपदा प्रबंधन, जिला पुलिस) के सहयोग से…

Read More

पहाड़ों कि रानी मसूरी में जमकर बरसे बादल, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में आज फिर मौसम ने अपने तेवर दिखाए। दिनभर प्रदेशभर में बादलों की चादर तनी रही, लेकिन शाम होते ही मौसम ने अपना मिजाज बदला। मसूरी शहर में अचानक मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। इस बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश…

Read More

हल्द्वानी: शासन के निर्देश पर कोचिंग संस्थानों में औचक निरीक्षण, 6 मौके पर सील-10 को नोटिस

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के हादसे के बाद उत्तराखंड सरकार ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के निर्देश जारी किए थे. जिसकी शुरुआत हल्द्वानी से हो चुकी है. शासन के निर्देश पर कोचिंग एवं स्टडी सेंटरों की जांच के लिए बनाई गई कमेटी द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी शहर के विभिन्न इलाकों में बेसमेंट में चलाये जा रहे कोचिंग संस्थानों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया. इस दौरान भारी गड़बड़ी पाई जाने पर 6 कोचिंग सेंटरो को मौके पर ही सील किया गया.…

Read More