उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भी भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। देहरादून में भारी बारिश होने से गदेरे और नदियां उफान पर आ गईं। जिले में एसडीआरएफ ने तीन अलग-अलग स्थानों पर रेस्क्यू अभियान चलाकर गाजियाबाद के आठ पर्यटक समेत 24 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
Read MoreMonth: August 2024
एशिया के सबसे बड़े अंडरपास में बाघ-तेंदुओं के मूवमेंट का होगा अध्ययन,
देहरादून-दिल्ली छह लेन एक्सप्रेसवे में बन रहे एशिया के सबसे बड़े अंडरपास में वन्यजीवों के मूवमेंट को लेकर अध्ययन होगा। इसके लिए नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) ने वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को कैमरा ट्रैप खरीदने के लिए राशि दे दी है। एनएचएआई ने इको रेस्टोरेशन के कार्य के लिए उत्तराखंड और यूपी वन विभाग को भी राशि देने का फैसला किया है। छह लेन एक्सप्रेस वे तैयार हो रहा है। उसके एक तरफ राजाजी टाइगर रिजर्व है और दूसरी तरफ यूपी का शिवालिक वन प्रभाग। वर्ष 2020…
Read MoreUttarakhand : चमोली में भारी बारिश, पगनों गांव में घुसा पानी और मलबा, लोगों में दहशत
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में माैसम खराब बना हुआ है। चमोली जिले के पगनों गांव में भारी बारिश से लोग दहशत में हैं। यहां बारिश के चलते गांव के ऊपर से मिट्टी व और मलबा बह कर ग्रामीणों के घरों में घुस गया। मलबा आने से खेतों में फसल भी बर्बाद हो गई है गांव में लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिसके चलते बीते वर्ष 11 भवन ध्वस्त हो गए थे। गांव में 53 परिवार अभी भी इस भूस्खलन क्षेत्र में हैं। पिछले दिनों भी गांव में मलबा आने से ग्रामीण…
Read Moreसीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, खटीमा में बहनों से बंधवाई राखी
रक्षाबंधन के पावन पर्व की सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम धामी ने कहा कि रक्षाबंधन का ये पर्व महिलाओं के प्रति आदर और सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने का प्रतीक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि ये पवित्र पर्व आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए। भाई-बहन के प्यार के प्रतीक रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सीएम धामी ने खटीमा स्थित आवास पर बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर अपना आशीष प्रदान किया। सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि इस…
Read Moreसीएम धामी से खटीमा में राज्य आंदोलनकारियों ने की भेंट, प्रदेश सरकार का आभार किया व्यक्त
सीएम पुष्कर सिंह धामी से आज खटीमा में राज्य आंदोलनकारियों ने भेंट की। राज्य आंदोलनकारियों ने सीएम धामी और राज्य सरकार का 10% क्षैतिज आरक्षण प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया राज्य आंदोलनकारी और उनके आश्रितों को राज्य सरकार द्वारा 10% क्षैतिज आरक्षण प्रदान करने के सम्बंध में आज खटीमा में राज्य आंदोलनकारियों ने सीएम धामी से भेंट की। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार जनहित में लिए गए हर संकल्प को पूर्ण करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।…
Read MoreUttarakhand : पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, मलबा आने से यमुनोत्री हाईवे बंद,
उत्तराखंड में देर शाम मौसम ने करवट बदली। राजधानी देहरादून में हल्की बारिश हुई। वहीं, यमुनोत्री धाम में भी जमकर बारिश हुई। उधर, यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट में मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गया है। बारिश के चलते यहां लगातार मलबा और पत्थर गिर रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से वाहनों को दोनों तरफ सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।…
Read MoreDehradun: आईएसबीटी पर खड़ी रोडवेज बस में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो बस ड्राइवर समेत पांच लोग गिरफ्तार
देहरादून आईएसबीटी पर किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बस के कर्मचारी किशोरी को दिल्ली से देहरादून लेकर आये थे। इसी बस में पांच लाेगों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी दो बस ड्राइवर, एक कंडक्टर, एक कैशियर और एक सफाई कर्मचरी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उत्तराखंड से अनुबंधित बस को भी बरामद कर कब्जे में ले लिया है। आईएसबीटी पर किशोरी 13 अगस्त की शाम को बदहवास हालत में मिली थी। सहमी किशोरी…
Read MoreUttarkashi देर रात महिला ने नदी में लगाई छलांग, एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया शव
उत्तरकाशी के मोरी में खरसाड़ी के पास देर रात एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर रात को ही महिला का शव बरादम कर लिया घटना रात करीब 12 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली की खरसाड़ी के पास एक महिला नेनदी में गिर गई है। एसडीआरएफ की टीम उप निरीक्षक सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पहुंचकर घनघोर अंधेरे में ही सर्च अभियान चलाया। टीम ने महिला का शव बरामद किया।…
Read Moreदेहरादून समेत छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, मलबा आने से 94 मार्ग बंद
प्रदेश के पर्वतीय जिलों में रविवार को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। विकासनगर-कालसी-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग लखवाड़ बैंड के पास मलबा आने से बंद हो गया है। बारिश के बाद अन्य मार्गों में भी जगह-जगह मलबा आ गया है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग समेत राज्य में 94 मार्ग बंद…
Read MoreUttarakhand सरकारी विभागों में 10 साल की सेवा पूरी कर चुके अस्थायी कर्मचारी होंगे नियमित, कैबिनेट की सहमति
प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में 10 साल की सेवा पूरी कर चुके अस्थायी कर्मचारियों के नियमित होने की राह खुल गई है। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में ऐसे दैनिक वेतन, तदर्थ एवं संविदा कर्मचारियों को 2013 की नियमावली के तहत नियमित करने पर सहमति जताई गई है। इससे 15 हजार अस्थायी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। नियमितीकरण की कट ऑफ डेट पर आगामी बैठक में प्रस्ताव आएगा। राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कार्मिक विभाग यह प्रस्ताव लाया था। नैनीताल हाईकोर्ट ने भी प्रदेश सरकार को…
Read More