आज सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर देशभर से श्रद्धालु हरिद्वार के गंगा घाटों पर डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं. इस दौरान सुबह तड़के ही हरिद्वार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह की आरती समेत तड़के 4 बजकर 40 मिनट से ही श्रद्धालु हर की पैड़ी व आसपास के गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाते हुए नजर आए. गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की. आसपास के राज्यों से हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते हाईवे और संपर्क मार्गों पर…
Read MoreMonth: September 2024
नैनीताल को धामी सरकार की सौगात, कॉर्बेट नेशनल पार्क आने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
उत्तराखंड की धामी सरकार कॉर्बेट नेशनल पार्क आने-जाने वाले यात्रियों को राहत देने जा रही है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नैनीताल के कालाढूंगी के तहत पनचक्की चौराहे से कमलुवागांजा तक 8.2 किमी लम्बी नहर कवरिंग के निर्माण के प्रस्ताव को आज सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक में अनुमोदन दिया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस योजना के निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखते हुए समयबद्धता से पूरा करने के निर्देश दिए। नहर के कवरिंग व सुदृढ़ीकरण से मार्ग की चौड़ाई बढ़ने से चौफला, कठघरिया, कमलुवागांजा, घुनी,…
Read Moreमसूरी गोलीकांड बरसी: सीएम धामी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
मसूरी गोलीकांड की बरसी पर सीएम धामी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि मसूरी, खटीमा और रामपुर की घटना उत्तराखंड के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज है। अलग राज्य की मांग के लिए मसूरी में छह राज्य आंदोलनकारियों ने अपना बलिदान दिया था। मसूरी में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि सत्ताधारी दल ने आंदोलनकारियों के आंदोलन को कुचलने का कार्य किया है। कहा शहीदों के सपनों के राज्य बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सएम धामी ने कहा…
Read Moreदेहरादून: आरआईएमसी पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पाैधरोपण के बाद कैडेट्स को किया संबोधित
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय दाैरे पर देहरादून पहुंचे हैं. दूसरे दिन आज वह राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज(आरआईएमसी) पहुंचे. सबसे पहले उन्होंने काॅलेज प्रांगण में ‘एक पेड़ मां के नाम’ से पाैधरोपण किया. उसके बाद उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में कैडेट्स को संबोधित किया. कैडेट्स को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप देश के भविष्य हो. उन्होंने कैडेट्स से अपील की कि हर किसी को पर्यावरण के लिए एक पेड़ अपनी मां के नाम से जरूर लगाना चाहिए. उन्होंने कड़ी मेहनत पर विश्वास जताया और असफलताओं से सीख लेने की…
Read Moreखटीमा गोलीकांड 30वीं बरसी: सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों की दी श्रद्धांजलि
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा गोलीकांड की 30वीं बरसी पर शहीद स्थल, खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान राज्य आंदोलनकारी शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया. सीएम धामी ने कहा- राज्य आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष एवं बलिदान के कारण ही हमें पृथक राज्य उत्तराखण्ड प्राप्त हुआ. तत्कालीन सरकारों ने राज्य आंदोलनकारियों पर बर्बरता की सभी सीमाएं पार कर दी थी, जिसकी पीड़ा आज भी सभी उत्तराखण्डियों के हृदय में है. हमारी सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों से…
Read More