बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चमोली स्थित कुरुड़ पहुंचकर तीन दिवसीय नन्दा देवी लोकजात मेले का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने मां नंदा के दर्शन कर पूजा अर्चना की एवं प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर सीएम धामी ने विभिन्न घोषणा भी की. सीएम धामी घोषणा में नंदानगर, नारायणबगड़ और देवाल में खेल मैदान निर्माण, प्राणमती नदी के दोनों तटों पर सुरक्षा कार्य, थराली के ढाडरबगड़ में बाढ़ सुरक्षा कार्य शामिल हैं. इसके साथ ही सीएम धामी ने नंदा देवी लोकजात मेले को…
Read MoreDay: August 21, 2024
देहरादून: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सड़कों पर उतरे संगठन, निकाली आक्रोश रैली
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज विभिन्न हिंदू संगठन राजधानी देहरादून की सड़कों पर उतरे। तमाम संगठन सुबह गांधी पार्क पर एकत्रित हुए। इसके बाद जन सैलाब बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कचहरी के लिए रवाना हुआ। आक्रोश रैली घंटाघर होते हुए पलटन बाजार के रास्ते कचहरी पहुंची
Read Moreउत्तराखंड विधानसभा सत्र: हरीश रावत ने गैरसैंण में किया उपवास, बाइक पर बैठकर निकाला जुलूस
उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र के पहले दिन पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत गैरसैंण के रामलीला मैदान पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वह वीर चंद्र सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद उपवास एक घंटे उपवास पर बैठे। इसके बाद उन्होंने गैरसेंण नगर में बाइक पर बैठकर जुलूस निकाला वह उपवास के बाद टाॅर्च से गैरसैंण की ग्रीष्मकालीन राजधानी को खोजने का काम करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Read More