हरिद्वार: कांवड़ मेला हुआ संपन्न, इस बार चार करोड़ 14 लाख से ज्यादा भक्तों ने हरकी पैड़ी से भरा जल

इस वर्ष के कांवड़ मेले में कुल चार करोड़ 14 लाख 40 हजार कांवड़ यात्रियों ने भाग लिया। मेले के अंतिम दिन, दस लाख श्रद्धालुओं ने हरिद्वार के हरकी पैड़ी घाट से गंगा जल भरा। यह धार्मिक आयोजन 22 जुलाई से शुरू हुआ था और 12 दिनों तक चला। आज शुक्रवार को, 12वें दिन, इस मेले का समापन हो गया। कांवड़ मेले के दौरान स्नान करते समय कई हादसे हुए, जिसमें 221 कांवड़ यात्री डूब गए। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, 214 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि पांच…

Read More

बुजुर्गों के लिए अलग आवास को सरकार बना रही नीति, सीनियर सिटीजन पॉलिसी बनाने वाला पहला राज्य बनेगा.उत्तराखंड

उत्तराखंड में बुजुर्गों के लिए अलग आवास नीति बनेगी। शासन स्तर पर सीनियर सिटीजन की आवास नीति का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है, जिस पर विभिन्न विभागों की राय ली जा रही है। सभी पहलुओं को परखने के बाद यह नीति कैबिनेट में लाई जाएगी। इससे गरीब, मध्य वर्गीय व उच्च वर्ग के सीनियर सिटीजन को सीधे तौर पर लाभ होगा।राजधानी देहरादून की एक पहचान रिटायर्ड लोगों के शहर के तौर पर भी रही है। यहां बड़ी संख्या में रिटायर्ड अफसर, कर्मचारी निवास करते हैं। सीनियर सिटीजन के लिए…

Read More

केदारनाथ रेस्क्यू के तीसरे दिन 300 लोगों का पैदल रेस्क्यू, एयरलिफ्ट के लिए लगे चार हेलिकॉप्टर

केदारनाथ में फंसे यात्रियों को निकालने का काम तीसरे दिन भी जारी है। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली के पास थारू कैंप में आज सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक शव मिला, और दोपहर में एक और शव बरामद हुआ। अब तक 300 लोगों को पैदल मार्ग से बचाया जा चुका है, जबकि चार हेलिकॉप्टरों का उपयोग एयरलिफ्ट के लिए किया जा रहा है। खराब मौसम के चलते केवल एक हेलिकॉप्टर ही उड़ान भर पाया है। बादल फटने की घटना के बाद से केदारनाथ पैदल मार्ग पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

Read More