देहरादून में अपनी आगामी बॉलीवुड फ़िल्म “हिसाब” (मुख्य कलाकार – शेफाली शाह और जयदीप अहलावत) की शूटिंग कर रहे निर्माता-निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह ने आज अपनी धर्म पत्नी और अभिनेत्री शेफाली शाह के साथ सीएम धामी से उनके आवास पर भेंट की. विपुल अमृतलाल शाह फिल्म निर्माता और एक प्रसिद्ध निर्देशक भी हैं. जिनकी मुख्य फ़िल्मों में आँखे, सिंह इज द किंग, नमस्ते लन्दन, नमस्ते इंग्लैंड, द केरल स्टोरी, बस्तर आदि सम्मिलित है. शेफाली शाह वर्तमान में वेब सीरीज दिल्ली क्राइम में अपने लीड रोल के कारण सुर्ख़यिं में रही…
Read MoreMonth: August 2024
Rudrapur: महिला उत्पीड़न के विरोध में सड़क पर उतरीं महिला कांग्रेसी, पुलिस से भिड़े; जमकर हुई धक्का-मुक्की
रुद्रपुर में महिला उत्पीड़न के विरोध में महिला कांग्रेस ने पुलिस कार्यालय कूच किया। महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्यालय पर लगाए दो बैरिकेडिंग को पार किया और धरने पर बैठ गई। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला की पुलिस कर्मियों के साथ झड़प और धक्का-मुक्की भी हुई। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
Read Moreसीएम ने अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले अभी तक 16 हजार से अधिक युवाओं को दे चुके हैं सरकारी नौकरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड से चयनित 72 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान दिए। इस अवसर पर सीएम ने राज्य के मेधावी छात्रों के लिए नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एन.आई.आर.एफ) इंस्टीट्यूट में 50 हजार रूपये की धनराशि प्रदान किये जाने के लिए पोर्टल का शुभांरभ भी किया। सीएम ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अस्टिंट प्रोफेसर को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षार्थियों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण…
Read Moreदिल्ली-यमुनोत्री हाईवे समेत 13 मार्ग बंद, मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से यातायात बाधित
पछवादून और जौनसार बावर के मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश से कई संपर्क मार्गों पर मलबा आने के कारण यातायात बाधित हो रहा है। सोमवार को दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित क्षेत्र के 13 मार्ग बंद रहे दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जुड्डो के पास बंद है। यहां पर रविवार से सिलक्यारा सुरंग कार्यों के लिए जा रहा ट्रक आधा खाई में लटका हुआ है। उधर, लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड का कोटी-ढलानी-नंदा की चौकी-आमवाला-धौलास मोटर मार्ग सड़क कटाव के कारण बंद है। धान गांव-मिसराज पट्टी मोटर मार्ग पर…
Read Moreगंगोलीहाट पहुंचे मुख्यमंत्री: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, CM ने हाट कालिका मंदिर में की पूजा अर्चना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को गंगोलीहाट पहुंचे। दशाईथल हेलीपैड में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री हाट कालिका मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। स्थानीय महिलाओं ने परंपरागत परिधानों में कलश लेकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री गंगोलीहाट के ब्यालपाटा मैदान में चल रहे जन्माष्टमी महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री विकासखंड सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। अपराह्न 3:15 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सोमवार…
Read Moreउत्तराखंड में एक बार फिर डोली धरती, देहरादून में 3.1 तीव्रता का भूकंप
राजधानी देहरादून में रविवार रात भूकंप से धरती डोल गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र भी देहरादून बताया गया है, जो जमीन से लगभग पांच किलोमीटर नीचे था। प्रशासन आगामी तीन से चार दिन तक भूकंप की आशंका को लेकर निकट निगरानी करेगा। राजधानी के कुछेक इलाकों में ये भूकंप के झटके महसूस हुए थे। हालांकि, रात करीब 9.56 बजे आए भूकंप की तीव्रता काफी कम थी इसलिए इससे कहीं नुकसान नहीं हुआ। जिला आपदा कंट्रोल रूम को भी इसकी जानकारी नेशनल सेंटर…
Read Moreदेशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है. भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा से लेकर द्वारका तक हर जगह मंदिरों को खूबसूरती से सजाया गया है. देशभर में मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से और फूलों से सजाया गया है. भगवान कृष्ण के भक्त सुबह से ही मंदिरों में पूजा पाठ के लिए पहुंच रहे हैं. बता दें कि हर साल भगवान कृष्ण का जन्मदिन भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि…
Read Moreउत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट, देहरादून समेत 5 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट सामने आया है। मैसम विभाग की ओर से भारी बारिश पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के बारिश पर अलर्ट के बाद प्रशासन सभी सतर्क हो गया है। लोगों से नदियों के पास नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। मौसम विभाग ने देहरादून के साथ ही बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ के साथ ही उधमसिंहनगर जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले एक हफ्ते तक राज्य में तेज बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान…
Read Moreगैरसैंण में सीएम धामी ने किया वृक्षारोपण, अपनी माता के नाम लगाया देवदार का पौधा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गैरसैंण में अपनी माता के नाम देवादर का पौधा लगाया। सीएम धामी ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। हरेला पर्व से 15 अगस्त तक संपूर्ण प्रदेश में वृक्षारोपण का वृहद अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के साथ जन सहयोग भी लिया गया। विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) के प्रभारी शेखर पंत ने विधानसभा परिसर में चार हजार फलदार पौधे लगाए हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए…
Read Moreदेहरादून पकड़े गए किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी, पांचों आरोपियों से कस्टडी में हुई पूछताछ
आईएसबीटी सामूहिक दुष्कर्म के पांचों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को दो दिन की कस्टडी रिमांड में लिया है। पुलिस इन आरोपियों से अब तक मिले साक्ष्यों की तस्दीक करने में जुट गई है। आरोपियों को सबसे पहले आईएसबीटी परिसर ले जाया गया। वहां पर गत 12 अगस्त को हुई घटना के संबंध में पूछताछ की गई। इसके बाद अब शनिवार को बस के चालक और परिचालक को दिल्ली ले जाया जाएगा। पुलिस ने दिल्ली और देहरादून के रास्ते में रुकने के सभी संभावित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में…
Read More