भाजपा में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस छोड़कर आए मनीष खंडूड़ी, पार्टी के संपर्क में कई और नेता

लोस चुनाव से ठीक पहले त्यागपत्र से कांग्रेस को झटका देने वाले मनीष खंडूड़ी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों ने भी मनीष के पार्टी में शामिल होने की संभावना जताई है मनीष के पिता मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी भाजपा के खांटी नेता हैं और बहन ऋतु खंडूड़ी भूषण पार्टी विधायक होने के साथ उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष हैं। सूत्रों का कहना है कि कुछ दिनों से मनीष भाजपा नेताओं के संपर्क में थे। दो दिन पहले भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के साथ नई दिल्ली में थे। इस…

Read More

Uttarakhand: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, मनीष खंडूडी ने थमाया पार्टी को त्यागपत्र

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मनीष खंडूडी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में उन्होंने बताया कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं। मेरा यह निर्णय बिना किसी व्यक्तिगत हित अथवा अपेक्षा से लिया गया है। कांग्रेस के गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी का जन्म पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के घर 16 अक्टूबर…

Read More

10 मई को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर घोषित हुई तिथि

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज शुक्रवार को पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि पंचांग गणना से तय कर घोषित की गई। 10 मई को बाबा केदार के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथि तय होने के साथ ही बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति के चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से अपने धाम के लिए प्रस्थान का दिन भी तय हुआ। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डां. हरीश…

Read More

पहाड़ से लेकर मैदान तक अभी एक बार और सताएगी ठंड, अगले हफ्ते बदलेगा मौसम

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक एक बार फिर ठंड सताएगी। प्रदेशभर में अगले सप्ताह हल्की बारिश के साथ पर्वतीय इलाकों में भी हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं। हालांकि 11 मार्च तक सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 11 मार्च तक उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 12-13 मार्च को मौसम बदलने से ठंड एक बार फिर लौट आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बीते सप्ताह पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश-बर्फबारी का असर…

Read More

सीएम धामी की राजधानी दून को सौगात, किया एक हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिलाएं यदि हाथ में कलम पकड़ लें तो वेदों की रचना कर दें और तलवार ले लें तो धरा का मानचित्र बदल दें। इसलिए शास्त्रों में कहा गया है कि जिस स्थान पर नारी की पूजा की जाती है वहां स्वयं भगवान निवास करते हैं। घर हो या युद्ध का मैदान, राजनीति हो या सिनेमा, वैज्ञानिक क्षेत्र हो या कृषि और शिक्षा का क्षेत्र महिलाओं ने हर जगह अपने आपको साबित किया है। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को बन्नू स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की…

Read More

हरिद्वार: हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़, कांवडिए जल लेकर अपने घर निकले

हरिद्वार के हर की पैड़ी पर कांवड़ यात्रियों का भारी संख्या उमड़ी है। शिव भक्तों ने गंगा स्नान किया और महाशिवरात्रि के अवसर पर जल लेकर अपने गंतव्य की ओर अग्रसर हो रहे हैं। हर हर महादेव के जयकार हरिद्वार नगर में गूंज रहे हैं। कांवड़ यात्रियों ने अलग-अलग तरीके से आकर्षक कांवड़ सजाकर जलाभिषेक के लिए पहुंचा है। कुछ ने महाकाल का स्वरूप धारण करके अपना संकल्प बनाया है। महाशिवरात्रि पर 72 साल के बाद तीन योगों का संयोग हो रहा है। महाशिवरात्रि के दिन प्रदोष व्रत भी है।…

Read More

10 के बाद उत्तराखंड आ सकते हैं नड्डा, दो सीटों पर भाजपा जल्द करेगी उम्मीदवार घोषित

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उत्तराखंड का राजनीतिक दौरा करने की संभावना है जो 10 मार्च के बाद हो सकती है। उनकी प्रस्तुति 10 मार्च तक आमंत्रित की गई थी, हालांकि उनके राजनीतिक कार्यक्रमों के कारण समय तय नहीं हो पाया है। केंद्रीय चुनाव समिति को लोस चुनाव के प्रत्याशियों के चयन में लगभग 10 मार्च तक व्यस्त रहने की जानकारी मिल रही है, तो उन्हें नड्डा प्रत्याशियों की सूची को फाइनल करने के बाद उत्तराखंड आना होगा। सूत्रों के अनुसार, पार्टी चाहती है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लोस…

Read More

दून में आज सीएम करेंगे मेगा रोड शो… सशक्त नारी समृद्ध नारी उत्सव…ये है ट्रैफिक प्लान

सशक्त नारी समृद्ध नारी कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री के रोड शो को देखते हुए कई मार्गों के रूट बदले हुए रहेंगे। विक्रमों के रूट को भी बदला गया है। हालांकि, यह डायवर्जन आवश्यकतानुसार ही किया जाएगा। मसलन यदि भीड़ बड़ी तो रूट को छोटा या डायवर्ट किया जा सकता है। इसके साथ ही कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग भी निर्धारित की गई है। रूट डायवर्जन व्यवस्था दोपहर एक बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी। एसएसपी अजय सिंह ने आमजन से पुलिस का…

Read More

कोलकाता: पीएम मोदी ने किया देश के पहले अंडर वाटर मेट्रो का उद्घाटन

देश को मिली पहली अंडर वाटर मेट्रो. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 6 मार्च को 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) की अपनी 10 दिवसीय यात्रा के हिस्से के रूप में कोलकाता में 15,400 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. पांच दिनों के भीतर पश्चिम बंगाल का यह उनका दूसरा दौरा है. पीएम मोदी ने कोलकाता मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड खंड का उद्घाटन किया, जो पानी के नीचे मेट्रो सेवाओं में भारत के पहले उद्यम का संकेत है. एक आधिकारिक विज्ञप्ति के…

Read More

रुद्रपुर पहुंचे सीएम धामी का जोरदार स्वागत, योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर के पुलिस लाइन पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी कार्यकर्ताओं से मिले। इसके बाद सीएम पुलिस लाइन के ऑडिटोरियम में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए और पीएम नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना। इसके बाद सीएम धामी गांधी मैदान में पहुंचे। इस दौरान पुष्प वर्षा कर महिलाओं ने सीएम का स्वागत किया। सीएम धामी ने नजूल भूमि का निशुल्क पट्टा वितरण, किफायती आवास आवंटन और लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री 12:45 बजे कार से पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंच प्रस्थान…

Read More