देश में फिर से मोदी नेतृत्व की सरकार की कामना लेकर अमरोहा के दो युवक हरिद्वार पहुंचे। दोनों यहां महाशिवरात्रि को लेकर जल भरने के लिए यहां पहुंचे थे। इस दौरान युवकों ने 51 लीटर गंगाजल भरा और कलश लेकर वापस अमरोहा के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार, अमरोहा निवासी 17 वर्ष के विपुल और 21 वर्ष के रवि सुबह हरिद्वार के हरकी पैड़ी पहुंचे थे। इस दौरान उनकी मोदी-योगी कांवड़ विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उनकी कांवड़ पर एक तरफ पीएम मोदी और दूसरी तरफ सीएम योगी की बड़ी-बड़ी फोटो…
Read MoreMonth: March 2024
फिर ठंड से कांपा उत्तराखंड…पहाड़ से मैदान तक बारिश, चोटियों पर बर्फबारी, गंगोत्री हाईवे बंद
उत्तराखंड में मौसम बदला तो एक बार फिर से ठंड लौट आई है। शनिवार से शुरू हुई बारिश आज भी जारी है। मसूरी में देर रात से रुक रुककर हो रही बारिश के कारण घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं, तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। टिहरी जिले में रात से लगातार बारिश जारी है। गौचर, कर्णप्रयाग, आदिबदरी, नारायणबगड़, थराली में भी बारिश जारी है। उधर, केदारनाथ धाम सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। जबकि निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। औली, वेदनी, रूपकुण्ड,…
Read MoreHaridwar: आबादी के बीच कॉलोनी में घूमते दिखा हाथी का ‘कुनबा’, काफी देर टहलकर जंगल में लौटा
हरिद्वार-लक्सर रोड पर हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर मिस्सरपुर की शिव विहार कॉलोनी में पहुंच गया। सुबह करीब सात बजे दो मादा, एक नर हाथी और एक बच्चा हाथी कॉलोनी में पहुंचा तो लोगों में दहशत मच गई। हाथी निर्माणाधीन भवन के किनारे से होकर गुजर गए। गनीमत रही कि बारिश के कारण लोग घरों में ही थे। वरना अनहोनी हो सकती थी। हाथियों का समूह बगैर किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचाए कॉलोनी का पूरा भ्रमण फिर जंगल में लौट गया।
Read Moreउत्तराखंड में चेकिंग अभियान तेज, राज्य व जिलों के बॉर्डर पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश
आईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल ने सभी पुलिस कप्तानों को राज्य और जिलों के बॉर्डर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। ताकि, चुनाव की तैयारियों के बीच बॉर्डर पर प्रभावी चेकिंग की जा सके। इसके साथ ही पुलिस कप्तानों को चुनाव से पहले समय से फोर्स की समीक्षा करने के निर्देश दिए। आईजी ने सभी सातों जिलों के कप्तानों के साथ शनिवार को पटेल भवन के सभागार में बैठक की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अपराधों पर…
Read Moreउत्तराखंड में अभियान का पहला चरण शुरू, 13 लाख से ज्यादा बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य
राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस पर उत्तराखंड के सभी जिलों में पल्स पोलियो अभियान का पहला चरण रविवार से शुरू हो गया है। इसमें प्रदेशभर के 13,48,250 बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान को सुचारू रूप से चलाया जाए। अभियान के तहत मैदानी क्षेत्रों में तीन मार्च को बूथ समस्त स्वास्थ्य इकाइयों में व छह दिन यानी चार मार्च से नौ मार्च घर-घर जाकर पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी।पर्वतीय क्षेत्रों में…
Read Moreउत्तराखंड: टनकपुर-देहरादून के बीच चलेगी नई ट्रेन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
रेल मंत्रालय ने टनकपुर से देहरादून के बीच चलने वाली एक नई ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी है। इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में एक दिन किया जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार से ट्रेन की सेवा को लेकर अनुरोध किया था। साथ ही ट्रेन संचालन की मंजूरी पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। कहा, पूर्व में उनके द्वारा रेल मंत्री से टनकपुर-देहरादून के मध्य रेल सेवा के संचालन का अनुरोध किया गया था।…
Read Moreमुख्य सचिव राधा रतूड़ी को छह माह का सेवा विस्तार, 31 मार्च को हो रही थीं सेवानिवृत्त
उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल एक अप्रैल से 30 सितंबर 2024 तक छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव हैं। हाल ही में उन्होंने विधिवत रूप से मुख्य सचिव पद की कमान संभाल ली थी। 1988 बैच की रतूड़ी को पूर्व मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु ने कार्यभार सौंपा था। राधा रतूड़ी अपर मुख्य सचिव पद पर थीं। वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भरोसेमंद अफसरों में मानी जाती हैं। रतूड़ी के पति अनिल कुमार रतूड़ी…
Read Moreमार्च के महीने में जनवरी जैसा मौसम…आज भी भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मार्च के महीने में जनवरी जैसा मौसम हो रहा है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज और कल (शनिवार और रविवार को) प्रदेशभर में मौसम बदलने की संभावना जताई है। पर्वतीय जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, इन…
Read MoreUttarakhand: प्रदेश को मिले 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारी और तीन छात्रावास अधीक्षक, सीएम ने दिए नियुक्तिपत्र
उत्तराखंड को 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारी और तीन छात्रावास अधीक्षक मिल गए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से चयनित सभी अधिकारियों को नियुक्तिपत्र दिए। सीएम ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा निरंतर सरकारी रिक्त पड़े पदों पर भर्तियां करवाई जा रही हैं। कड़ी मेहनत, परिश्रम करने वाले आज सभी मेहनती यवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों से जीवन में हमेशा अनुशासन रखे जाने की बात कही। उन्होंने…
Read Moreभाजपा ने शुरू किया ‘आपका सुझाव, हमारा संकल्प अभियान’…सुझावों के बाद तैयार करेगी संकल्प पत्र
भाजपा ने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव का संकल्पपत्र तैयार करने के लिए आपका सुझाव हमारा संकल्प अभियान शुरू किया। संकल्प पत्र संयोजक एवं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में शुरू हुए इस अभियान के तहत लोगों से सुझाव मांगे जाएंगे। इन सुझावों के आधार पर पार्टी का चुनाव संकल्पपत्र तैयार होगा। एलईडी वाहनों, पत्र पेटिकाओं, जनसंपर्क, नमो एप एवं मिस्ड कॉल के माध्यम से सुझाव मांगे जा रहे हैं। अभियान के प्रदेश संयोजक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, जनता ने हमें जिताने का मन बना लिया है, हमें…
Read More