उत्तराखंड असम के साथ प्रदेश करेगा सेब का व्यापार, हर्षिल का सेब मंडियों में पहुंचाने की पहल

कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कहा, उत्तरकाशी जिले के हर्षिल में उत्पादित सेब का व्यापार असम की मंडियों में किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने असम कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों के साथ सेब का व्यापार करने के लिए विस्तार से चर्चा की। गुवाहाटी दौरे पर रविवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड के सेब को असम तक पहुंच बढ़ाने के लिए मंडी विपणन बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा, उत्तरकाशी के हर्षिल का सेब कोलकाता तक पहुंचता है। इसे असम की मंडियों में पहुंचाया जा…

Read More

उत्तराखंड टिहरी झील में 24 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय एक्रो फेस्टिवल

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के माध्यम से टिहरी झील में 24 से 28 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय एक्रो फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। जिसमें देश दुनिया के पायलट हवा में कलाबाजी दिखाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के पर्यटन मानचित्र में टिहरी झील सबसे तेजी से उभरता हुआ नया स्थल है। एडवेंचर टूरिज्म के शौकीनों के लिए यह स्थान हॉट फेवरेट साबित हो रहा है। 24 से 28 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय टिहरी एक्रो फेस्टिवल आयोजन होने जा रहा है। उत्तराखंड में साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य…

Read More

प्लास्टिक कचरा प्रबंधन में केदारनाथ धाम शिखर पर, डिजिटल डिपोजिट रिफंड सिस्टम को पहला स्थान

देशभर में केदारनाथ धाम में प्लास्टिक कचरा संग्रहण के लिए लागू डिजिटल डिपोजिट रिफंड सिस्टम को पहला स्थान मिला है, जबकि बैणी सेना स्वयं सहायता समूह हल्द्वानी ठोस कूड़ा प्रबंधन में दूसरे स्थान पर रहा।लार्ननाथोन-2023 के विजेता और उपविजेता का पुरस्कार दिया। नगर निगम हल्द्वानी के मेयर जोगेंद्र रौतेला और शहरी विकास विभाग के सहायक निदेशक विनोद कुमार ने पुरस्कार प्राप्त किया। मंत्रालय और राष्ट्रीय नगरीय कार्य संस्थान की ओर से प्लास्टिक और ठोस कूड़ा प्रबंधन के लिए अर्बन लार्ननाथोन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी राज्यों से शहरी निकायों…

Read More

सीएम धामी ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया सनातन संस्कृति का संरक्षक, दरबार में किया भव्य स्वागत

देहरादून में आयोजित में धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने पं. धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें सनातन संस्कृति का संरक्षक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री हमारी सनातन संस्कृति के संरक्षक के रूप में भारत की सही पहचान भावी पीढ़ी तक पहुंचा रहे हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. धीरेंद्र शास्त्री के माध्यम से उन्हें इस दिव्य दरबार में बालाजी महाराज के प्रति अपनी आस्था को साझा करने का अप्रतिम अवसर प्राप्त हुआ है। ऐसे पावन दरबार में…

Read More

देहरादून श्रद्धालुओं ने लगाए श्री राम के जयकारें, आखिरी तीन अर्जी सुनने के बाद दरबार समाप्ति की घोषणा

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंच पर पहुंचे। मंच पर उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। ढोल-दमाऊ की थाप पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। पूरा कार्यक्रम स्थल जय श्रीराम जयघोष से गूंज उठा। इससे पहले देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ ही कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, कार्यक्रम संयोजक दीपक कृशाली ने उनका यहां स्वागत किया। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री यहां से सीएम आवास पहुंचे। कुछ देर यहां रहने के बाद वह परेड ग्राउंड में आयोजित दरबार के…

Read More

सीएम धामी ने नेपाल में आए भूकम्प से हताहत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल में आए भूकम्प से हताहत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में उत्तराखंड सरकार एवं उत्तराखंड की जनता नेपाल के साथ खड़ी है.सीएम

Read More

नीती घाटी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, दिखा खूबसूरत नजारा, कड़ाके की पड़ी ठंड

चमोली जिले के नीती घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी होने  से घाटी का तापमान में गिरावट आ गई है। यहां कड़ाके की ठंड के बाबजूद अभी भी मलारी गांव में स्थानीय लोग निवास कर रहे है।मलारी गांव में लगभग तीस से पैंतीस परिवार इस कड़ाके के ठंड मे यही रह रहे है। जबकि घाटी के अन्य ग्रामीण अपने शीतकालीन प्रवास को लौट चुके है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट बदली थी। दोपहर बाद बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई। वहीं, यमुनोत्री धाम सहित…

Read More

एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे, राज्यपाल ने किए धारी देवी के दर्शन

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) श्रीनगर में एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे। एसएसबी श्रीनगर के हेलीपेड पर उनका हेलिकॉप्टर लैंड हुआ। कुछ देर यहां गेस्ट हाउस में रुकने के बाद राज्यपाल धारी देवी के दर्शन करने पहुंचे। एनआईटी उत्तराखंड का चौथा दीक्षांत समारोह आज शनिवार को आयोजित किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और विशिष्ट अतिथि आईआईटी दिल्ली के प्रो. चंद्रशेखर हैं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) श्रीनगर में एनआईटी के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करेंगे।…

Read More

उत्तराखंड आज लगेगा बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, 50 हजार भक्तों के पहुंचने की संभावना

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चार नवंबर शनिवार को लगने वाला धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार अब दून के परेड ग्राउंड के पास खेल मैदान में लगेगा। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज में अनुमति को लेकर क्लीयरेंस नहीं मिलने और सुरक्षा कारणों के चलते आयोजन स्थल में बदलाव करना पड़ा। परेड ग्राउंड खेल मैदान में दरबार लगाने के लिए खेल निदेशालय से अनुमति मिल गई है। वहीं, शुक्रवार को हवन पूजा के साथ तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। बता दें कि राजधानी दून में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री…

Read More

उत्तराखंड में भी आया भूकंप, गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक सभी जिलों में महसूस हुए तेज झटके

उत्तर भारत में एक बार फिर आये भूकंप से उत्तराखंड की धरती और पहाड़ भी डोल गये। प्राथमिक जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है इसलिए सीमावर्ती पिथौरागढ़ के इलाके में भूकंप से कंपन अधिर महसूस किया गया। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक सभी जिलों में महसूस किये गये हैं भूकंप के झटके। भूकंप की तीव्रता 6 के आसपास बताई जा रही  

Read More